“डिजिटल विद्रोह की आहट: नेपाल में जनक्रांति का आगाज-वरिष्ठ अधिवक्ता बोले,”अब बदलाव अपरिहार्य है”

Untitled 28 copy 1

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

भैरहवा/नेपाल। नेपाल की राजनीतिक जमीन पर अब असंतोष की गूंज तेज होती जा रही है। भैरहवा के मौर्य होटल में आयोजित एक विशेष सामाजिक-राजनीतिक संगोष्ठी में नेपाली सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी और मानवाधिकार कार्यकर्ता ने देश की मौजूदा स्थिति पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि नेपाल इस समय नैतिकता, जवाबदेही और लोकतांत्रिक मूल्यों के गंभीर पतन से गुजर रहा है।

ये भी पढ़े

उत्तर प्रदेश में सरपट दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, एक साथ 46 IAS अफसरों के तबादले

उन्होंने कहा कि यह देश के लिए अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण समय है क्योंकि जिन नेताओं को जनता ने रक्षक समझकर सत्ता सौंपी थी, वही अब जनता के विश्वास को तोड़ रहे हैं। उनका कहना था कि आज सत्ता में बैठे लोग जनता की आवाज दबाने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर दुश्मनीपूर्ण रवैया अपना रहे हैं। उन्होंने बताया कि सरकार ने अचानक कई डिजिटल प्लेटफार्मों को बंद कर दिया, सिर्फ इसलिए क्योंकि वहां से जनता की आवाज और सरकार की आलोचनाएं उठ रही थीं।

वरिष्ठ अधिवक्ता दिनेश त्रिपाठी ने कहा कि जो युवा और आत्मनिर्भर लोग अपने दम पर रोजगार और शिक्षा के नए डिजिटल मॉडल बना रहे थे, सरकार ने उन्हीं की राह रोक दी है। उन्होंने कहा कि सरकार जनता को रोजगार देने में विफल रही है और जो लोग खुद के बल पर आगे बढ़ रहे थे, उनकी भी रोजी-रोटी छीनने का काम किया गया है। इससे जनता में भारी असंतोष फैला है और अब देश में डिजिटल विद्रोह की लहर दिखाई दे रही है। सभा में उपस्थित युवाओं ने “Gen Z Revolution for Change” के नारे लगाए और कहा कि अब नेपाल को नई सोच, नई राजनीति और नई नैतिकता की आवश्यकता है। वरिष्ठ अधिवक्ता ने युवाओं से कहा कि अब समय आ गया है जब नागरिक, विशेषकर नई पीढ़ी, सिर्फ दर्शक नहीं बल्कि परिवर्तन की असली ताकत बने। उन्होंने कहा कि बदलाव अब कोई विकल्प नहीं बल्कि एक आवश्यकता है।

ये भी पढ़े

सुनकर दिल जायेगा दहल: एक साथ 83 बच्चों की मां बनने जा रही है यह मंत्री…

उन्होंने मीडिया जगत से भी अपील की कि वह सत्ता के दबाव में झुके बिना जनता की सच्ची आवाज को उठाए। उनका कहना था कि मीडिया लोकतंत्र की आत्मा है, लेकिन अगर वही सत्ता के इशारों पर चलने लगे तो लोकतंत्र एक दिखावा बनकर रह जाएगा। कार्यक्रम के समापन पर उन्होंने कहा कि नेपाल को अब नैतिक और जवाबदेह नेतृत्व की आवश्यकता है। यदि अब भी बदलाव की राह नहीं चुनी गई, तो आने वाली पीढ़ियां इस चूक को कभी माफ नहीं करेंगी। उन्होंने अंत में कहा कि बदलाव अब अपरिहार्य है।

Spread the love

Trump vs Canada
Business homeslider International

पुल उद्घाटन से बाहर रखने पर भड़के ट्रंप, मुनाफे में 50% हिस्सेदारी का दावा

Trump vs Canada : अमेरिका और कनाडा के बीच बढ़ता व्यापारिक तनाव अब दोनों देशों की साझा बुनियादी ढांचा परियोजनाओं तक पहुंच गया है। हालिया विवाद की वजह बना गॉर्डी होवे इंटरनेशनल ब्रिज, जिसके उद्घाटन समारोह में अमेरिका को पहले आमंत्रित किया गया था, लेकिन बाद में कनाडा ने निमंत्रण वापस ले लिया। इस फैसले […]

Spread the love
Read More
Jerusalem murder case
Crime News International

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

Jerusalem murder case: यरूशलम में एक भारतीय नागरिका का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।  इजरायल के यरूशलम में एक भारतीय नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। […]

Spread the love
Read More
Trump on Iran
homeslider International

ईरान की फ्रीज संपत्तियों से होगी जहाजों और कार्गो के नुकसान की भरपाई, ट्रंप का ऐलान

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, सैन्य गतिविधियां तेज Trump on Iran : मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम खत्म होने के बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिका की ओर से ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों को […]

Spread the love
Read More