राहुल से मिलकर रोने लगा मृतक हरिओम वाल्मीकि का परिवार

Untitled 9 copy 16
  • राहुल को रोकने की कोशिश का आरोप,वीडियो भी वायरल कराया
  • दलितों के हक के लिए लड़ती रहेगी कांग्रेसी नेता प्रतिपक्ष ने दिया भरोसा

नया लुक संवाददाता

फतेहपुर । सांसद और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को रायबरेली के ऊंचाहार क्षेत्र में लिंचिंग का शिकार हुए दलित युवक हरि ओम वाल्मीकि के परिवार से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राहुल ने कहा कि पीड़ित दलित परिवार को मुझसे मिलने से रोकने के लिए धमकी दी गयी… इस दौरान माहौल उस वक्त भारी हो गया जब पीड़ित का परिवार राहुल से मिलकर रो पड़ा और उन्हें अपना मसीहा कहा। इस मुलाकात के बाद उन्होंने कहा कि महत्वपूर्ण बात ये नहीं है कि मैं उनसे मिला या नहीं बल्कि अह्म पहलू तो यह है कि ये लोग अपराधी नहीं हैं। उन्होंने कोई गलती नहीं की। उन्होंने आगे कहा, “मैं और कांग्रेस पार्टी पीड़ित दलित परिवार के लिए हर संभव मदद करने की पूरी कोशिश करेगी । देश में जहां भी दलितों पर अत्याचार होगा, वहां कांग्रेस मौजूद रहेगी और उनके हक और न्याय के लिए लड़ेगी। मुलाकात के दौरान उनके साथ अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा भी रहे।

फतेहपुर पहुंचे गांधी ने तुराब अली का टोला स्थित उनके घर पर परिवार के साथ लगभग तीस मिनट बिताए। इससे पहले सोशल मीडिया पर पीड़ित परिवार का एक वीडियो वायरल कराया गया, जिसमें पीड़ित परिवार कह रहा है कि वो राहुल गांधी से नहीं मिलना चाहते। राहुल गांधी यहां आकर राजनीति न करें। बताते चलें कि फतेहपुर के मूल निवासी हरि ओम वाल्मीकि नामक युवक को 2 अक्टूबर को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला था। उस युवक ने राहुल गांधी को अपना नेता बताया था। मारने वालों ने कहा था- यहां सब बाबा के समर्थक हैं। इस केस में दबाव बढ़ने पर पुलिस ने मामले में 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

वहीं राहुल गांधी के आने से पहले रायबरेली में जबरदस्त गहमागहमी रही। लोकल कांग्रेस नेताओं ने बताया कि प्रशासन के तमाम अधिकारी हरिओम वाल्मीकि परिवार से मिलने गए। परिवार को नौकरी देने का भरोसा दिया। इसके साथ ही परिवार से यह भी कहा कि वे राहुल गांधी के यहां न आने और मिलने से इनकार करने का बयान जारी करें। हरिओम वाल्मीकि के छोटे भाई ने ऐसा वीडियो बयान भी जारी कर दिया। राहुल गांधी के वहां पहुंचने के बाद सारी असलियत सामने आ गई, जब परिवार राहुल गांधी से मिलकर रोने लगा।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Horoscope
Astrology homeslider

आज इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, जानें क्या कहते हैं सितारे

Horoscope आज इन राशियों की बदलेगी किस्मत! जानें नौकरी, धन और प्रेम का हाल मेष : आज आपको प्रगति के अवसर मिलेंगे। व्यापार मजबूत होगा। मनोबल बढेगा। लाभ आने में विलम्ब होगा। परेशानियां कम होंगी। दिनचर्या अच्छी रहेगी। धन का लाभ होगा। प्रिय समाचार की प्राप्ति मित्र से प्रसन्नता होगी। प्रियजन से मिलाप होगा। शिक्षा […]

Spread the love
Read More
Ram Govind Chaudhary
homeslider Purvanchal Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सपा के वरिष्ठ नेता राम गोविंद चौधरी का निधन, लखनऊ PGI में ली अंतिम सांस

Ram Govind Chaudhary  सपा के पूर्व मुखिया मुलायम सिंह यादव के ख़ास सिपहसालार रहे एक वरिष्ठ नेता का आज शाम निधन हो गया। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष, समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री राम गोविंद चौधरी का शुक्रवार रात लखनऊ स्थित संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान SGPGI में निधन हो गया। […]

Spread the love
Read More
Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

पारा में ट्रैक्टर चालक का अपहरण, दो लाख की फिरौती मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह सकुशल बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow: गुंडे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं। पारा क्षेत्र के आगरा एक्सप्रेस वे जीरो प्वॉइंट की सर्विस लेन के पास से 24 सितंबर 2026 की रात बेखौफ स्कार्पियो सवार बदमाशों ने महेंद्र प्रताप सिंह के ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक शुभम सिंह को अगवा कर लिया। अपहरण करने के […]

Spread the love
Read More