लखीमपुर खीरी में स्लीपर बस में लगी आग

Untitled 1 copy 53
  • यात्रियों ने खिड़कियों से कूदकर बचाई जान

 लखीमपुर खीरी। उत्तर प्रदेश के खीरी जिले के मैगलगंज के मुख्य चौराहे पर बुधवार तड़के एक स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। यात्रियों ने खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। गए। इस घटना डेढ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलस गए। जानकारी के अनुसार लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बे में मुख्य चौराहे पर बुधवार सुबह एक डग्गामार स्लीपर बस में आग लग गई। इसमें लगभग 100 यात्री सवार थे। यह बस दिल्ली जा रही थी और मैगलगंज चौराहे पर यात्रियों को उतारने और नाश्ता आदि के लिए रुकी थी। इसी दौरान बस के पिछले हिस्से से धुआं उठता दिखा और चंद पलों में आग ने पूरी बस को चपेट में ले लिया। दहशत में कई यात्रियों ने खिड़कियों और दरवाजों से जैसे तैसे बाहर निकले तो कई ने कूद कर अपनी जान बचाई। हालांकि सभी यात्रियों का सारा सामान और बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गया।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

डेढ़ दर्जन यात्री मामूली रूप से झुलसे

इस घटना में लगभग डेढ़ दर्जन यात्री मामूली झुलस गए, जिन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया गया। उनकी स्थिति खतरे से बाहर बताई गई है। बस में आग लगने के कारणों की वजह पता न हीं चल सकी है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि संभवतः शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी होगी। घटना की सूचना मिलते ही मैगलगंज कोतवाल रविंद्र पांडे मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन जब तक मकल विभाग की टीम पहुंचती, तब तक बस पूरी तरह जल चुकी थी।( हिन्दुस्थान समाचार )

Spread the love

Ram Mandir Donation Controversy
Uttar Pradesh

राम मंदिर चंदे के मुद्दे पर संसद में घमासान, अखिलेश यादव ने BJP पर साधा निशाना

Ram Mandir Donation Controversy :  संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और केंद्र सरकार के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता नजर आ रहा है। समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए अयोध्या में राम मंदिर के लिए जुटाए गए चंदे से जुड़े कथित अनियमितताओं के […]

Spread the love
Read More
Ravindra Jadeja
Sports Uttar Pradesh

श्रीलंका के खिलाफ जडेजा का खतरनाक रिकॉर्ड, गॉल टेस्ट में फिर मचाएंगे धमाल?

गॉल में फिर चलेगा रवींद्र जडेजा का जादू Jadeja’s Test record: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 15 अगस्त से गॉल में होने जा रहा है। इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा पर सबकी नजरें टिकी हैं। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में जडेजा […]

Spread the love
Read More
Gorakhpur
homeslider Uttar Pradesh

गोरखपुर में हाथ में तिरंगा लेकर निकले CM योगी और सांसद रवि किशन

बोले- घरों पर झंडा जरूर फहराएं तिरंगा स्वतंत्रता सेनानियों के सर्वोच्च त्याग की अमिट पहचान-योगी उमेश चन्द्र त्रिपाठी Gorakhpur :  भारत के राष्ट्रीय प्रतीकों के प्रति सम्मान को नागरिक दायित्व से जोड़ते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर में तिरंगा यात्रा के दौरान कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारत की […]

Spread the love
Read More