GRP और पूर्वी पुलिस दीपावली से पहले मोबाइल स्वामियों दी सौगात

  • चार करोड़ रुपए कीमत के खोए हुए मोबाइल फोन बरामद
  • मोबाइल फोन हाथ में आते लोगों के खिले चेहरे, पुलिस को दिया धन्यवाद

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जिसके जिसके मोबाइल फोन खोए हुए मोबाइल स्वामियों ने सर्विलांस सेल, जीआरपी थाने तथा थानों में रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ माह बीतने के बाद सभी लोग उम्मीदें खो बैठे थे, अचानक उनके यहां पुलिस ने सूचना दी कि आइए अपना-अपना मोबाइल फोन ले जाईए। यह सुनते ही उनके चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। मानो पुलिस ने दीपावली पर्व पर खुशी की सौगात दे दी।

राजधानी लखनऊ की पूर्वी जोन की पुलिस और GRP पुलिस संयुक्त अभियान चलाकर लोगों के 350 मोबाइल फोन बरामद करते हुए मोबाइल स्वामियों को सौंप दिया। बरामद मोबाइलों की कीमत चार करोड़ रुपए बताई जा रही है। पूर्वी जोन की सर्विलांस सेल ने अभियान के दौरान 111 मोबाइल फोन बरामद किए, जिनकी कुल कीमत लगभग 22 लाख रुपए बताई गई है। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह और GRP SP रोहित मिश्रा ने खुद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे। बताया जा रहा है कि मोबाइल बरामदगी अभियान में चारबाग जीआरपी इंस्पेक्टर की अहम भूमिका रही। उनकी टीम ने रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में चोरी या गुम हुए मोबाइलों को ट्रैक कर कई मामले सुलझाए।

ये भी पढ़े

चर्च बिहार में तेजस्वी की पत्नी को बनाना चाहता है अगला CM

जब लोगों को उनके मोबाइल वापस मिले, तो उनके चेहरों पर मुस्कान लौट आई। किसी का फोन छह महीने से गुम था, तो किसी का नया खरीदा मोबाइल ट्रेन में छूट गया था। पुलिस की इस पहल ने उनकी दिवाली को और भी खास बना दिया। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि उनका मोबाइल फोन खो गया है तो वे तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं। आधुनिक तकनीक और ट्रैकिंग सिस्टम के ज़रिए ऐसे मोबाइल अब आसानी से बरामद किए जा सकते हैं।

Central UP Uttar Pradesh

आगामी होली पर्व पर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त, चारों ओर रहेगा पुलिस का घेरा

14 कंपनी पीएसी बल सहित भारी संख्या में पुलिस के जवान रहेंगे मुस्तैद किसी ने खुराफात किया तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था ए अहमद सौदागर लखनऊ। आगामी तीन-चार मार्च को होली पर्व है। इसे शांतीपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। पुराने लखनऊ सहित राजधानी […]

Read More
Central UP

सुरभि सिंह ने कथक में ढाली अमृता प्रीतम की “आजाद रूह”

लखनऊ। कल्चरल क्वैस्ट संस्था द्वारा कथक गुरु सुरभि सिंह ने अमृता प्रीतम के जीवन को “आजाद रूह” में समाहित करके नृत्य नाटिका के माध्यम से संत गाडगे  महाराज प्रेक्षागृह गोमतीनगर में आज शाम मंचित किया गया। लेखन, संगीत, वाइस ओवर, निर्देशन संग अमृता प्रीतम के किरदार को कथक गुरु सुरभि सिंह ने अपने शिष्यों के […]

Read More
Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

सूबे के चार वरिष्ठ IAS आज होंगे सेवानिवृत्त, इस सूची में देवेश और सुभाष जैसे बड़े अफसर शामिल

नया लुक ब्यूरो लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आज प्रशासनिक महकमे के लिए एक अहम दिन है। यूपी कैडर के चार वरिष्ठ आईएएस अधिकारी 28 फरवरी को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्र और प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभा रहे अधिकारी शामिल हैं। साल 1989 बैच के सीनियर अफसर देवेश चतुर्वेदी वर्तमान में […]

Read More