आशियाना परिवार के एक पर्व एक तिथि अभियान को मिली सफलता

Untitled 17 copy 10
  • पूर्ण उत्साह एवं उल्लास के साथ 20 अक्टूबर को मनाई गई देश में दीपावली

लखनऊ। आशियाना परिवार के एक पर्व एक तिथि अभियान काफी सफल रहा। परिवार के संरक्षक महंत और पीठाधीश्वरों की अपील के बाद देश एवं प्रदेश के समस्त जगहों 20 अक्टूबर को पूरे उत्साह और हर्षोल्लास के साथ दीपावली मनाकर सनातन/हिन्दू धर्म को मजबूत और सशक्त बनाया। इसके साथ ही भ्रामक तिथि (20 या 21 अक्टूबर) को दूर कर दिया।

ये भी पढ़े

बंगला बाजार में DGP के आदेश की जमकर उड़ी धज्जियां

आशियाना परिवार के अध्यक्ष आरडी द्विवेदी ने बताया कि कश्मीर के एलओसी के जिलों से लेकर कन्याकुमारी तक संपूर्ण देश और प्रदेश में जहां-जहां सनातनी/ हिन्दू रह रहे हैं सभी ने एक ही साथ सनातन/हिंदुओं के आध्यात्मिक /धार्मिक एवं संस्कृति के प्रतीक त्यौहार दीपावली पर्व को पूर्ण धूम धाम से मनाया। यह उल्लास तथा उमंग लगभग 10-15 वर्षों बाद देखने को मिला है। इससे पूर्व प्रत्येक त्यौहारों की भांति इस त्यौहार को भी दो दिनों में तथाकथित ज्योतिषाचार्यों, धर्माचार्यों ने बांट कर रख दिया था।

ये भी पढ़े

हे भगवान! DGP साहब का अपने बहू पर आया ‘दिल’

आशियाना परिवार की अंजू सिंह रघुवंशी, किरण पांडेय , बबिता हवेलिया, रेखा सिंह, विवेक एवं वरिष्ठ पत्रकार सुशील दुबे, वरिष्ठ पत्रकार राकेश यादव ने इस महाअभियान को सफल बनाने के लिए चिन्मय मिशन लखनऊ चैप्टर के पीठाधीश्वर, ज्योतिषाचार्य/ महान संत श्रद्धेय स्वामी चैतन्य कौशिक महराज, प्रतिष्ठित धर्माचार्य /ज्योतिषाचार्य एवं समाजसेवी तथा लखनऊ के प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल लेटे हनुमान  मंदिर के मुख्य सेवादार पीठाधीश्वर स्वामी डॉक्टर विवेक तांगड़ी महाराज व प्रतिष्ठित ज्योतिषाचार्य व समाजसेवी स्वामी धीरेन्द्र पांडे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आशियाना परिवार के एक पर्व- एक तिथि महाअभियान को आगे बढ़ाया।

Lucknow
Central UP homeslider

वृंदावन सेक्टर-2A में जन समस्याओं को लेकर फूटा गुस्सा

विजय श्रीवास्तव Lucknow: राजधानी लखनऊ की वृंदावन कॉलोनी सेक्टर-2A में लंबे समय से चली आ रही नागरिक समस्याओं को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश रविवार को सड़क पर देखने को मिला। कॉलोनी के दर्जनों जागरूक लोगों ने एकजुट होकर गड्ढों, जलभराव, गंदगी, कूड़े, बिजली, नालियों और पेड़ों की छंटाई जैसी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। […]

Read More
Manas Garden
Central UP homeslider

Manas Garden में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस समारोह, मातृशक्ति की भूमिका पर जोर

Manas Garden में स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन मानस गार्डन वेलफेयर सोसायटी की ओर से किया गया। समारोह में उत्तर प्रदेश उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष अमरजीत त्रिपाठी मुख्य अतिथि रहे, जबकि अपर जिला जज चंद्रमोहन चतुर्वेदी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की एंकरिंग पूर्व […]

Read More
Computer
Central UP

युवाओं के लिए बड़ी पहल, दस्तक फाउंडेशन ने शुरू किया कंप्यूटर और AI प्रशिक्षण केंद्र

विजय श्रीवास्तव Computer दस्तक फाउंडेशन के तत्वावधान में ‘दस्तक कंप्यूटर स्किलिंग सेंटर’ का शुभारंभ हर्षोल्लास के साथ किया गया। सेंटर का उद्देश्य क्षेत्र के युवाओं, विद्यार्थियों, महिलाओं और आम नागरिकों को कम शुल्क में आधुनिक कंप्यूटर एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का प्रशिक्षण उपलब्ध कराकर उन्हें डिजिटल रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि […]

Read More