डिजिटल अरेस्ट कर व्यवसायी से 58 करोड़ रुपये की ठगी

Untitled 5 copy 20

मुंबई। महाराष्ट्र में साइबर अपराध का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जालसाजों ने खुद को CBI और ईडी के अधिकारी बताकर एक 72 वर्षीय व्यवसायी से 58 करोड़ रुपए की ठगी कर डाली। इस मामले में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साइबर अधिकारियों के अनुसार, यह ठगी 19 अगस्त से आठ अक्टूबर के बीच हुई। जालसाजों ने व्यवसायी और उनकी पत्नी से संपर्क कर दावा किया कि उनका नाम मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में सामने आया है। इसके बाद आरोपियों ने वीडियो कॉल के जरिए दोनों को डिजिटल अरेस्ट कर लिया और उनसे पैसे वसूलने लगे।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

अधिकारियों के मुताबिक, आरोपियों ने पीड़ित को भरोसा दिलाया कि अगर वह जांच में सहयोग करते हुए उनकी बताई प्रक्रिया का पालन करेंगे तो उनके खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई नहीं होगी। बताया गया है कि इसी डर और भ्रम में आकर व्यवसायी ने करीब दो महीनों के भीतर आरटीजीएस के माध्यम से 58 करोड़ रुपए विभिन्न खातों में ट्रांसफर कर दिए। जब पीड़ित को एहसास हुआ कि उनके साथ धोखाधड़ी हो चुकी है तो उन्होंने तुरंत महाराष्ट्र साइबर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई।

ये भी पढ़े

Oh No! अपने Ex से बदला लेने के लिए इतना खतरनाक कदम…

बताया गया है कि साइबर विभाग के अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान वित्तीय लेनदेन का विश्लेषण किया गया जिसमें पता चला कि ठगी की रकम कम से कम 18 बैंक खातों में ट्रांसफर की गई थी। पुलिस ने संबंधित बैंकों से तुरंत संपर्क कर इन खातों को ‘फ्रीज’ करने का अनुरोध किया ताकि रकम को आगे ट्रांसफर न किया जा सके। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए भारतीय न्याय संहिता (BNS) और सूचना प्रौद्योगिकी (IT) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। जांच के दौरान पुलिस ने अब्दुल खुल्ली (47), अर्जुन कड़वासरा (55) और जेठाराम (35) को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ये आरोपी एक संगठित गिरोह का हिस्सा हैं जो देशभर में बुजुर्ग व्यवसायियों और उच्च आय वर्ग के लोगों को निशाना बनाकर ठगी कर रहे थे।

महाराष्ट्र
Crime News Maharastra

लुटेरी दुल्हन का करामात सुनकर रह जाएंगे दंग, पहले शादी, फिर जेवर गहना लेकर फुर्र

 दुल्हन निकली ‘सीरियल मैरिज’ ठग, 9वीं शादी के बाद लाखों लेकर फरार महाराष्ट्र । जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवती पर शादी के नाम पर ठगी करने का आरोप लगा है। गांव के एक युवक से पूरे रीति-रिवाज के साथ विवाह रचाने के बाद दुल्हन कुछ ही […]

Read More
mumbai police 1777355652
Maharastra

मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला, धार्मिक सवाल के बाद वारदात से मचा हड़कंप

मीरा रोड में सिक्योरिटी गार्ड्स पर हमला मुंबई : महाराष्ट्र के मीरा रोड स्थित नया नगर इलाके में दो सिक्योरिटी गार्ड्स पर हुए हमले के मामले में जांच एजेंसियों ने जांच तेज कर दी है। प्रारंभिक जांच में इस घटना के संभावित आतंकी एंगल की भी पड़ताल की जा रही है और मामला अब एटीएस […]

Read More
Untitled 13 copy
Crime News homeslider Maharastra National

घर पर टूटा कहर, एक साथ कुनबा साफ़

बिरियानी खाने से एक परिवार के चार लोगो की मौत मोहल्ले में पसरा मातम, सकते में प्रशासन मुंबई। मुंबई के पायधुनी इलाके में एक ही परिवार के चार सदस्यों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत से हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शनिवार रात बिरयानी खाने और उसके बाद तरबूज खाने के कुछ […]

Read More