BIG BREAKING : मोदी के गुजरात मॉडल को लगा जोर का धक्का, पूरी कैबिनेट ने दिया इस्तीफा

  • राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल और गृहमंत्री अमित शाह रात तक पहुंचेगे गुजरात
  • गृहमंत्री अमित शाह समेत भाजपा के सभी दिग्गज पहुंचे गुजरात, डैमेज कंट्रोल की कोशिश
  • बीजेपी के महामंत्री सुनील बंसल समेत सभी नेता अहमदाबाद में गुजारेंगे आज की रात

नया लुक ब्यूरो

अहमदाबाद। पूरे देश में गुजरात मॉडल का ढिढोरा पीट रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके ही गृहराज्य में तगड़ा झटका धीरे से लगा है। गुरुवार देर शाम मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल की अगुवाई वाली बीजेपी सरकार के सभी काबीना मंत्रियों ने इस्तीफा दे दिया है। इस डैमेज कंट्रोल के लिए गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और महामंत्री सुनील बंसल भी अहमदाबाद पहुंच गए है।

एक अभूतपूर्व घटनाक्रम में गुजरात सरकार के सभी मंत्रियों ने गुरुवार को इस्तीफा दे दिया है। गृहमंत्री अमित शाह रात में गुजरात जा रहे हैं। राष्ट्रीय संगठन महामंत्री सुनील बंसल भी गुरुवार को गुजरात पहुंच जाएंगे। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल भी मुंबई में एक कार्यक्रम के बाद गुजरात लौट रहे हैं । उसके बाद रात 8 बजे उनके आवास पर एक बैठक होनी है। इसी दौरान मंत्रियों से इस्तीफे लेकर राज्यपाल देवव्रत आचार्य को सौंपा जाएंगा। कांग्रेस से पार्टी में शामिंल हुए चेहरों को नए मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

जानकारों के मुताबिक गुजरात सरकार के 16 में से 8 मंत्रियों के बदले जाने की संभावना है। मौजूदा कैबिनेट में सीएम पटेल समेत 17 मंत्री हैं। जिसमें आठ कैबिनेट रैंक के मंत्री हैं, जबकि इतने ही राज्य मंत्री हैं। सभी भाजपा विधायकों और मंत्रियों को 2 दिन तक गांधीनगर में मौजूद रहने के निर्देश दिए गए हैं। जिन विधायकों को मंत्रिमंडल में जगह मिलनी है, उन्हें फोन कर सूचना दे दी गई है। शपथ समारोह में भाजपा के केंद्रीय नेताओं अमित शाह, जेपी नड्डा की उपस्थिति में होगा। अमित शाह रात को गुजरात जाएंगे केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह गुरुवार की रात करीब 9 बजे गुजरात पहुंचेंगे। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार सुबह गुजरात पहुंच रहे हैं। नए मंत्रिमंडल में कांग्रेस से आए अर्जुन मोढवाड़िया, अल्पेश ठाकोर, सीजे चावड़ा और हार्दिक पटेल को मौका मिल सकता है।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

सौराष्ट्र से जयेश रादडिया और जीतू वाघानी को मंत्रिमंडल में जगह मिलना तय है। खासकर पाटीदारों और उत्तर गुजरात से ठाकोर समुदाय को तवज्जो दिया जाएगा। मत्स्य पालन और पशुपालन मंत्री पुरुषोत्तम सोलंकी, पंचायत मंत्री बच्चूभाई खाबर, वन एवं पर्यावरण मंत्री मुकेश पटेल, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री भीखूसिंह परमार और आदिवासी विकास मंत्री कुंवरजी हलपति को हटाया जा सकता है।

homeslider Sports

इंग्लैंड को बड़ा झटका: कप्तान बेन स्टोक्स दो महीने तक क्रिकेट से बाहर

नेट्स में लगी खतरनाक चोट, गाल की हड्डी टूटी-मई से पहले मैदान पर वापसी मुश्किल इंग्लैंड क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स गंभीर चोट के कारण करीब दो महीने तक क्रिकेट से दूर रहेंगे। हाल ही में एक नेट्स सेशन के दौरान उन्हें चेहरे पर तेज गेंद लगी, […]

Read More
homeslider International National

ट्रंप-मोदी फोन कॉल में ‘मस्क एंगल’ पर विवाद, विदेश मंत्रालय ने किया साफ इनकार

नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हाल ही में हुई फोन बातचीत को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। दी न्यू यौर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि इस अहम बातचीत में दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क भी शामिल थे। हालांकि, भारत सरकार […]

Read More
homeslider International

खाड़ी में युद्ध तेज: 3500 अमेरिकी सैनिक तैनात, सऊदी में US विमान तबाह, दुबई-तेल अवीव में हमले

नया लुक डेस्क ईरान के साथ जारी संघर्ष का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। 28 मार्च को युद्ध का 29वां दिन रहा, जहां एक तरफ अमेरिका बातचीत का दावा कर रहा है, वहीं दूसरी ओर खाड़ी क्षेत्र में हमले और जवाबी कार्रवाई तेज हो गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमान के मुताबिक, USS Tripoli (LHA-7) […]

Read More