कन्नौज: इंटर की छात्रा को अगवा करने वाला अपहरणकर्ता पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

arrested 1

ए अहमद सौदागर

लखनऊ । कन्नौज जिले के तालग्राम क्षेत्र में एक छात्रा का अपहरण करके उसे धर्म बदलने के लिए मजबूर करने के आरोपी एक युवक को मंगलवार को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की गोली पैर में लगने से आरोपी घायल हो गया और उसे तिर्वा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से तमंचा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि 26 अक्टूबर को तालग्राम थानाक्षेत्र के गांव ताह पुर की निवासी मंजू देवी पत्नी वेद प्रकाश ने अभियुक्त इमरान के खिलाफ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।

ये भी पढ़े

वर्दी का घमंड देखना है तो सोनभद्र पुलिस को देखिए, घायल को ही दौड़ाकर पीटा

प्रार्थना में पीड़ित मंजू ने आरोपी पर उसकी इंटर में पढ़ने वाली नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने, उसे बुर्का पहनकर फोटो खिंचाने के लिए मजबूर करने, छेड़छाड़ करने और बात ना मानने पर उसे जान से मारने की धमकी देने जैसे आरोप लगाए थे। इस शिकायत के आधार पर थाना तालग्राम में ताह पुर गांव के निवासी अभियुक्त इमरान (उम्र 18 वर्ष) पुत्र जाबिर खां के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। पुलिस अधीक्षक के मुताबिक पीड़िता ने अपने बयान में कहा कि आरोपी ने उस पर धर्म परिवर्तन करके शादी करने का दवाब बनाया और मना करने पर उसकी तस्वीर और वीडियो को वायरल करने की धमकी दी। एसपी ने बताया कि आज मंगलवार सुबह ताह पुर स्थित एस्टेट कोल्ड स्टोरेज के पास पुलिस दल ने अभियुक्त इमरान की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की।

ये भी पढ़े

सहकारी चीनी मिलों में घोटालों के जिम्मेदार होंगे रिटायर अफसर!

पुलिस से स्वयं को घिरता हुआ देखकर अभियुक्त अवैध तमंचे से पुलिस दल पर गोली चलाने लगा। पुलिस टीम ने भी आत्मरक्षा में गोली चलायी जिससे अभियुक्त के दाहिने पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। एसपी विनोद कुमार ने बताया कि घायल अवस्था में आरोपी को गिरफ्तार कर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज तिर्वा भेजा गया। एसपी के मुताबिक आरोपी के पास से 315 बोर का एक तमंचा, एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि छात्रा तीन दिन पहले आरोपी इमरान के चंगुल से भाग निकली थी, लेकिन इमरान पीछा करते हुए उसके घर तक पहुंच गया और पीड़िता के परिवार वालों को जान से मारने की धमकी दी।

Spread the love

Untitled 5 copy
Crime News

मलिहाबाद: महिला की संदिग्ध हालात में मौत, बेता नाले में मिला शव

हत्या कर शव यहां फेंकें जाने की आंशका, पुलिस मामले की छानबीन में जुटी पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार ए अहमद सौदागर Lucknow: मलिहाबाद थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर दो बजे उसका शव बेता नाले में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। ग्राम […]

Spread the love
Read More
Crime News Uttar Pradesh

बलरामपुर में नवजात को खेत में फेंका, मां-नानी गिरफ्तार

Balrampur:  उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में नवजात बच्ची को धान के खेत में छोड़ने के मामले में पुलिस ने उसकी मां और नानी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में दोनों ने लोकलाज के डर से बच्ची को खेत में छोड़ने की बात स्वीकार की है। मामले में शामिल बताए जा रहे […]

Spread the love
Read More
gaya
Crime News

गया पितृपक्ष मेले में बड़ा खुलासा, AI-CCTV से पकड़ा गया मोबाइल चोर गिरोह

gaya: गया में चल रहे पितृपक्ष मेले के दौरान श्रद्धालुओं के मोबाइल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने AI तकनीक और CCTV कैमरों की मदद से गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से चोरी के 44 मोबाइल फोन, 34 हजार रुपये नकद और […]

Spread the love
Read More