शाहजहांपुर जेल में कॉमेडी किंग राजपाल ने बंदियों को खूब लगवाए ठहाके

  • पेंटिंग एवं साज सज्जा प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
  • अपराध छोड़कर समाज की मुख्यधारा से जुड़े बंदी: राजपाल

नया लुक संवाददाता

लखनऊ। शाहजहांपुर जेल में बॉलीवुड अभिनेता एवं कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने बंदियों को खूब ठहाके लगवाए। हास्य अभिनेता ने अपनी सहज अदाओं से बन्दियों समेत उपस्थित लोगों का हृदय जीत लिया। उनकी सहजता, जिसमें उन्होंने अलग अलग बन्दियों के समूहों के बीच जाकर उनके साथ न सिर्फ़ फ़ोटो खिंचवाये वरन खूब मस्ती भी की । कभी ठुमके लगाकर लोगों को झुमा दिया तो कभी गंभीर बात करके बन्दियों को सोचने पर विवश भी किया।

ये भी पढ़े

DGP साहब निकले रसिया, अपनी बहू को प्रेम जाल में फँसाया, क्या होगा अब…

दीपावली के अवसर पर जेल में बंद सभी बंदियों के बीच सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें निर्णायक मंडल ने विजेता टीमों को घोषित किया। निर्णायक मंडल में जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, अपर जिला मजिस्ट्रेट वित्त एवं राजस्व अरविंद कुमार, वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजीलाल एवं जिला बार काउंसिल के सचिन अवधेश सिंह तोमर ने बंदियों की गई साज सज्जा का विस्तृत अवलोकन कर विजेता टीमों की घोषणा की थी। कार्यक्रम में राजपाल यादव ने विजेता टीमों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया और उनके साथ फोटो भी खिंचवाए। कार्यक्रम में उन्होंने कारागार के अधिकारियों, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। कॉमेडी किंग राजपाल यादव ने बंदियों के बीच में जा जा करके फोटो खिंचवाए एवं अपनी पुरानी फिल्मों के प्रसिद्ध डायलॉग बोलकर बंदियों को खूब हंसाया। उन्होंने बंदियों को अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में जुड़कर अपने परिवार और स्वयं का पालन पोषण करने की सलाह दी। उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक मिजाजी लाल की सराहना की।

ये भी पढ़े

मैं यहाँ का SDM हूँ, धौस सुनते ही पंपकर्मी ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, निकल गई हेकड़ी

कार्यक्रम में इन्द्र पाल यादव, आईआईए के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेन्द्र पाल सिंह यादव, विनोबा सेवा आश्रम के संस्थापक रमेश भैया, भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, विनीत मिश्रा, ओंकार मनीषी, राजू बग्गा, शाहनबाज़ ख़ान, रजनी गुप्ता, पूनम मेहरोत्रा, शालू यादव, डॉ पुनीत मनीषी, विनायक अग्रवाल, राजेश शुक्ला, सौमित्र गुप्ता, सुशील गुप्ता, ज्योति गुप्ता, अमन मलिक, बार काउंसिल के अध्यक्ष श्री अजय वर्मा, सुरेन्द्र सेठ, प्रोफेसर नवीन गुप्ता, एनआईओएस के डिप्टी डायरेक्टर एवं अन्य विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

भैयादूज पर 1100 महिलाओं और बच्चों ने की मुलाकात

भैया दूज के पावन पर्व पर 800 से अधिक बहाने एवं 300 बच्चे कारागार में बंद अपने भाइयों से मिलने आई। जेल प्रशासन ने ऐसी व्यवस्था की गई कि किसी भी बहन को अपने भाई से मिलने में किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो उसे अधिक समय तक कारगर के मुख्य द्वार के बाहर इंतजार ना करना पड़े इसके लिए प्रातः काल 7:00 से ही मुलाकात प्रारंभ कर दी गई। 40 से 50 के समूह में बहनों को अंदर प्रवेश दिया गया ताकि अंदर जाकर के वह अपने भाई के पास बैठकर भैया दूज मना सकें और उन्हें किसी भी प्रकार की भीड़ भाड़ व शोर शराबे का सामना न करना पड़े। कारागार के अंदर भैया दूज बनाने के लिए आवश्यक सामग्री की व्यवस्था जेल प्रशासन के द्वारा की गई तथा सभी बहनों को शुद्ध पेयजल की भी व्यवस्था की गई ताकि कोई भी बहन या उनके साथ आए हुए बच्चे पानी के लिए परेशान ना हो।

ये भी पढ़े

अब एक्ट्रेस के साथ अश्लील अंदाज में दिखे ये PM साहब! रंगरेलियाँ मनाती फ़ोटो हुई वायरल

Raj Dharm UP Uttar Pradesh

चन्द्रशेखर का दखल: मंत्री–DM विवाद में ‘दलित सम्मान’ का मुद्दा गरमाया

कन्नौज/लखनऊ । यूपी सरकार के मंत्री असीम अरुण और DM आशुतोष मोहन अग्निहोत्री के बीच कथित विवाद अब सियासी रंग लेता जा रहा है। इस मामले में भीम आर्मी प्रमुख और नेता चन्द्रशेखर आज़ाद ने खुलकर दखल देते हुए सरकार पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। चन्द्रशेखर ने अपने X (ट्विटर) पोस्ट के जरिए तीन […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

पेट्रोल-डीजल को लेकर अफवाहों पर योगी सरकार सख्त, कहा-कहीं कमी नहीं

प्रदेश भर में आपूर्ति सामान्य, अतिरिक्त खरीद से बचने की अपील अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई नया लुक डेस्क लखनऊ। उत्तर प्रदेश में पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर फैल रही अफवाहों के बीच योगी सरकार ने सख्त रुख अपनाया है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि पूरे प्रदेश में ईंधन की आपूर्ति […]

Read More
Central UP homeslider Purvanchal Raj Dharm UP

लखनऊ में पेट्रोल को लेकर अफवाह से मचा हड़कंप, पंपों पर लगी लंबी कतारें

नया लुक डेस्क लखनऊ। राजधानी के इंजीनियरिंग कॉलेज क्षेत्र स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम अचानक भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल-डीजल की किल्लत की आशंका के चलते लोगों में पैनिक का माहौल देखने को मिला। वाहन चालक लंबी-लंबी कतारों में खड़े नजर आए और जल्द से जल्द टंकी फुल कराने की होड़ लग […]

Read More