राजस्थान के जैसलमेर में चलती बस में लगी आग, 20 यात्रियों की मौत

Untitled 4 copy 30

जैसलमेर। राजस्थान के जैसलमेर-जोधपुर हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक एसी स्लीपर बस में अचानक आग लग गई। हादसे में 20 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दो बच्चों, चार महिलाओं समेत 15 लोग झुलस गए हैं। मृतकों में 19 की मौके पर और 79 वर्षीय हुसैन खां की जोधपुर रेफर करने के दौरान मौत हुई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार देररात जैसलमेर पहुंचे और सीधे आर्मी कैंट एरिया पहुंचे, जहां उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया। वे लगभग 15 मिनट तक जैसलमेर में रुके और फिर जोधपुर रवाना हुए।

ये भी पढ़े

दिवाली से पहले करें इन दिशाओं की सफाई, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न

पोकरण विधायक महंत प्रतापपुरी ने हादसे में 20 मौतों की पुष्टि करते हुए बताया कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। उन्होंने कहा कि बस की बेट्री में शॉर्ट सर्किट होने से एसी की गैस फैल गई, जिससे कुछ ही मिनटों में पूरी बस आग का गोला बन गई। बस की बनावट भी संकरी थी। इन लोगों ने इमरजेंसी गेट भी पीछे लगा रखा था। जबकि दोनों तरफ होना चाहिए। इमरजेंसी तीन दरवाजे होने चाहिए। नई गाड़ी थी और एसी की गैस भी पूरी भरी हुई थी। लोगों को संभलने का भी मौका नहीं मिला। महज पांच से सात मिनट में ही बस आग का गोला बन गया।

विधायक महंत प्रतापपुरी ने कहा कि इस हादसे में 19 यात्री बस में ही जल गए थे। एक की जोधपुर में रेफर करने के दौरान मौत हो गई। मौके पर पहुंचे सीएम भावुक हो गए थे और वे अपने आप को नहीं संभाल पा रहे थे। इस घटना ने सभी को दुखी किया है। शवों की पहचान डीएनए से होगी। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना की गंभीरता एवं दुखांतिका के कारण बुधवार को पटना में प्रचार का कार्यक्रम स्थगित कर दिया है।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

पुलिस के अनुसार हादसा जैसलमेर के थईयात गांव के पास दोपहर करीब 3:30 बजे हुआ। बस रोजाना की तरह जैसलमेर से जोधपुर के लिए रवाना हुई थी। करीब 20 किलोमीटर दूर पहुंचने पर बस के पिछले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और कुछ ही क्षणों में आग भड़क गई। घबराए यात्रियों ने बचने के लिए चलती बस से कूदना शुरू कर दिया। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया और दमकल विभाग व पुलिस को सूचना दी।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

बस में कुल 57 यात्री सवार थे। घायलों को पहले जैसलमेर के जवाहिर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ से सभी को जोधपुर रेफर कर दिया गया। अधिकांश यात्री 70 प्रतिशत तक झुलस गए हैं। मृतकों की पहचान डीएनए परीक्षण से की जाएगी। जोधपुर से डीएनए और फोरेंसिक टीम जैसलमेर पहुंच चुकी है। जिला कलेक्टर प्रताप सिंह के अनुसार हादसे में झुलसे लोगों को जोधपुर रेफर कर दिया गया है। उन्होंने इस हादसे में मृतकों के परिवार के प्रति गहरी संवेदना जताई है। कलेक्टर कहा कि मैं मृतक यात्रियों के परिजनों से अपील करता हूं कि वे इनकी पहचान के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी हेल्पलाइन नंबर पर कॉन्टैक्ट करें।(हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

homeslider Religion

खुद का भविष्य जानने के दस तरीके

Astrology : हर व्यक्ति खुद का या दूसरों का भविष्य जानने को बहुत उत्सुक रहता है तभी तो देश में लाखों ज्योतिषी और बाबा लोग मौजूद हैं लेकिन क्या सचमुच ही ये लोग आपका भविष्य बताने में सक्षम हैं? हम आपको बताना चाहते हैं कि ऐसे कौन से तरीके हैं जिससे आप अपना भविष्य जान […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider Religion

क्या दामाद कर सकता है सास-ससुर का श्राद्ध, जानिए धार्मिक मान्यताएं

New Delhi: हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व माना जाता है। इस अवधि में लोग अपने दिवंगत पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान जैसे धार्मिक कर्म करते हैं। आमतौर पर परिवार में इन कर्मकांडों की जिम्मेदारी पुत्र को दी जाती है। लेकिन अगर किसी परिवार में पुत्र मौजूद […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

महिलाओं को घर में कैद करना नहीं, अपराधियों पर कार्रवाई है जरूरी: राहुल गांधी

New Delhi:  लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सरकार पर हमला करते हुए कहा है कि उन्हें घर में बंद कर रखना समाधान नहीं है बल्कि सड़कों को सुरक्षित बनाने और महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों को सजा देने की जरूरत है। गांधी ने मंगलवार को सोशल […]

Spread the love
Read More