हर फन में माहिर: वर्दी वाले ही लगा रहे खाकी पर दाग

  • अब लखीमपुर-खीरी के क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी हुए निलंबित
  • चार दिनों के भीतर 16 पुलिसकर्मियों पर हुई बड़ी कार्रवाई

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। महिलाओं एवं लड़कियों की सुरक्षा तथा अन्य अपराधों की रोकथाम का जिम्मा, पीड़ितों की काउंसलिंग,पुलिसकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण के अलावा तमाम तरह की हाईटेक योजनाएं। … यूपी पुलिस का एक उजला पहलू है जो हाल ही में उभरा। अब तस्वीर का दूसरा पहलू देखिए। अवैध वसूली से लेकर अपराधियों को संरक्षण सहित अन्य संगीन आरोपों में चार दिनों के भीतर 16 पुलिसकर्मी निलंबित किए जा चुके हैं। यह आंकड़ा खुद ब खुद यह तथ्य बयान करता है कि खाकी की गिरती प्रतिष्ठा के लिए जिम्मेदार खुद पुलिसकर्मी हैं।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

जिस तरह से चार दिनों के भीतर घुसखोर पुलिसकर्मियों के खिलाफ पुलिस के जिम्मेदार अफसरों ने कार्रवाई की तो लगा कि मातहतों के अन्दर खौफ की बू दौड़ पड़ेगी, लेकिन ऐसा नहीं दिखा। इतनी बड़ी कार्रवाई होने के बाद भी लखीमपुर-खीरी जिले के सदर कोतवाली में क्राइम ब्रांच में तैनात इंस्पेक्टर हरि प्रकाश यादव व माल खाना प्रभारी सुधीर कुमार दिवान का ऐसा करतूत सामने आया कि एसपी लखीमपुर-खीरी संकल्प शर्मा को तत्काल प्रभाव से दोनों दागी पुलिसकर्मियों को निलंबित करना पड़ा।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

वहीं पदभार ग्रहण करते ही यूपी के पुलिस महानिदेशक राजीव कृष्ण ने पुलिसकर्मियों को आचरण व्यवहार सुधारने की नसीहत दी थी, लेकिन साफ है कि दागी मातहतों पर डीजीपी समेत उच्चाधिकारियों के फरमान का कोई असर नहीं हो रहा है। वर्दी वाले ही खाकी को दागदार करने में जुटे हैं।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

मां की बहादुरी के आगे हारा तेंदुआ! चार साल के बेटे को जबड़े से छुड़ाने के लिए गन्ने से किए ताबड़तोड़ वार

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक दिल दहला देने वाला लेकिन साहस से भरा मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने चार साल के बेटे की जान बचाने के लिए खूंखार तेंदुए से भिड़ने का साहस दिखाया। मां की बहादुरी के आगे आखिरकार तेंदुए को बच्चे को छोड़कर भागना पड़ा। क्या […]

Read More
Crime News

दुस्साहस: मोहनलालगंज में मां-बेटे की हत्या

कपड़े से गला कसकर ली गई जान, लूट की आंशका सिसेंडी गांव में हुई घटना का मामला, इलाके में फैली सनसनी ए अहमद सौदागर लखनऊ। राजधानी में एक और दुस्साहसिक वारदात हुई। मोहनलालगंज क्षेत्र के सिसेंडी में बदमाशों ने सोमवार की रात 50 वर्षीय रेशमा बानो व उनके 18 वर्षीय बेटे शादाब ( दृष्टिबाधित) की […]

Read More
Crime News

हाईटेक पुलिसिंग की निकली हवा, 24 घंटे में चार हत्याएं

राजेश्वरी व रामकरन के बाद अब मां-बेटे की हत्या ए अहमद सौदागर लखनऊ। निगोहां थाना क्षेत्र के शेखन खेड़ा गांव निवासी 44 वर्षीय राजेश्वरी की कुल्हाड़ी से काटकर पति राजेश रावत कर दी हत्या। यह मामला शांत भी नहीं पड़ा था कि मोहनलालगंज क्षेत्र स्थित खुजेहटा गांव निवासी 45 वर्षीय रामकरन की उसी के 17 […]

Read More