पत्नी और बच्चों के वियोग में दर-दर भटक रहा एक पति, जानिए क्या है इनकी करुण कहानी

  • छह दिनों से लापता है पत्नी, पागलों की तरह हर जगह खोज रहा पति
  • नहीं मिला की सुराग, प्रेम प्रसंग या फिर कोई दर्दनाक हादसा
  • प्रेम विवाह करके लाया था घर, अब दो बच्चों की मां को खोज रहा बेचारा

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

महराजगंज। दीपावली की खुशियां एक परिवार के लिए गम में बदल गईं। महराजगंज जनपद के परसा मलिक थाने के हरलालगढ़ ग्राम निवासी मेवालाल पिछले छह दिनों से अपनी पत्नी और दो छोटे बच्चों की तलाश में गांव-गांव, शहर-शहर भटक रहा है। कभी बच्चों की तस्वीरें लोगों को दिखाता है, तो कभी पत्नी का चेहरा किसी को याद दिलाने की कोशिश करता है पर अब तक उनका कोई सुराग नहीं मिला।

ये भी पढ़े

भांजे के प्रेम में पागल इस मामी ने किया थाने में हाई वोल्टेज ड्रामा, उठाया इतना खतरनाक कदम कि सुनकर उड़ जाएंगे होश

जानकारी के अनुसार, मेवालाल ने लगभग सात वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी पत्नी से उसके दो बच्चे हैं। परिवार का भरण-पोषण करने के लिए मेवालाल अक्सर घर से बाहर काम करने जाया करता था। दीपावली के तीसरे दिन जब वह घर लौटा, तो देखा कि पत्नी और दोनों बच्चे गायब हैं। घर का दरवाजा खुला था, लेकिन भीतर सन्नाटा पसरा हुआ था। पहले तो उसने सोचा कि शायद पत्नी मायके गई हो, लेकिन वहां पूछने पर भी कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद उसने आसपास के गांवों, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया मगर सभी जगह से निराशा ही हाथ लगी।

ये भी पढ़े

दो बच्चों की मां को चढ़ा इश्क का बुखार, प्रेमी के साथ उठाया ये खौफनाक कदम

थक हारकर मेवालाल ने थाना परसा मलिक में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने आसपास के इलाकों में तलाश शुरू की है, लेकिन छह दिन बीत जाने के बाद भी कोई ठोस सुराग नहीं मिला। मेवालाल का कहना है कि मेरी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है, न ही घर में कोई विवाद था। बस एक दिन में सब कुछ खत्म हो गया… बच्चे कहां हैं, पत्नी कहां है, कुछ समझ नहीं आ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मेवालाल पिछले कुछ दिनों से लगातार सड़कों पर घूमते नजर आ रहा है, कभी पोस्टर चिपकाता है तो कभी राहगीरों से मदद मांगता हैं। गांव में उसके इस दर्द की चर्चा हर किसी की जुबां पर है।

डेढ़ सौ की देशी कैल्शियम कार्बाइड गन ने छीनी कई आंखों की रोशनी

पुलिस ने बताया कि मोबाइल लोकेशन और आसपास के CCTV  फुटेज खंगाले जा रहे हैं। साथ ही पड़ोसी जिलों की पुलिस को भी अलर्ट किया गया है। अब सवाल यह है कि दीपावली के उजाले में मेवालाल के घर का यह अंधेरा कब छंटेगा और क्या वह अपने बच्चों व पत्नी से फिर कभी मिल पाएंगे?

Purvanchal

SR इंटरनेशनल एकेडमी में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित, रैंकर्स को साइकिल सहित आकर्षक पुरस्कार

आशुतोष मिश्रा संतकबीरनगर। नाथनगर स्थित SR इंटरनेशनल एकेडमी में शनिवार को शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक परीक्षा परिणाम बड़े उत्साह के साथ घोषित किया गया। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन की ओर से मेधावी छात्र-छात्राओं को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया, जिससे बच्चों और अभिभावकों के चेहरों पर खुशी साफ झलकती नजर आई।   […]

Read More
Purvanchal

DM और SP ने फरेन्दा थाने में थाना समाधान दिवस पर सुनी जनसमस्याएं, त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

उमेश चन्द्र त्रिपाठी महराजगंज। महराजगंज जिले के फरेन्दा थाने में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा और पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा ने जनता की समस्याओं को सुना। अधिकारियों का उद्देश्य समस्याओं का शीघ्र और प्रभावी निस्तारण सुनिश्चित करना था। समाधान दिवस पर बड़ी संख्या में फरियादी […]

Read More
Purvanchal Religion

भागवत कथा: श्रवण से पापों का नाश, जीवन में जागृत होता है भक्ति और वैराग्य

सेखुआनी बाज़ार में श्रीमदभागवत कथा हुई पूर्ण, 10 दिनों तक बही ज्ञान की गंगा महराजगंज। जिले के सेखुआनी बाज़ार में लगातार 10 दिनों तक श्रीमद्भागवत महापुराण की कथा हुई। कथा वाचक पं. आनंद भारद्वाज के सुमधुर कंठ से निकली ज्ञान गंगा में भक्तों ने जमकर डुबकी लगाई और भगवदकथा का आनंद लिया। पं. गंगाराम दुबे […]

Read More