नेपाली नोटों पर नेपाल संवत् के उल्लेख की व्यवस्था की जाएगी : सुशीला कार्की

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

काठमांडू। प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने कहा है कि नेपाली नोटों पर नेपाल संवत् का उल्लेख करने की व्यवस्था की जाएगी। उन्होंने यह बातें राष्ट्रीय विभूति शंखधर सख्वा की जयंती के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं। प्रधानमंत्री कार्की ने बताया कि नेपाली नोटों पर नेपाल संवत् का उल्लेख करने के विषय में नेपाल राष्ट्र बैंक से परामर्श कर प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जताई है। प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि नेपाल संवत् विशेष रूप से कांतिपुर (काठमांडू) और भक्तपुर (भादगांव) में उत्पन्न हुआ था, लेकिन यह अब पूरे राष्ट्र का मुख्य संवत् है। उन्होंने कहा कि नेपाल संवत् के प्रवर्तक शंखधर सख्वा एक कुशल व्यवसायी थे, परंतु उनका उद्देश्य केवल लाभ कमाना नहीं था, बल्कि समाज की सेवा करना था।

ये भी पढ़े

उफ्फ..फ ! दलित मासूम के सात 55 दिन तक रेप

उन्होंने बताया कि लगभग 1166 वर्ष पहले, राजा राघवदेव के शासनकाल में शंखधर सख्वा ने गरीब और कर्ज में डूबे नागरिकों का ऋण मुक्त कर उन्हें राहत दी थी। यही दिन नेपाल संवत् की शुरुआत का आधार बना। प्रधानमंत्री कार्की ने कहा कि नेपाल संवत् किसी राजा की विजय या शक्ति से नहीं, बल्कि एक व्यापारी के त्याग और परोपकार से प्रारंभ हुआ था। इसलिए इसका महत्व और गरिमा बहुत ऊँची है। यह लोकजन की भावना से उत्पन्न संवत् है, जो नेपाल की लोकसंस्कृति और विरासत को दर्शाता है।

ये भी पढ़े

पुरानी रंजिश या जिस्म की दहकती आगः भाभी ने इंजीनियर देवर का प्राइवेट पार्ट काटा

उन्होंने आगे कहा  कि  नेपाल राष्ट्र बैंक द्वारा जारी नोटों में नेपाल संवत् को उल्लेखित करने के विषय पर संबंधित पक्षों से परामर्श कर प्रक्रिया को शीघ्र आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त करती हूँ। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि सरकार नेपाल संवत् को सरकारी स्टाम्प और अन्य दस्तावेजों में शामिल कर इसे बढ़ावा देने और व्यवहारिक रूप में लागू करने के लिए तत्पर है। शंखधर सख्वा को वि.सं. 2056 (सन् 1999) में राष्ट्रिय विभूति घोषित किया गया था। वहीं नेपाल संवत् को वि.सं. 2065 कात्तिक 7 गते (23 अक्टूबर 2008) को राष्ट्रीय संवत् के रूप में घोषित किया गया था।

homeslider International

पश्चिम एशिया संकटः भारतीय दूतावासों की चौबीसों घंटे निगरानी शुरू

 शाश्वत तिवारी नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों के बाद पश्चिम एशिया में एक बड़े क्षेत्रीय युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। ऐसे में भारतीय विदेश मंत्रालय के साथ ही क्षेत्र के कई देशों में स्थित भारतीय मिशन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर आ गए हैं। एक ओर जहां विदेश […]

Read More
homeslider International

तेहरान पर फिर हमला, ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनाव

तेहरान।  ईरान के चीफ ऑफ स्टाफ की मौत से बढ़ा युद्ध तनावमध्य पूर्व में जारी युद्ध अब और खतरनाक मोड़ पर पहुंच गया है। ईरान की राजधानी तेहरान पर अमेरिका और इजरायल द्वारा किए गए ताजा हमलों में ईरान के शीर्ष सैन्य नेतृत्व को बड़ा नुकसान पहुंचा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सशस्त्र बलों […]

Read More
homeslider International

चुनाव के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा तीन दिन रहेगी सील

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी सोनौली महराजगंज! नेपाल में आगामी प्रतिनिधि सभा निर्वाचन को निष्पक्ष, भयमुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला सुरक्षा समिति, रूपन्देही ने भारत से सटी अंतर्राष्ट्रीय सीमा को अस्थायी रूप से सील करने का निर्देश जारी किया है, नेपाल प्रशासन द्वारा जारी सूचना के अनुसार 2 मार्च (सोमवार) की […]

Read More