नाबालिग से गलत काम के दोषी को आजीवन कारावास

फिरोजाबाद। न्यायालय ने नाबालिग से गलत काम के दोषी को आजीवन कारावास (शेष प्राकृत जीवन काल) की सजा सुनाई है। उस पर अर्थ दंड लगाया है। अर्थ दंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। थाना उत्तर के क्षेत्र में 27 फरवरी 2022 की शाम घर में घुस एक युवक ने 13 वर्षीय बालिका के साथ अश्लील हरकते करते हुए गलत काम किया था। उसकी मां छत पर कपड़े डालने गई थी। वह नीचे आई तो युवक उसकी बेटी के साथ अश्लील हरकते कर रहा था। मां ने विरोध किया तो युवक ने गाली गलौज की। मां बेटी को मारपीट कर घायल कर दिया। धमकी देकर चला गया। बालिका की मां का कहना था कुछ देर के बाद युवक सूरज उर्फ सरजू पुत्र रामप्रकाश अपने पिता भाइयों व चाचा के साथ वहा आ गए। उन लोगो ने पड़ोस की छत पर चढ़कर पथराव किया।

ये भी पढ़े

राजस्थान के जैसलमेर में चलती बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत

बालिका की मां ने सूरज उसके पिता रामप्रकाश, भाई रवि, शिवम तथा उसके चाचा देश राज के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने विवेचना के बाद सूरज के खिलाफ नाबालिग से गलत काम और अन्य के खिलाफ मारपीट आदि की धाराओं में आरोप पत्र दाखिल कर दिया।

ये भी पढ़े

गालियां देने में ‘लल्लनटॉप’ हैं कनपुरिया ‘लौंडे’

मुकदमा अपर सत्र न्यायाधीश, विशेष न्यायाधीश पोक्सो एक्ट मुमताज अली की अदालत में चला। अभियोजन पक्ष की तरफ से मुकदमे की पैरवी विशेष लोक अभियोजक अवधेश भारद्वाज ने की। उन्होंने बताया कि मुकदमे के दौरान कई गवाहों ने गवाही दी। कई साक्ष्य न्यायालय के सामने प्रस्तुत किए। गवाहों की गवाही तथा साक्ष्यों के आधार पर न्यायालय ने सूरज को नाबालिग से गलत काम का दोषी माना। न्यायालय ने उसे आजीवन कारावास (शेष प्राकृतिक जीवन) की सजा सुनाई है। उस पर 40,000 रुपया अर्थ दंड लगाया है। अर्थ दंड न देने पर उसे अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। वहीं मारपीट आदि में अन्य लोगों को दोषमुक्त किया है। (हिन्दुस्थान समाचार)

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

accidents homeslider Uttar Pradesh

कानपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: तीर्थयात्रियों से भरी बस ट्रेलर से टकराई, चालक की मौत

उत्तर प्रदेश के Kanpur में मंगलवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। Panki थाना क्षेत्र के सरायमीता ओवरब्रिज पर तीर्थयात्रियों से भरी एक टूरिस्ट बस ट्रेलर से टकरा गई। इस हादसे में बस चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। पुलिस के अनुसार बस में करीब 57 […]

Read More
homeslider International

उत्तर कोरिया का बड़ा सैन्य परीक्षण, किम जोंग उन ने समुद्र की ओर दागीं 10 मिसाइलें

उत्तर कोरिया एक बार फिर अपने सैन्य परीक्षण को लेकर चर्चा में है। दक्षिण कोरियाई सेना के मुताबिक उत्तर कोरिया ने सिर्फ एक नहीं बल्कि लगभग 10 बैलिस्टिक मिसाइलें समुद्र की ओर दागी हैं। इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बढ़ गया है। दक्षिण कोरिया की सेना ने बताया कि ये मिसाइलें राजधानी Pyongyang […]

Read More
homeslider Raj Dharm UP

अखिलेश यादव बोले: भारत की ताकत गंगा-जमुनी तहज़ीब

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने देश की सामाजिक एकता और सांस्कृतिक विरासत पर जोर देते हुए कहा कि भारत की सबसे बड़ी पहचान उसकी गंगा-जमुनी तहज़ीब और साझा संस्कृति है। राजधानी Lucknow में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि भारत में अलग-अलग धर्म और समुदाय के लोग एक-दूसरे के त्योहारों और […]

Read More