Headline

लखनऊ के रेलवे हास्पिटल में भयानक आग, CCU से 22 मरीज सुरक्षित निकाले गए

  • दम घुटने लगा था मरीजों का, चीख-पुकार और अफरातफरी मची
  • सांस लेने में दिक्कत महसूस कर रहे थे मरीज, परिजन हुए बदहवास

नया लुक ब्यूरो

लखनऊ। राजधानी में उत्तर रेलवे के इनडोर रेलवे हॉस्पिटल में सोमवार तड़के भीषण आग लग गयी। आग इतनी जबरदस्त थी कि देखते ही देखते आग पहली मंजिल पर स्थित CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) तक पहुंचने लग गयी। CCU में जीवन रक्षक प्रणाली पर भर्ती मरीजों में धुंए को देखकर दहशत मच गयी। मरीज और उनके परिजन चीख-पुकार करने लगे। धुएं के कारण मरीजों को सांस लेने में परेशानी होने लगी और पहले से ही गंभीर हालत के मरीज और भी दहशत में आ गए। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम की सराहना करनी होगी कि उसकी सूझबूझ से सभी 22 मरीजों को अस्पताल में सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। सभी भर्ती मरीज फिलहाल सुरक्षित हैं और अस्पताल की सेवाएं धीरे-धीरे बहाल हो रही हैं।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

आलमबाग के रेलवे हास्पिटल में यह हादसा सवेरे उस वक्त हुआ जब भूतल पर बने सीसीटीवी सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट के बाद चिंगारी उठी और आग पकड़ गयी। सर्वर रूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और केबल वायरिंग की बड़ी मात्रा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते अस्पताल में धुआं ही धुआं भर गया शुरू हुई। और पहली मंजिल पर स्थित CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) में चीख-पुकार मच गयी,धुएँ से मरीजों का दम घुटने लगा था। गंभीर मरीजों के परिजन वार्डे मे घुसकर अपने-अपने मरीज को बचाने में लग गए। देखते ही देखते अस्पताल की तीन मंजिला बिल्डिंग धुएं से भर गई और पूरे अस्पताल परिसर में अफरातफरी मच गई।

ये भी पढ़े

निषाद पार्टी का ये पदाधिकारी निकला लंगोट का कमजोर, पत्नी की मौत, ये रही वजह

सूचना पर मौके पर महज 10 मिनट में पहुंची फायर विभाग की टीम ने अस्पताल स्टाफ के सहयोग से सभी 22 मरीजों को बाहर निकाला और आग पर काबू पा लिया। फिलहाल मरीजों को दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। अस्पताल प्रशासन के मुताबिक सभी मरीज फिलहाल सुरक्षित हैं और अस्पताल की सेवाएं बहाल हो चुकी हैं। आग की घटना पर अस्पताल प्रशासन का कहना है कि भूतल पर बने सीसीटीवी सर्वर रूम में शॉर्ट सर्किट के बाद चिंगारी उठी और वहीं से धुआं व आग फैलनी शुरू हुई। सर्वर रूम में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों और केबल वायरिंग की बड़ी मात्रा होने के कारण आग तेजी से फैल गई। धुआं ऊपर की मंजिलों तक पहुंच गया, जिसमें पहली मंजिल पर स्थित CCU (क्रिटिकल केयर यूनिट) विशेष रूप से प्रभावित हुआ। CCU में भर्ती मरीज पहले से ही जीवन रक्षक प्रणाली पर थे, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।

ये भी पढ़े

पत्नी को पति ने टोका तो बच्चे के साथ जहर पीकर पत्नी ने दिया जान, जानें ये रही वजह

यह हादसा भयानक रुप ले लेता पर फायर ब्रिगेड कर्मियों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। सूचना मिलते ही आलमबाग फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की पहली यूनिट महज 10 मिनट के अंदर मौके पर पहुंची और तुरंत राहत कार्य शुरू किया। आलमबाग फायर यूनिट प्रभारी धर्मपाल सिंह ने 12 से अधिक प्रशिक्षित फायरमैन,स्मोक गन और एक्सट्रैक्शन फैन जैसी आधुनिक मशीनें, फायर टीम ने रैंप और सीढ़ियों का इस्तेमाल करते हुए स्ट्रेचर, व्हीलचेयर और हाथों की मदद से गंभीर मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला।

ये भी पढ़े

पत्नी और बच्चों के वियोग में दर-दर भटक रहा एक पति, जानिए क्या है इनकी करुण कहानी

homeslider National Politics Raj Dharm UP State Uttar Pradesh

सत्ता, संगठन और सोनिया, कांग्रेस में सोनिया की भूमिका

साल 2004 की 17 मई भारतीय राजनीति का एक ऐसा दिन था, जब सत्ता, संवैधानिकता और राजनीतिक नैरेटिव तीनों एक साथ आमने-सामने खड़े दिखाई दिए। उस समय सोनिया गांधी ने सरकार बनाने का दावा पेश किया और तत्कालीन राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम के सामने एक जटिल परिस्थिति खड़ी हो गई। सवाल केवल बहुमत का नहीं […]

Read More
Uttar Pradesh

भावुक विदाई के बीच मेधावियों का सम्मान, उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ संपन्न हुआ समारोह

संतकबीरनगर। शिक्षा क्षेत्र नाथनगर के कंपोजिट विद्यालय जिगना में ‘प्रतिभा सम्मान एवं विदाई समारोह’ हर्षोल्लास और भावनात्मक माहौल के बीच संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी अरुण प्रताप सिंह उपस्थित रहे। समारोह का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर […]

Read More
Uttar Pradesh

बड़ी खबर : कानपुर में किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का भंडाफोड़, निजी अस्पताल पर गंभीर आरोप

कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर में अवैध किडनी ट्रांसप्लांट गिरोह का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। शुरुआती जांच में सामने आया है कि गिरोह गरीब और जरूरतमंद लोगों को पैसों का लालच देकर अपने जाल में फंसाता था और फिर उनकी किडनी निकलवाकर मोटी रकम में बेच देता था। जांच एजेंसियों के मुताबिक, गिरोह पहले आर्थिक […]

Read More