छठ महापर्व पर नेपाल सीमा पर कड़ी सुरक्षा

Untitled 17 copy 12
  • महराजगंज सहित संवेदनशील जिलों में बढ़ाई गई चौकसी

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महाराजगंज । छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। प्रदेश के सभी जिलों में प्रशासनिक और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। विशेष रूप से भारत-नेपाल सीमा से सटे संवेदनशील जिलों महराजगंज, सिद्धार्थनगर, बलरामपुर और श्रावस्ती में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आतंकी गतिविधियों की आशंका को देखते हुए नेपाल सीमा पर गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। सीमा सुरक्षा बल (SSB) और स्थानीय पुलिस द्वारा लगातार गश्त और चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके।

हर वाहन और व्यक्ति की हो रही बारीकी से जांच

महराजगंज जैसे संवेदनशील इलाकों में छठ पर्व के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा पर आने-जाने वाले हर व्यक्ति और वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है। सुरक्षा कर्मी किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। सीमा पर लगाए गए सीसीटीवी कैमरों के जरिए 24 घंटे निगरानी रखी जा रही है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति की गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। वहीं एसएसबी और पुलिस के संयुक्त दल द्वारा सीमा पर नियमित पेट्रोलिंग भी की जा रही है।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

850 छठ घाटों पर की गई विशेष तैयारियां

महराजगंज जनपद में लगभग 850 छठ घाट बनाए गए हैं, जहां श्रद्धालु सूर्य उपासना करेंगे। इन घाटों पर प्रशासन ने विशेष इंतजाम किए हैं। सफाई, रोशनी, पेयजल और सुरक्षा की दृष्टि से सभी घाटों को तैयार किया गया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीणा स्वयं छठ पर्व की तैयारी की निगरानी कर रहे हैं। अधिकारी लगातार मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर रहे हैं और किसी भी प्रकार की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

शांतिपूर्ण पर्व के लिए प्रशासन सतर्क

प्रशासन का कहना है कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है, इसलिए इसे पूरी शांति और सौहार्द के माहौल में संपन्न कराया जाएगा। जनपद की पुलिस और सीमा सुरक्षा बलों के जवान पूरी तरह चौकन्ने हैं ताकि किसी भी प्रकार की आतंकी या असामाजिक गतिविधि को रोका जा सके। सरकार और प्रशासन दोनों का उद्देश्य एक ही है श्रद्धालुओं को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में छठ महापर्व मनाने की सुविधा देना।

Spread the love

 BRICS security meeting India
homeslider International

साइबर सुरक्षा से लेकर आतंकवाद तक, नए खतरों के खिलाफ एकजुट ब्रिक्स

  शाश्वत तिवारी  BRICS security meeting India :   ब्रिक्स राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों की 16वीं बैठक यहां नई दिल्ली में आयोजित हुई। इस दौरान ब्रिक्स सदस्य देशों के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों व प्रतिनिधिमंडलों के प्रमुखों ने सदस्य देशों के बीच मजबूत सामूहिक सहयोग का आह्वान किया और साथ ही दुनिया के सामने मौजूद सुरक्षा चुनौतियों पर […]

Spread the love
Read More
UNSC India Pakistan
homeslider International

UNSC में भारत ने पाकिस्तान को लगाई फटकार, कश्मीर का मुद्दा उठाने पर दिया करारा जवाब

UNSC India Pakistan : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक अहम बैठक में भारत ने पाकिस्तान को कश्मीर मुद्दे पर कड़ी फटकार लगाई है। पाकिस्तान द्वारा जम्मू-कश्मीर का जिक्र किए जाने पर संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि पर्वतनेनी हरीश ने दो टूक कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का आंतरिक मामला है और इस […]

Spread the love
Read More
S Jaishankar Mongolia Visit
International

जयशंकर की मंगोलिया यात्रा से मिलेगी रणनीतिक साझेदारी को मजबूती

 शाश्वत तिवारी S Jaishankar Mongolia Visit : विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर मंगोलिया की आधिकारिक यात्रा पर हैं। यह यात्रा दो देशों के दौरे का हिस्सा है, जिसके तहत वे कोरिया गणराज्य भी जाएंगे। उलानबटार पहुंचने पर मंगोलिया के स्टेट सेक्रेटरी मुंकतुशिग इल्खानाजाव ने उनका स्वागत किया। यात्रा के दौरान, डॉ. जयशंकर ने मंगोलिया की […]

Spread the love
Read More