जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय : CM

Untitled 11 copy 8
  • प्रदेश के कई जनपदों से आये आमजन की समस्या से सोमवार सुबह रूबरू हुए मुख्यमंत्री
  • पुलिस, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद समेत अन्य प्रकरण लेकर पहुंचे पीड़ित
  • हर पीड़ित से मिले CM योगी, समस्या सुन निश्चित समयावधि में निस्तारण का दिया निर्देश
  • बुलंदशहर से आये सीआरपीएफ जवान ने बताई पीड़ा, सीएम योगी ने समाधान का दिया निर्देश

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हर सोमवार की भांति इस बार भी ‘जनता दर्शन’ किया। प्रदेश के कई जनपदों से आये पीड़ितों की समस्या मुख्यमंत्री ने स्वयं सुनी, फिर अफसरों को निर्देश दिया कि निश्चित समयावधि में समाधान कराएं और पीड़ित से फीडबैक भी लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन-जन की सेवा, सुरक्षा और सम्मान ही सरकार का ध्येय है। सरकार पहले दिन से ही निरंतर इसी धारणा के साथ कार्य कर रही है।

आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए

सोमवार सुबह ‘जनता दर्शन’ में प्रदेश के 50 से अधिक पीड़ित पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभी के पास गए, उनका प्रार्थना पत्र लिया और अफसरों को तत्काल उचित निराकरण का निर्देश दिया। ‘जनता दर्शन’ में लोग पुलिस, बिजली, आर्थिक सहायता, जमीनी विवाद आदि की समस्या को लेकर पहुंचे। वहीं बुलंदशहर निवासी CRPF जवान जमीन विवाद से जुड़ी समस्या लेकर पहुंचे। इस पर मुख्यमंत्री ने उनसे कहा कि आप निश्चिंत होकर ड्यूटी कीजिये, समाधान सरकार पर छोड़ दीजिए। जांच कराएंगे और प्रकरण में न्यायोचित कार्रवाई भी करेंगे।

मुख्यमंत्री ने नन्हे-मुन्नों को दी चॉकलेट

मुख्यमंत्री ने ‘जनता दर्शन’ में फरियादियों के साथ आए बच्चों का हालचाल जाना। नन्हे-मुन्नों के सिर पर हाथ फेर दुलार किया और अपनत्व का अहसास कराया। सीएम योगी ने सभी बच्चों को चॉकलेट-टॉफी दी। उन्होंने बच्चों से कहा कि खूब पढ़ो-जमकर खेलो और माता-पिता का नाम रोशन करो।

हिंदी कीवर्ड

सीएम योगी आदित्यनाथ
जनता दर्शन
आर्थिक सहायता
खुशहाल उत्तर प्रदेश

 

Spread the love

Jail
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

निजी आवास और कार्यालय पर लगे दर्जनों कार्मिकों को हटाएंगे AIG जेल!

Jail शासन ने दिया संबद्ध व अस्थाई ड्यूटी पर लगे जेल कार्मिको को हटाने का आदेश AIG जेल प्रशासन के लिए शासन के आदेश का कोई मायने नहीं जेलों पर अटैच एवं संबद्ध कर्मियों को अभी तक नहीं भेजा मूल तैनाती स्थल बड़ी संख्या में अभी भी कर्मी जेलों और महानिरीक्षक कार्यालयों से संबद्ध प्रदेश […]

Spread the love
Read More
Bulldozer
homeslider Raj Dharm UP

अपराधियों के हाथ में पहुंच गई मुख्यमंत्री के बुलडोजर की चाभी: अखिलेश यादव

बयानवीर बन गए प्रदेश के मुख्यमंत्री Bulldozer समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में भाजपा राज में जनता बुरी तरह परेशान है। महंगाई आसमान छू रही है। नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है। परीक्षाओं के पेपर बराबर लीक हो रहे हैं। जो परीक्षाएं हो गई उनके परिणाम नहीं […]

Spread the love
Read More
Yogi Adityanath
Analysis homeslider Raj Dharm UP

यूं ही कोई व्यक्ति योगी आदित्यनाथ नहीं हो जाता

डॉ. अतुल मोहन सिंह Yogi Adityanath यूं ही कोई व्यक्ति योगी आदित्यनाथ नहीं हो जाता है। त्याग, तपस्या और बलिदान को मन, बचन और कर्म से आत्मसात करने वाले उत्तरप्रदेश के यशश्वी मुख्यमंत्री सच्ची मायनों में ‘हठयोगी’ हैं। वह अपने तरह के इकलौते ऐसे सन्यासी राजनेता हैं जो कहते हैं वह खुलेआम करते हैं। कोरोना […]

Spread the love
Read More