बहराइच: खैरीघाट क्षेत्र में युवक की गला रेतकर हत्या

murder
  • बरामदे में खून से लथपथ पड़ा मिला शव, इलाके में सनसनी

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। सूबे में जघन्य वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। बहराइच जिले के खैरीघाट क्षेत्र स्थित अलीनगर कला गांव निवासी 35 वर्षीय जाकिर अली की गला रेत कर हत्या कर दी गई। शनिवार सुबह उनका खून से लथपथ शव बरामदे में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, लेकिन हत्या किए जाने की वजह साफ नहीं हो सकी। हत्या किसने और क्यों की पुलिस हत्यारों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है। वहीं पुलिस कुछ लोगों को संदेह के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़े

थाने में मारपीट, हंगामा और लाठीचार्ज, आरोपी को छोड़ने पर भड़की भीड़ ने थाना घेरा

जानकारी के मुताबिक बहराइच जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र स्थित अलीनगर कला निवासी 35 वर्षीय जाकिर अली परिवार के साथ रहते थे। रोज की तरह घरवाले और जाकिर अली शुक्रवार रात खाना खाने के बाद सो गए। बताया जा रहा है कि शनिवार सुबह घरवाले सोकर उठे तो देखा कि जाकिर अली का खून से लथपथ शव उनके ही बरामदे में पड़ा है। यह माजरा देख घरवाले दंग रह गए और आनन-फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।

ये भी पढ़े

गर्लफ्रेंड के साथ होटल में ठहरे डॉक्टर की मौत

मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बताया जा रहा है कि बदमाशों ने सोते समय किसी धारदार हथियार से गला काट कर जाकिर अली को मौत की नींद सुला दिया और भाग निकले। वहीं जिस तरह से हत्यारों ने उनका बेरहमी से कत्ल किया इससे लग रहा है कि किसी गंभीर रंजिश के चलते हत्या की गई है। थाना प्रभारी राशिद अली खान के मुताबिक परिवार में उनकी पत्नी हसीना व दो बच्चे हैं। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Crime News homeslider Uttar Pradesh

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल

तेलंगाना में भीषण सड़क हादसा, टैंकर की टक्कर से ऑटो सवार 5 मजदूरों की मौत, 7 घायल Road accident in Telangana : तेलंगाना के संगारेड्डी जिले में मंगलवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना ने कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया। सतवार के पास तेज रफ्तार टैंकर ने मजदूरों से भरे एक ऑटो […]

Spread the love
Read More
Crime News

जानकीपुरम में मकान का तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का राजफाश

दो गिरफ्तार, सोने-चांदी के जेवरात, घटना में इस्तेमाल मोटरसाइकिल व 3,97,000 रूपए की नकदी बरामद  ए अहमद सौदागर Lucknow Crime News : जानकीपुरम थाना क्षेत्र के रामविहारी मार्ग स्थित जानकी विहार निवासी राम नरेश के घर में घुसकर चोरी करने वाले गिरोह का खुलासा कर इंस्पेक्टर जानकीपुरम विनोद कुमार तिवारी की टीम ने मंगलवार गिरोह […]

Spread the love
Read More
Trainee IPS Bribery Scandal
Crime News

ट्रेनी IPS की पहली पोस्टिंग में एक करोड़ की रिश्वत का आरोप, CBI कोर्ट सख्त

Trainee IPS Bribery Scandal : छत्तीसगढ़ कैडर के 2022 बैच के एक ट्रेनी IPS अधिकारी और दो पुलिसकर्मियों पर साइबर फ्रॉड से जुड़े मामले को कथित तौर पर निपटाने के बदले एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने और लेने का गंभीर आरोप लगा है। मामला अब दिल्ली की विशेष सीबीआई अदालत तक पहुंच गया है। […]

Spread the love
Read More