शाहरुख खान-आयुष्मान की दिवाली सेलिब्रेशन पर लगा ब्रेक

लखनऊ। हर साल दिवाली के मौके पर बॉलीवुड सितारों के घरों में जश्न का माहौल रहता है। शाहरुख खान से लेकर अमिताभ बच्चन तक, इंडस्ट्री के बड़े-बड़े सितारे इस पर्व को बड़े उत्साह और शानो-शौकत से मनाते हैं। इनकी दिवाली पार्टियों में सितारों का तांता लगता है और यह शामें बी-टाउन के सबसे चर्चित आयोजनों में गिनी जाती हैं। हालांकि, इस साल कुछ अलग नजर आने वाला है। खबर है कि सुपरस्टार शाहरुख खान इस बार दिवाली पर कोई पार्टी आयोजित नहीं करेंगे। वहीं  अभिनेता आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई सेलिब्रेशन नहीं होगा।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

मन्नतमें चल रहा रेनोवेशन, शाहरुख ने टाली पार्टी

रिपोर्ट के मुताबिक, शाहरुख खान की मैनेजर पूजा ददलानी ने पुष्टि की है कि अभिनेता इस साल दिवाली पर पार्टी नहीं देंगे। इसकी वजह है कि उनके बांद्रा स्थित बंगले मन्नत में इस समय रेनोवेशन का काम चल रहा है। फिलहाल शाहरुख अपने परिवार के साथ एक किराए के घर में रह रहे हैं, जो जैकी भगनानी का है। हर साल दिवाली पर मन्नत को खूबसूरत रोशनी और सजावट से दुल्हन की तरह सजाया जाता था, लेकिन इस बार शाहरुख के प्रशंसकों को यह नज़ारा देखने को नहीं मिलेगा।

ये भी पढ़े

टेक्नोलॉजी में बॉलीवुड का जलवा, दीपिका पादुकोण बनीं ‘मेटा AI’ की भारतीय आवाज

आयुष्मान का पूरा ध्यान फिल्म थामापर

आयुष्मान खुराना के घर भी इस बार कोई दिवाली पार्टी नहीं होगी। पिछले साल 2024 में आयुष्मान और उनकी पत्नी ताहिरा कश्यप ने अपने घर पर शानदार पार्टी दी थी, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे शामिल हुए थे। लेकिन इस बार अभिनेता का पूरा फोकस उनकी आने वाली फिल्म थामा पर है, जो दिवाली के मौके पर ही सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है। फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त रहने के कारण उन्होंने इस बार पार्टी न करने का फैसला लिया है। शाहरुख और आयुष्मान की पार्टियां हर साल बॉलीवुड कैलेंडर की खास शामों में शामिल रहती हैं। ऐसे में उनके फैंस के लिए यह खबर थोड़ा निराशाजनक जरूर है। हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अगले साल शाहरुख खान मन्नत के नए लुक के साथ पहले से भी ज़्यादा भव्य दिवाली सेलिब्रेशन के जरिए वापसी करेंगे। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

धुरंधर टू’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, 1400 करोड़ क्लब में एंट्री के करीब

धुरंधर  टू   बदला  बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। Ranveer Singh स्टारर इस स्पाई-थ्रिलर फिल्म ने रिलीज के दूसरे हफ्ते में भी अपनी पकड़ मजबूत बनाए रखी है और अब यह वर्ल्डवाइड 1400 करोड़ रुपये के आंकड़े को छूने के बेहद करीब पहुंच चुकी है। फिल्म का निर्देशन Aditya Dhar ने किया […]

Read More
Entertainment

एक्शन और सरप्राइज का धमाका: सलमान खान की नई फिल्म का बड़ा खुलासा

सलमान खान एक बार फिर अपने फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज लेकर आए हैं। लंबे समय से उनकी फिल्मों का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए यह खबर किसी तोहफे से कम नहीं है। भाईजान ने अपने नए प्रोजेक्ट की घोषणा कर दी है, जिसमें वे साउथ के मशहूर निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ काम […]

Read More
Entertainment

धुरंधर 2’ ने 11 दिनों में तोड़ा ‘पुष्पा 2’ का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाका

रणवीर सिंह अभिनीत और आदित्य धर निर्देशित धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसने महज 11 दिनों में ही बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया। फिल्म की कहानी, एक्शन और स्टारकास्ट के कमाल ने दर्शकों को सिनेमाघरों में खींच लिया। अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन […]

Read More