दिल्ली के निजामुद्दीन स्टेशन पर IRCTC कर्मचारियों के बीच झड़प के बाद जमकर मारपीट

Untitled 21 copy 5

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) के कर्मचारियों के बीच हुआ आपसी विवाद अचानक हिंसक झड़प मारपीट में बदल गया। झड़प के दौरान कर्मचारियों ने एक-दूसरे पर डस्टबिन फेंके और लात-घूंसे बरसाए, जिससे स्टेशन पर अफरातफरी मच गई। यह पूरी घटना वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने मोबाइल कैमरे में कैद कर ली, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। वीडियो में कुछ कर्मचारी एक-दूसरे पर हमला करते और गाली-गलौज करते नजर आ रहे हैं।

ये भी पढ़े

चर्च बिहार में तेजस्वी की पत्नी को बनाना चाहता है अगला CM

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, झड़प और मारपीट का कारण आपसी मतभेद बताया जा रहा है, हालांकि सच्चाई क्या है उसकी जांच की जा रही है। रेलवे प्रशासन ने भी इस घटना को गंभीरता से लेते हुए आंतरिक जांच के आदेश जारी किए हैं। रेलवे प्रशासन का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

Business Delhi Uttar Pradesh

चीनी बाजार में राहत की उम्मीद, सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में किया बदलाव

चीनी की कीमतों पर लगाम लगाने के लिए सरकार का बड़ा कदम, एथनॉल खरीद नीति में बदलाव से क्या होगा असर? New Delhi :  देश में चीनी की बढ़ती कीमतों और घरेलू बाजार में इसकी उपलब्धता बनाए रखने के लिए केंद्र सरकार ने एथनॉल खरीद नीति में बदलाव किया है। नई व्यवस्था के तहत सरकारी […]

Spread the love
Read More
Abhijeet Deepke
Delhi Uttar Pradesh

अभिजीत दीपके को भी जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? सौरव दास-रांका केस से क्यों हो रही तुलना

अभिजीत दीपके पर पुलिस का शिकंजा, क्या सौरव दास और आशुतोष रांका की तरह जाना पड़ेगा तिहाड़ जेल? Nueva Delhi : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं। दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत एहतियाती कार्रवाई […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिल्ली में CJP संस्थापक अभिजीत दीपके हिरासत में, तिरंगा मार्च से पहले पुलिस की कार्रवाई

New Delhi:  कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रस्तावित ‘तिरंगा मार्च’ से पहले दिल्ली पुलिस ने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने यह कार्रवाई तब की, जब दीपके पंचकुइयां रोड स्थित NCP-SCP के प्रवक्ता अनीश गवांडे के आवास से बाहर निकल रहे थे। पुलिस ने उन्हें एहतियाती हिरासत में लेने […]

Spread the love
Read More