भोजपुरी फिल्मों के पवन सिंह ने चुनाव लड़ने के बारे में किया बड़ा ऐलान

Untitled 9 copy 10

पटना। बिहार में चुनावी शैड्यूल की घोषणा के बाद राजनीतिक माहौल बेहद गरम है। ऐसे में भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने बिहार विधानसभा चुनाव लड़ने के बारे में बड़ा बयान जारी किया है। सुपरस्टार पवन सिंह पिछले दिनों भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी, उसके बाद पवन सिंह के चुनाव लड़ने की संभावना तेज हो गई। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार पवन सिंह ने अब बड़ा बयान जारी किया है। बिहार में विधानसभा चुनाव लड़ने को लेकर उठ रही तमाम अटकलों पर उनके इस बयान से विराम लग गया है। पवन ने शनिवार को अपने फेसबुक और एक्स पर अपने भोजपुरीया समाज से अपील करते हुए साफ कहा है कि उन्होंने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए किसी भी राजनीतिक पार्टी को ज्वाइन नहीं किया था, और न ही उनका चुनाव लड़ने का कोई इरादा है।

ये भी पढ़े

मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही

भोजपुरी सुपरस्टार सिंह ने कहा कि मैं पार्टी का एक सच्चा सिपाही था, हूं और आगे भी रहूंगा। उनके इस बयान के बाद समर्थकों के बीच चल रही चर्चाओं और भ्रम की स्थिति अब साफ हो गई है। इस दौरान उनकी पत्नी का विवाद भी सामने आने लगा है। पिछले दिनों उनकी पत्नी का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने पवन पर कई बड़े आरोप लगाए। आपको बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी हलचल के बीच विगत 30 सितंबर को भोजपुरी फिल्मों के पवन सिंह की दिल्ली में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात हुई थी। जिसके बाद सिने अभिनेता के आरा से भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ने की अटकलें तेज हो गई थी।

ये भी पढ़े

बिहार चुनाव : दिवंगत फिल्म स्टार सुशांत राजपूत की बहन की हुयी एंट्री

पत्नी ने लखनऊ में किया हंगामा

बताया गया है कि पवन सिंह ने रालोसपा सुप्रीमो व राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा से भी दिल्ली में मुलाकात की थी। इधर, पत्नी ज्योति सिंह से विवाद को लेकर भोजपुरी सिने अभिनेता काफी चर्चा में है। इधर, विवाद ने तब अधिक तूल पकड़ा जब उनकी पत्नी लखनऊ स्थित उनके आवास पर गई थी। वीडियो भी वायरल हुआ था। जिसके बाद से दोनों के बीच लगातार वाक्य युद्ध चल रहा है। भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार पवन सिंह ने पत्नी पर टिकट के लिए उनके पास आने और दबाव बनाने तक का आरोप लगाया था। जिसे पत्नी ने निराधार बताया था। एक दिन पूर्व पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने पटना में जनसुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात कर राजनितिक कयासों का बाजार गर्म दिया है।

ये भी पढ़े

प्रेमी युगल ने उठाया ऐसा कदम कि सन्न रह गए परिजन, जानें कहां का है मामला

Spread the love

Bihar homeslider

पटना में युवक की मौत पर बढ़ा बवाल, 10 गाड़ियां और ट्रैफिक पुलिस चौकी फूंकी

Bihar News : बिहार की राजधानी पटना में सड़क हादसे में एक युवक की मौत के बाद शुक्रवार सुबह जमकर बवाल हो गया। घटना अगमकुआं थाना क्षेत्र के जीरो माइल के पास की है। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बस की चपेट में आने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। […]

Spread the love
Read More
Train fire 
Bihar Crime News homeslider

सहरसा में पैसेंजर ट्रेन में भीषण आग, जलकर खाक हुआ पूरा कोच

Train fire  सहरसा/बिहार। बिहार के सहरसा जिले से सोमवार तड़के एक बड़ी रेल दुर्घटना की खबर सामने आई। सिमरी बख्तियारपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी समस्तीपुर-सहरसा पैसेंजर ट्रेन (संख्या 63344) के इंजन से जुड़े एक कोच में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें देखते ही ट्रेन में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि […]

Spread the love
Read More
Bihar Mining Department
Bihar Crime News

बिहार में अवैध खनन पर सरकार का बड़ा फैसला

बिहार में अवैध खनन पर सरकार सख्त, ट्रांजिट पास की 24 घंटे होगी निगरानी Bihar Mining Department: बिहार में अवैध खनन पर लगाम लगाने के लिए राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाने की तैयारी कर ली है। खनिजों के अवैध परिवहन और बिना अनुमति के हो रहे खनन को रोकने के लिए अब ट्रांजिट पास […]

Spread the love
Read More