धनतेरस से लखनऊ में तमाम रास्तों पर ‘नो इंट्री’ कई जगह डायवर्जन

no entry
  • त्योहार पर लगे भीषण जाम के बाद बदला यातायात प्लान

लखनऊ। त्योहारों में बेपटरी हो चुकी शहर की यातायात व्यवस्था और शुक्रवार को हजरतगंज मुख्यमंत्री आवास चौराहे के पास और शहर के अऩ्य में लगे जबरदस्त जाम के बाद आखिरकार प्रशासन ने मेगा डाइवर्जन प्लान जारी कर दिया है। धनतेरस के दिन से 23 अक्टूबर तक शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस डायवर्जन के बाद कई इलाकों में भारी भीड़ और जाम की आशंका के चलते कई प्रमुख रास्तों पर या तो वाहनों की एंट्री बंद कर दी गयी है या फिर रूट बदल दिए गए हैं।

ये भी पढ़े

साथ में 10 साल बिताने के बाद उठाया ऐसा कदम कि सुनने वाले रह गए दंग

परिवर्तन चौक से हजरतगंज

परिवर्तन चौक से सीधे हजरतगंज की तरफ अब वाहन नहीं जा सकेंगे। इन्हें केडी सिंह बाबू स्टेडियम, चिरैयाझील, सिकंदरबाग होकर रूट बदलना होगा। इसके अलावा सप्रू मार्ग से कोई भी वाहन डनलप तिराहा होकर अलका तिराहा नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को बैंक ऑफ इंडिया होते हुए हजरतगंज या सहारा मॉल से शाहजनफ रोड भेजा जाएगा। वहीं लीला सिनेमा रोड से बैंक ऑफ इंडिया तिराहे होकर कोई भी वाहन हजरतगंज नहीं जा पाएगा। इन्हें डनलप तिराहा और सहारा मॉल की ओर मोड़ दिया गया है। इसके अलावा लालबाग से मेफेयर तिराहा की ओर आने वाले वाहन बाल्मीकि तिराहा और केडी सिंह स्टेडियम होते हुए निकाले जाएंगे। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे असुविधा से बचने के लिए इन छह दिनों के दौरान इन बदले हुए रास्तों का ध्यान रखें। हजरतगंज बाजार आने वाले वाहनों को हिंदी संस्थान से होकर सरोजिनी नायडू पार्क की भूमिगत पार्किंग में पार्क किया जाएगा।

हजरतगंज-चारबाग रूट (नो-स्टॉप जोन)

चारबाग से अटल चौक(हजरतगंज चौराहा) और अटल चौक से डीएम आवास के बीच कोई भी वाहन नहीं रुकेगा। यह पूरा इलाका ‘नो-स्टॉप जोन’ घोषित किया गया है।

ये भी पढ़े

11 कंडोम कमरे में और 1 जंगल में मिला: दुर्गापुर गैंगरेप

 

गोमतीनगर और पत्रकारपुरम

मनोज पांडेय चौराहे से पत्रकारपुरम की ओर वाहन नहीं जाएंगे। इन्हें दयाल पैराडाइज से हुसड़िया चौराहा होकर भेजा जाएगा। वहीं हुसड़िया चौराह से पत्रकारपुरम की तरफ भी डायवर्जन लागू रहेगा। वाहन केवल दयाल पैराडाइज होकर ही जा सकेंगे।

इंदिरानगर और फैजाबाद रोड की तरफ

पॉलिटेक्निक चौराहे से भूतनाथ की ओर जाने वाले वाहन भूतनाथ तिराहे से दाहिने नहीं मुड़ पाएंगे। इन्हें सीधे लेखराज चौराहा, फिर नीलगिरी चौराहा होकर जाना होगा। कलेवा चौराहे से गार्डेन बेकरी होकर भूतनाथ मार्केट नहीं जा सकेंगे। इन वाहनों को नीलगिरी चौराहा और फिर लेखराज मार्केट होकर रूट बदलना होगा। इसके अतिरिक्त नीलकंठ मोड़ से आर्यन रेस्टोरेंट तक किसी भी वाहन का बाजार में प्रवेश वर्जित रहेगा। आर्यन रेस्टोरेंट से नीलकंठ की तरफ भी वाहनों का आवागमन कर दिया गया है।

ये भी पढ़े

धनतेरस को खुलेगा बांके बिहारी मंदिर का 160 साल पुराना खजाना!

ये भी पढ़े

भगोड़े मेहुल चौकसी के प्रत्यर्पण को बेल्जियम कोर्ट ने दी मंजूरी

Spread the love

Today's Horoscope
Astrology homeslider

इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की कृपा, बनेंगे सफलता के योग

Today’s Horoscope मेष : आज आपको शासन द्वारा सम्मानित किए जाने की संभावना रहेगी। यदि आप किसी व्यक्ति, बैंक या संस्था से कर्ज लेना चाहें तो कदापि न लें, आज लिए गए कर्ज का उतरना कठिन रहेगा। पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा एवं अच्छे मित्र भी बढ़ेंगे। वृषभ : आज का दिन बहुत व्यस्त रहेंगे। […]

Spread the love
Read More
Minister of Education
Delhi homeslider National

प्रहलाद जोशी बनाए गए केंद्रीय शिक्षा मंत्री

नया लुक ब्यूरो Minister of Education प्रहलाद जोशी भारत के नए शिक्षा मंत्री नियुक्त किए गए हैं। उन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद 25 जुलाई 2026 को यह अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे कर्नाटक के धारवाड़ से पांच बार के लोकसभा सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता हैं। राजनीतिक बैकग्राउंड: आरएसएस से जुड़ाव: राजनीति […]

Spread the love
Read More
Vaibhav Ishan
homeslider Sports

‘वैभव हमारी गलतियां न दोहराए’, ईशान किशन ने खोला टीम इंडिया के ‘प्रोटेक्शन प्लान’ का राज

Vaibhav-Ishan महज 15 साल की उम्र में भारतीय क्रिकेट में सनसनी बन चुके वैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम इंडिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने बड़ा खुलासा किया है। ईशान ने बताया कि भारतीय ड्रेसिंग रूम के सीनियर खिलाड़ी मिलकर यह सुनिश्चित कर रहे हैं कि वैभव का ध्यान सोशल मीडिया और बाहरी शोर की बजाय […]

Spread the love
Read More