टेक्नोलॉजी में बॉलीवुड का जलवा, दीपिका पादुकोण बनीं ‘मेटा AI’ की भारतीय आवाज

लखनऊ। भारत की पहली ‘मेंटल हेल्थ एंबेसडर’ बनने के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने अब एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। दीपिका को मेटा एआई की नई आवाज के रूप में पेश किया गया है। अभिनेत्री ने खुद अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर इस खुशखबरी की जानकारी दी, जिससे उनके फैंस बेहद उत्साहित हैं।

ये भी पढ़े

ससुराल से लड़कर मायके गई पत्नी तो शौहर ले आया सौतन

दीपिका ने इंस्टाग्राम पर रिकॉर्डिंग स्टूडियो से एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती हैं, मैं मेटा एआई की नई आवाज़ हूं। क्या आप तैयार हैं? वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, ये वाकई बहुत मजेदार है। अब मैं मेटा एआई का हिस्सा हूं, और आप भारत, अमेरिका, कनाडा, यूनाइटेड किंगडम, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड में मेरी आवाज़ में इंग्लिश में चैट कर सकते हैं। इसे आज़माएं और बताएं कैसा लगा।

ये भी पढ़े

नहीं रहे ‘अंग्रेजों’ के जमाने के जेलर

दीपिका की इस सफलता पर फैंस ने सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ ला दी। एक यूजर ने लिखा, हर दिन एक नई उपलब्धि। वहीं दूसरे ने कहा, आपकी आवाज़ बेहद सुकून देने वाली है। एक अन्य फैन ने लिखा, वह एक सच्ची ग्लोबल आइकॉन हैं, मेटा ने सही चुनाव किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका इन दिनों शाहरुख खान के साथ फिल्म ‘किंग’ और अल्लू अर्जुन के साथ नई फिल्म को लेकर भी सुर्खियों में हैं। (हिन्दुस्थान समाचार)

Entertainment

संजय मिश्रा की ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’ का नया पोस्टर रिलीज

लखनऊ। अभिनेत्री महिमा चौधरी और संजय मिश्रा की जोड़ी पहली बार बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। उनकी आगामी फिल्म का नाम है ‘दुर्लभ प्रसाद की दूसरी शादी’, जिसकी पहली झलक पोस्टर के साथ पहले ही जारी की जा चुकी थी। अब फिल्म के निर्माताओं ने इसका दूसरा पोस्टर भी रिलीज कर दिया है, […]

Read More
Entertainment

नवंबर के आखिरी हफ्ते से शुरू होगी प्रभास ‘स्पिरिट’

नई दिल्ली। सुपरस्टार प्रभास जहां अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘द राजा साब’ के लिए सुर्खियों में हैं, वहीं उनकी दूसरी बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’ भी चर्चाओं का केंद्र बनी हुई है। ‘एनिमल’ जैसी ब्लॉकबस्टर देने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा इस मेगा-प्रोजेक्ट का निर्देशन कर रहे हैं, और हाल ही में उन्होंने फिल्म को लेकर एक महत्वपूर्ण […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

योगी के पसंदीदा Chief Secretary मनोज कुमार सिंह बनें CEO

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के करीबी IAS और राज्य के पूर्व मुख्य सचिव रह चुके मनोज कुमार सिंह को राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंप दी है। सरकार ने पूर्व मुख्य सचिव को के स्टेट ट्रांसफॉर्मेशन कमीशन (एसटीसी) का मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) नियुक्त कर दिया है। सरकारी प्रवक्ता का कहना है कि यह नियुक्ति […]

Read More