हनुमान गढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास और ड्राइवर पर हमला

  • नामजद हमलावरों पकड़ नहीं पा रही है पुलिस

अयोध्या। राम की नगरी अयोध्या में बीते दिनों सिद्ध पीठ हनुमान गढ़ी मंदिर के संतों के बीच मारपीट और फायरिंग की घटना का मामला सामने आया है। आरोप लगाया गया है कि संत मामा दास उर्फ प्रभु राम तिवारी ने अपने चार साथियों के साथ हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के ड्राइवर राजू यादव से मारपीट और गाली गलौज की। इस घटना का विरोध करने पर वे पिस्टल से फायरिंग करते हुए निकल गए।

राम जन्मभूमि थाना प्रभारी अभिमन्यु ने कहा कि हनुमानगढ़ी के संत मामा दास समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर में कहा गया है कि गत 13 अक्टूबर की रात 11 बजे मंदिर परिसर के पास इमली बाग क्षेत्र में गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद शुरु हुआ और देखते ही देखते बात मारपीट और फायरिंग तक आ गयी।

ये भी पढ़े

अपने सेक्स की आग बुझाने के लिए भतीजे को चाची ने किया सेट, पूरी कहानी जानकर रह जाएंगे दंग

हनुमान गढ़ी के वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास के ड्राइवर राजू यादव ने कहा कि महंत ईमानदार दास इमली बाग आए थे। उनकी स्कॉर्पियो किनारे खड़ी थी। उस समय मामा दास अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी से निकले और गालियां देने लगे। उन्होंने जब इसका विरोध किया तो उन्होंने पिस्तौल निकाल कर फायरिंग कर दी। इस फायरिंग में वह बाल बाल बच गए। इसी दौरान मामा दास उर्फ प्रभु राम तिवारी के साथ चार और सहयोगी संत मनोज दास, आशीष दास, हनुमान दास और जितेंद्र दास वहां पहुंचे। उन लोगों ने राजू यादव को लाठी डंडे से पीटना शुरू कर दिया। इस पिटाई के कारण उसके सिर पर चोटें लगीं और हाथ की कलाई टूट गई। इस घटना से नाराज वरिष्ठ पुजारी हेमंत दास ने पुलिस प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की।

Business Delhi homeslider National

गैस और तेल पर बढ़ती निर्भरता को लेकर सियासत तेज, कांग्रेस का मोदी सरकार पर तीखा हमला

LPG-पेट्रोल को लेकर घबराहट के बीच जयराम रमेश ने उठाए सवाल नया लुक डेस्क देश में LPG, पेट्रोल और डीजल को लेकर फैली घबराहट के बीच सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने कच्चे तेल, LPG और PNG के आयात पर भारत की बढ़ती निर्भरता को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा […]

Read More
homeslider International

ईरान समर्थित हैकर्स का बड़ा हमला, FBI डायरेक्टर का ईमेल हुआ हैक

नया लुक डेस्क ईरान से जुड़े हैकरों ने अमेरिका की प्रमुख जांच एजेंसी फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (FBI) को बड़ा झटका दिया है। हैकरों ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के पर्सनल ईमेल अकाउंट को हैक करने का दावा किया है। इस साइबर हमले में उनकी निजी तस्वीरें और कथित रिज्यूमे तक लीक कर दिए गए […]

Read More
homeslider International

नेपाल की राजनीति में हुआ एक बड़ा और नाटकीय घटनाक्रम

बालेन शाह के PM बनते ही पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृहमंत्री रमेश लेखक गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी काठमांडू। नेपाल की राजनीति में शनिवार सुबह जबरदस्त हलचल देखने को मिला। नवागत प्रधानमंत्री बालेन शाह के शपथ लेने के ठीक अगले दिन पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक को […]

Read More