गोल्फर उदयन माने और वाणी कपूर करेंगे IGPL के जयपुर चरण में डेब्यू

जयपुर। ओलंपियन उदयन माने और भारतीय महिला प्रो गोल्फ में सबसे सफल खिलाड़ियों में से एक वाणी कपूर इस सप्ताह जयपुर में इंडियन गोल्फ प्रीमियर लीग (IGPL) टूर में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। टूर अब तक चंडीगढ़, जेपी ग्रीन्स नोएडा और पुणे में हो चुका है और अब जयपुर में अपने अगले चरण में पहुंचा है। प्रतिष्ठित रामबाग गोल्फ क्लब में होने वाले इस टूर्नामेंट में 54 खिलाड़ियों का फील्ड हिस्सा लेगा जिसमें 36 पुरुष प्रोफेशनल, 12 महिला प्रोफेशनल और छह एमेच्योर खिलाड़ी शामिल हैं।

उदयन माने ने ठीक 10 साल पहले यहीं रामबाग क्लब में अपना पहला प्रो टाइटल जीता था। उन्होंने एक बयान में कहा कि जयपुर मेरे लिए बहुत खास जगह है। यहां की कोर्स चुनौतीपूर्ण है और मैंने यहां शानदार यादें बनाई हैं। मैं इस बार भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करता हूं। उनके अलावा अमन राज (दो बार) और सचिन बइसोया ने भी इसी कोर्स पर खिताब जीते हैं। वाणी कपूर अपने करियर के शुरुआती दिनों में जयपुर में प्ले-ऑफ में हार चुकी हैं। इस बार वह इस नतीजे को सुधारना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि मुझे यहां जीतने की कमी खलती है। इस बार पुरुष खिलाड़ियों के साथ मुकाबला करना रोमांचक होगा।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

वाणी इस वर्ष महिला गोल्फ एसोसिएशन ऑफ इंडिया में चार खिताब जीत चुकी हैं और हीरो विमेंस इंडियन ओपन में टॉप-10 में जगह बनाई थी। वह जर्मनी में भी छठे स्थान पर रहीं। उनके अलावा इस टूर्नामेंट में अमंदीप द्राल और स्नेहा सिंह जैसी स्टार महिला खिलाड़ी भी हिस्सा ले रही हैं, जिन्होंने इस सीजन में कई खिताब जीते हैं। IGPL CEO उत्तम सिंह मुंडी के अनुसार कि फील्ड काफी मजबूत है, भले ही गगनजीत भुल्लर और करणदीप कोछर इस सप्ताह अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ में व्यस्त हैं। कपिल कुमार, कार्तिक, सचिन बइसोया और पुख़राज सिंह गिल जैसे खिलाड़ी खिताब जीतने की स्थिति में हैं।

कपिल कुमार, जिन्होंने पुणे में अपना पहला प्रो खिताब जीता था, इस सप्ताह जीत के साथ गगनजीत भुल्लर (₹45 लाख) को पछाड़कर ऑर्डर ऑफ मेरिट में शीर्ष पर पहुंच सकते हैं। कपिल के पास फिलहाल ₹29,93,925 हैं और जीतने पर ₹22.50 लाख और मिलेंगे। इसी तरह किशोर प्रतिभा कार्तिक सिंह, जिनके पास ₹28,71,557 हैं, जीत के साथ टॉप पर पहुंच सकते हैं। वर्ष 1944 में स्थापित रामबाग गोल्फ क्लब 18-होल, पार-70 का एक चैंपियनशिप कोर्स है। यह ऐतिहासिक रामबाग पैलेस के भीतर स्थित है, जो कभी जयपुर के महाराजा का निवास हुआ करता था। इस कोर्स पर कई यादगार मुकाबले खेले जा चुके हैं।( हिन्दुस्थान समाचार)

Sports

CSK को बड़ा झटका, एमएस धोनी IPL 2026 के शुरुआती मैचों से रहेंगे बाहर

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के फैंस के लिए एक बड़ी चिंता की खबर सामने आई है। फ्रेंचाइजी ने सोशल मीडिया पर घोषणा की कि उनके पूर्व कप्तान और टीम के स्टार खिलाड़ी एमएस धोनी चोट के कारण IPL 2026 के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। धोनी पिंडली की मांसपेशियों में खिंचाव (Calf Muscle Strain) […]

Read More
Sports

पाकिस्तानी खिलाड़ी नसीम शाह के विवादित पोस्ट पर PCB ने थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला

पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) 2026 के 11वें सीजन के शुरुआती मुकाबले से ही विवादों का सामना कर रहा है। 26 मार्च से शुरू हुए सीजन में पीसीबी (Pakistan Cricket Board) ने पहले ही मुकाबलों को केवल दो स्टेडियम तक सीमित कर दिया और स्टेडियम में फैंस की एंट्री को भी प्रतिबंधित कर दिया। सीजन के […]

Read More
Sports

बुमराह की वापसी से मुंबई को राहत, लेकिन जैक्स-सैंटनर की गैरमौजूदगी बनी चिंता

IPL 2026 के आगाज से पहले मुंबई इंडियंस के कैंप से मिली खबरों ने टीम के माहौल को मिलाजुला बना दिया है। एक तरफ टीम को अपने स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी से बड़ी राहत मिली है, तो वहीं दूसरी तरफ दो अहम विदेशी खिलाड़ियों की अनुपस्थिति ने टीम मैनेजमेंट की चिंता बढ़ा […]

Read More