NSA डोभाल ने भारत-मध्य एशिया सुरक्षा संवाद में लिया हिस्सा

Untitled 16 copy 6

बिश्केक। सुरक्षा परिषद के सचिवों व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों (NSA) की तीसरी भारत-मध्य एशिया बैठक किर्गिज गणराज्य के बिश्केक में आयोजित हुई। इसमें राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने भारत का प्रतिनिधित्व किया, जिसमें कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य और उज्बेकिस्तान के एनएसए या सुरक्षा परिषद के सचिवों ने भाग लिया, जबकि ताजिकिस्तान का प्रतिनिधित्व सुरक्षा परिषद के उप सचिव ने किया।

विदेश मंत्रालय द्वारा जारी एक बयान के अनुसार बैठक के दौरान, सुरक्षा परिषद के सचिवों व राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकारों ने सुरक्षा चुनौतियों की बदलती प्रकृति के मद्देनजर नियमित संवाद के महत्व को दोहराया। उन्होंने आतंकवाद, कट्टरपंथ, उग्रवाद और मादक पदार्थों की तस्करी से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की। सचिवों/एनएसए ने क्षेत्र के लिए अफ़ग़ानिस्तान में सुरक्षा और स्थिरता के महत्व पर ज़ोर दिया। वे सुरक्षा चुनौतियों के समाधान के साथ-साथ संपर्क और आर्थिक विकास के क्षेत्रों में अफ़ग़ानिस्तान के साथ मिलकर काम करने पर सहमत हुए, जो दीर्घकालिक स्थिरता का आधार बन सकते हैं।

बैठक में भारत और मध्य एशियाई देशों के बीच संपर्क बढ़ाने और इस प्रारूप के तहत सहयोग को व्यापक बनाने पर सहमति हुई, ताकि डिजिटल बुनियादी ढांचा, कृत्रिम बुद्धिमत्ता और उभरती प्रौद्योगिकियां, तथा अंतरिक्ष सहयोग जैसे नए क्षेत्रों को शामिल किया जा सके। बैठक के दौरान एनएसए डोभाल ने अन्य मध्य एशियाई समकक्षों के साथ किर्गिज गणराज्य के राष्ट्रपति सदर नूरगोज़ोविच झापारोव से मुलाकात की। उन्होंने कजाकिस्तान, किर्गिज गणराज्य और उज्बेकिस्तान की सुरक्षा परिषदों के सचिवों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। यह ध्यान देने योग्य है कि भारत-मध्य एशिया NSA  व सुरक्षा परिषद के सचिवों के बीच संवाद 27 जनवरी 2022 को पहले भारत-मध्य एशिया शिखर सम्मेलन के बाद स्थापित किया गया था। इस प्रारूप में उद्घाटन बैठक 6 दिसंबर 2022 को नई दिल्ली में हुई थी, जिसके बाद दूसरी बैठक 23 अक्टूबर 2023 को कजाकिस्तान के अस्ताना में हुई थी।

Spread the love

International

कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेवः हिंद महासागर क्षेत्र की सुरक्षा पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: हिंद महासागर क्षेत्र में रणनीतिक सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को और मजबूत करने के उद्देश्य से 30 सितंबर को कोलंबो सिक्योरिटी कॉन्क्लेव (CSC) की नौवीं डिप्टी नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर स्तर की बैठक आयोजित की गई। भारत सरकार की मेजबानी में वर्चुअली आयोजित इस उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक में पांच प्रमुख भागीदार […]

Spread the love
Read More
International

फ्लाईदुबई फ्लाइट हाईजैक की कोशिश, भारतीय पायलट ने बचाई 174 जानें

Flight Hijack: दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में बुधवार (30 सितंबर) को कथित तौर पर हाईजैक की कोशिश का मामला सामने आया। विमान के कॉकपिट में मौजूद ओमानी को-पायलट पर विमान का नियंत्रण अपने हाथ में लेने की कोशिश करने और भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार पर चाकू से हमला […]

Spread the love
Read More
International

रूसी सेना में भर्ती पर सरकार की सख्त चेतावनीः ‘यह जानलेवा और खतरनाक’

 शाश्वत तिवारी New Delhi: रूसी सशस्त्र बलों में भारतीय नागरिकों की भर्ती की लगातार आ रही खबरों के बीच भारत सरकार ने एक बार फिर बेहद सख्त चेतावनी जारी की है। विदेश मंत्रालय ने एक ताजा एडवाइजरी जारी कर भारतीय नागरिकों को रूसी सेना में शामिल होने के प्रति आगाह किया है और इसे एक […]

Spread the love
Read More