आलमबाग: किसी बात को लेकर परेशान किन्नर ने लगाई फांसी

  • हंसने-हंसाने और अपनी अदाओं से लोगों को आकर्षित करने वाली कमोलिका ने यह कदम क्यों उठाया
  • उसकी मौत की खबर मिलते ही किन्नर समाज में दौड़ी शोक की लहर
  • रेलवे कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आलमबाग क्षेत्र स्थित एलडी 55 सी रेलवे कॉलोनी में रहने वाली 23 वर्षीय दीपांशु उर्फ कमोलिका किन्नर ने फांसी लगा ली। उसका शव सोमवार मकान में लगे पाइप में दुपट्टा के सहारे फांसी के फंदे से लटका मिला। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि कमोलिका ने यह कदम क्यों उठाया। वहीं इसकी खबर मिलते ही किन्नर समाज में शोक की लहर दौड़ पड़ी और मौके पर इस समाज से जुड़े कई मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। आलमबाग क्षेत्र स्थित एलडी 55 सी रेलवे कॉलोनी में किन्नर दीपांशु उर्फ कमोलिका कुछ दिनों से यहां किराए के मकान में रहतीं थीं।

ये भी पढ़े

DU छात्रा पर एसिड अटैक

बताया जा रहा है कि वह हमेशा की तरह लोगों के बीच घुल-मिल कर रहतीं थीं। बताया जा रहा है मोहल्ले या फिर आसपास में रहने वाले लोग कमोलिका दीदी कहकर पुकारते थे वह भी खुश रहती थी, लेकिन कौन सी ऐसी परेशानी आ पड़ी कि दीपांशु उर्फ कमोलिका झेल न सकीं और खुदकुशी कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। खास बात यह है कि यह पहला मामला है किसी किन्नर आत्महत्या करने के लिए मजबूर हुआ। क्योंकि यही एक ऐसा समाज है जो खुद का दर्द झेल दूसरों के दर्द में हिस्सा बांटने का काम करता है।

ये भी पढ़े

आशिकी में डूबी पत्नी ने ले ली पति की जान, होंगे हैरान…

खुदकुशी किए जाने की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उसके सहपाठियों की मदद से शव को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस के मुताबिक इस मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।

Crime News

नौतनवां पुलिस को बड़ी सफलता: दो शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी की घटना का खुलासा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी नौतनवां/महराजगंज। नौतनवां पुलिस ने गत दिनों घर में घुसकर हुई चोरी की घटना का सफल खुलासा करते हुए दो वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, बीती 23 मार्च 2026 को वादिनी की अनुपस्थिति में अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर जेवरात, 15 साड़ियां, चावल, 60 हजार रुपये […]

Read More
Crime News

PRV पुलिसकर्मियों ने दिखाई इंसानियत,सड़क हादसे में घायल की मदद कर जीता लोगों का दिल

महुली थाना क्षेत्र के विश्वनाथपुर चौराहे के पास हुई दो बाइकों के टक्कर आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। जनपद के महुली थाना क्षेत्र में PRV पुलिसकर्मियों ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सड़क हादसे में घायल व्यक्ति की तत्परता से मदद की। पुलिस की इस संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा की स्थानीय लोगों द्वारा जमकर सराहना की जा […]

Read More
Crime News homeslider Uttar Pradesh

कानपुर गैंगरेप केस: आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वायरल फोटो से सियासत तेज

कानपुर।  शहर में 16 साल की नाबालिग के साथ गेस्ट हाउस में हुए गैंगरेप के मामले ने तूल पकड़ लिया है। पुलिस ने इस जघन्य अपराध में शामिल तीनों मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन अब मामला सियासी रंग लेता दिख रहा है। दरअसल, सोशल मीडिया पर आरोपियों की कुछ तस्वीरें वायरल हो […]

Read More