भुवनेश्वर में चमका झारखंड के रांची का नाम मोनिका के शिष्यों ने मचा दिया धमाल

Untitled 7 copy 15

रांची। नृत्यशाला नृत्य संस्थान, रांची की निदेशक मोनिका डे ने एक बार फिर झारखंड का नाम विश्व फलक पर ऊंचा किया है। ओड़िशा की राजधानी भुवनेश्वर में दो दिनों तक चले इंडिया इंटरनेशनल डांस फेस्टिवल में उन्होंने और उनके शिष्यों ने महफिल लूट ली।

ये भी पढ़े

ऐसी अजीब घटना न पढ़ी होगी, न जानी होगी, पति ने उठाया बड़ा कदम…

 

दो दिनों तक चले इस फेस्टिवल में मोनिका डे की शिष्या अमोलिका नंदी ने अंडर-20 में कथक का वो नजारा पेश किया कि दर्शक दांतों तले अंगुली दबा बैठे। उन्होंने शिव वंदना संग रसराज त्रिवत् पेश किया। उनके प्रदर्शन को लोगों की भरपूर वाहवाही मिली।

ये भी पढ़े

इश्क या पागलपन: INSTAGRAM पर प्यार का चढ़ा अजीब नशा और उठा लिया खतरनाक कदम

मोनिका डे के निर्देशन में आराध्या चक्रवर्ती, आद्या अक्षिता, स्नेहल शर्मा, आलिया सिंह, आद्या विश्वकर्मा, दृष्टि सुकुल, सिद्धि झा और संभावना सिन्हा की प्रस्तुति राग दरबारी तराना को भी लोगों ने बेहद पसंद किया। दरबारी तराना हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीत और कथक नृत्य में एक जटिल, उच्च गति वाली रचना है।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

ये भी पढ़े

सुनकर दहल जाएगा दिल: भारी ख़ौफ़ में शौहर , रात में बीवी बन जाती है नागिन

मुगल काल की शाही भव्यता में निहित, यह राग दरबारी कन्नड़ में स्थापित है। एक राग जो अपनी गहरी, अभिव्यंजक धुनों और जटिल लय के लिए जाना जाता है। यह टुकड़ा तकनीकी जबरदस्त प्रतिभा की मांग करता है और भावनात्मक गहराई व्यक्त करता है, जिसे अक्सर दरबारी शैली में प्रदर्शित किया जाता है। इस प्रस्तुति से लोग प्रफुल्लित दिखे।

ये भी पढ़े

IPS पूरन कुमार की आत्महत्या प्रकरण की जांच कर रहे एक पुलिस कर्मी ने की आत्महत्या!

इसके बाद बारी आई नृत्यशाला के वरिष्ठ समूह में शामिल प्रतिभागियों की। इन लोगों ने केदार तराना पेश किया। केदार तराना राग केदार में निहित है, जो एक प्रमुख और प्राचीन हिंदुस्तानी राग है। यह अपनी भक्ति और शांत मनोदशा के लिए जाना जाता है और पारंपरिक रूप से देर शाम को प्रस्तुत किया जाता है।

इसमें अर्नवी सूर्यवंशी, देव्यांशी सिंह, शिविका साहू, आराध्या सिन्हा, अमोलिका नंदी, कुमारी ऋषिका पटेल, अनन्या साची, रितिका सिंह और सिमरन तिर्की ने हिस्सा लिया। इस प्रस्तुति को भी लोगों ने बेहद सराहा। फिर दरबारी तराना लेकर आईं आध्या विश्वकर्मा। अंडर-20 में परफार्म करने वाली मोनिका डे की इस शिष्या ने दरबारी तराना से लोगों का दिल जीत लिया।

Spread the love

Akshay Kumar
Entertainment homeslider

मल्टी-स्टारर वेलकम टू द जंगल ने जीता दिल, सोशल मीडिया पर फिल्म की जमकर तारीफ

Akshay Kumar निर्देशक अहमद खान की बहुचर्चित फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ आखिरकार 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 2007 की सुपरहिट फिल्म ‘वेलकम’ का यह तीसरा भाग एक मल्टी-स्टारर एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, परेश रावल, राजपाल यादव और कई बड़े सितारे नजर आए हैं। फिल्म रिलीज होते ही […]

Spread the love
Read More
Entertainment

एडवांस बुकिंग में सुस्ती के बावजूद ‘वेलकम टू द जंगल’ से 15 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीद

Welcome To The Jungle  : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार  की बहुप्रतीक्षित कॉमेडी फिल्म  जंगल में आपका स्वागत है रिलीज से पहले ही चर्चा के केंद्र में है। भारी-भरकम स्टारकास्ट और लोकप्रिय ‘वेलकम’ फ्रेंचाइजी की विरासत के बावजूद फिल्म की एडवांस बुकिंग उम्मीदों के मुताबिक रफ्तार नहीं पकड़ सकी है। हालांकि ट्रेड विशेषज्ञों का मानना है […]

Spread the love
Read More
Entertainment

टीम इंडिया के पेसर आकाश दीप ने अक्षिता राज संग लिए सात फेरे, शादी की तस्वीरें वायरल

Akash Deep Marriage  :  भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते तेज गेंदबाज आकाश दीप  ने अपनी जिंदगी की नई पारी की शुरुआत करते हुए अक्षिता राज के साथ विवाह कर लिया। वाराणसी के ताज गंगेस होटल में आयोजित पारंपरिक समारोह में दोनों ने परिवार, रिश्तेदारों और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। शादी समारोह […]

Spread the love
Read More