मिशन शक्ति के तहत छात्राओं ने सीखा आत्म सुरक्षा के गुण

Untitled 12 copy 9
  • लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज में तीन दिवसीय मार्शल आर्ट ट्रेनिंग कार्यक्रम
  • जब तक बेटियां मजबूत नहीं होंगी तब तक हम समाज के मजबूती की परिकल्पना नहीं कर सकते: डॉ. राम पाण्डेय

उमेश चन्द्र त्रिपाठी

फरेंदा/ महराजगंज। मिशन शक्ति के पंचम चरण 5.0 के तहत लाल बहादुर शास्त्री स्मारक पीजी कॉलेज आनंदनगर, महराजगंज की छात्राओं को तीन दिवसीय मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया गया। इस प्रशिक्षण में छात्राओं को आत्म सुरक्षा के गुण सिखाए गए। किसी भी संकट में अपनी सुरक्षा किस प्रकार करना है इसके लिए उन्हें टिप्स दिए गए। मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण देते हुए प्रशिक्षक बलराम गौड़ ,सीफू फिरोज एवं शहबाज ने छात्राओं को बताया कि कभी भी किसी भी परिस्थिति में अपने को कमजोर नहीं आंकना है। इसके लिए प्रशिक्षकों ने उन्हें अलग-अलग स्थितियों में अपनी सुरक्षा के लिए अलग-अलग तरीके का प्रशिक्षण दिया।

ये भी पढ़े

हे भगवान! एक और किशोरी हुई गर्भवती, जानकर रह जाएंगे भौचक्के

तीन दिवसीय मार्शल आर्ट आत्मरक्षा कार्यशाला के तीसरे दिन समापन सत्र में मुख्य प्रशिक्षक सीफू फिरोज ने छात्राओं को आत्मरक्षा के लिए हमले और बचाव की तकनीकी के अन्तर्गत हाथ और पैर से वार करना, पंच, लात, कोहनी और घुटनों का उपयोग, ब्लॉक करना तथा ताइक्वांडो आदि का प्रशिक्षण दिया। समापन के अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राम पाण्डेय ने कहा कि आज के समय में समाज में नए-नए तरह के अपराध हो रहे हैं। इसलिए जरूरत इस बात की है कि छात्राओं को इसके लिए सजग रहना होगा। अपनी सुरक्षा खुद करनी होगी। इसके लिए यह प्रशिक्षण उनके जीवन में काम आएगा। जब तक बेटियां मजबूत नहीं होंगी तब तक हम समाज के मजबूती की परिकल्पना ही नहीं कर सकते। छात्राओं को किसी भी संकट की स्थिति में स्वयं की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण होती है, इसलिए इस प्रशिक्षण में सभी को प्रतिभाग करना चाहिए।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

छात्राओं को डायल 112, महिला पावर हेल्प लाइन 1090, साइबर हेल्प लाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराने की जानकारी भी दी गई। मिशन शक्ति की प्रभारी डॉक्टर तृप्ति त्रिपाठी , डॉक्टर प्रीति यादव, डॉक्टर सोनी कुमारी एवं डॉक्टर अर्चना दीक्षित ने भी छात्राओं को तीन दिवसीय प्रशिक्षण में आत्म सुरक्षा के बारे में बताया। इस अवसर पर प्रशिक्षक बलराम गौड़, शहबाज, डॉ. मनोज कुमार, डॉ. अजीत सिंह, डॉ. फैजान अशरफ, डॉ. जितेंद्र प्रसाद बृजेश कुमार वर्मा गणेश कुमार पाठक इत्यादि लोग मौजूद रहें l

Spread the love

आपातकाल के 51 साल
Purvanchal

आज ही के दिन लगा था आपातकाल, लोकतंत्र पर पड़ा था सबसे बड़ा संकट

51 साल पहले आज के दिन ही देश को झेलना पड़ा था आपातकाल उमेश चन्द्र त्रिपाठी 51 Years of the Emergency:साल 1975 में 25 और 26 जून की दरम्यानी रात से 21 मार्च 1977 तक (21 महीने) तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने देश में आपातकाल की घोषणा की थी। आज इस आपातकाल को 51 साल […]

Spread the love
Read More
Purvanchal

उद्यमियों और व्यापारियों की समस्याएं नहीं रहेंगी लंबित, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश

   उमेश चन्द्र त्रिपाठी Industrial Development : जनपद में उद्योग एवं व्यापार को प्रोत्साहन देने, कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा व्यापारियों एवं उद्यमियों की समस्याओं के समयबद्ध समाधान के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक की संयुक्त अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद के […]

Spread the love
Read More
  Nautanwa underpass death
Purvanchal

नौतनवां रेलवे अंडरपास के पास मध्य प्रदेश के रीवां निवासी व्यक्ति का मिला शव

उमेश चन्द्र त्रिपाठी   Nautanwa underpass death :   नौतनवां कस्बे के राजेंद्र नगर रेलवे अंडरपास के पास मंगलवार की सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सुबह राहगीरों ने शव को देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के जेब से मिले एक मोबाइल […]

Spread the love
Read More