T- SERIES पर ED का एक्शन, म्यूजिक कंपनी ने तुरंत रिलीज किया ‘मोदी है,तो मुमकिन है…’ गाना

Untitled 3 copy 25
  • कांग्रेस की तीखी प्रतिक्रिया, ‘ इमेज वाशिंग’ की कोशिश बताया

मुंबई। विख्यात म्यूजिक कंपनी टी-सीरीज़ समेत कई अन्य म्यूजिक कंपनियों के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कॉपीराइट कानून के तहत दर्ज FIR और इन कंपनियों पर कलाकारों को रॉयल्टी का हिस्सा न देने की शिकायत पर की। इसमें सबसे बड़ा मामला टी-सीरीज़ का था। ED ने कंपनी के चेयरमैन और MD भूषण कुमार पर शिकंजा कसते हुए शनिवार को नौ घंटे से अधिक समय तक पूछताछ की। रविवार को ED ने एक बार उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। इस कार्रवाई के बीच में ही टी- सीरिज ने प्रवर्तन निदेशालय (ED) की पूछताछ और रॉयल्टी घोटाले के छापों के बीच टी-सीरीज़ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर केंद्रित गाना ‘ मोदी है,तो मुमकिन है…’ को रिलीज़ किया है। इसी बीच केरल कांग्रेस ने एक्स (Twitter) पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त कर यह बहस शुरु कर दी है कि ईडी की कार्रवाई के तुरंत बाद ऐसा प्रचार गीत जारी करना सत्ता के दबाव में की गई ‘ इमेज वॉशिंग ’की कोशिश लगता है।

ये भी पढ़े

बड़ी मिसाल : करवाचौथ पर पति ने ‘जान’ को दिया ‘जिंदगी’ का तोहफा

सोशल मीडिया में भी यह मसला छाया हुआ है। जानकारी के मुताबिक म्यूजिक कंपनी के खिलाफ कलाकारों ने कॉपीराइट कानून के तहत एफआईआर दर्ज कराई थी। इसमें संगीत कंपनियों पर रॉयल्टी का हिस्सा न देने का आरोप लगाया गया है। इस शिकायत पर ईडी ने हाल ही में मुंबई, दिल्ली, नोएडा और कोलकाता स्थित कई नामी संगीत कंपनियों टी-सीरीज़, यशराज म्यूज़िक, सोनी म्यूज़िक, सारेगामा और यूनिवर्सल म्यूज़िक कंपनियों के दफ्तरों पर छापेमारी शुरु की थी।

ये भी पढ़े

प्यार, प्रेमिका, पागलपन और पाप की ये गंदी कहानी, मंजर इतना खौफनाक कि कांप जाएगी रूह

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि कॉपीराइट एक्ट की धारा 18 और 19 में संशोधन के बाद भी कलाकारों को संगीत कंपनियों ने मिली रॉयल्टी में बराबर का हिस्सा नहीं दिया गया। इन्हीं शिकायतों के आधार पर ईडी ने धनशोधन निवारण अधिनियम (PMLA) के तहत जांच शुरू की है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, जांच एजेंसी को टी-सीरीज़ से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले हैं, जिनमें रॉयल्टी भुगतान में गड़बड़ियों के संकेत मिले हैं। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर भूषण कुमार को सबसे पहले तलब किया गया। ईडी अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि रॉयल्टी से प्राप्त राशि का क्या हिस्सा कलाकारों तक पहुंचा और क्या इस राशि को किसी अन्य माध्यम से डायवर्ट किया गया। सूत्रों के मुताबिक, आने वाले दिनों में अन्य संगीत कंपनियों के अधिकारियों से भी पूछताछ की जा सकती है।

ये भी पढ़े

घुसपैठियों पर गृहमंत्री का बयान गर्माया, अखिलेश बोले फर्जी आंकड़े…ऐसे तो यूपी के CM योगी भी घुसपैठिये

मामले ने तूल तब पकड़ा जब ED की पूछताछ और रॉयल्टी घोटाले के छापों के बीच टी-सीरीज़ ने प्रधानमंत्री मोदी पर केंद्रित गाना ‘ मोदी है,तो मुमकिन है…’ को रिलीज़ रिलीज़ कर दिया। यह गाना सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। कांग्रेस की केरल इकाई ने एक्स (Twitter) पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। कांग्रेस की इस टिप्पणी के बाद राजनीतिक हलकों में बहस छिड़ गई है। कांग्रेस के पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि ईडी की कार्रवाई के तुरंत बाद ऐसा प्रचार गीत जारी करना सत्ता के दबाव में की गई ‘इमेज वॉशिंग’ की कोशिश लगता है।

Spread the love

Delhi National

भारत की मेजबानी में हुई बिम्सटेक बैठक, टेरर फंडिंग रोकने पर मंथन

शाश्वत तिवारी New Delhi: भारत सरकार की मेजबानी में आतंकवाद और ट्रांसनेशनल क्राइम पर बिम्सटेक जॉइंट वर्किंग ग्रुप (JWG-CTTC) की 11वीं बैठक नई दिल्ली में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में बिम्सटेक के सभी सात सदस्य देशों, बांग्लादेश, भूटान, भारत, म्यांमार, नेपाल, श्रीलंका और थाईलैंड के उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडलों ने हिस्सा लिया। इस सुरक्षा संवाद की अध्यक्षता […]

Spread the love
Read More
Delhi homeslider National

दिवाली पर पटाखों को लेकर SC का बड़ा फैसला, न पूरा बैन न खुली छूट

Supreme Court: इस साल दिवाली आठ नवंबर को मनाई जाएगी। उत्तर भारत, खासकर दिल्ली-NCR में सर्दियों के दौरान प्रदूषण बढ़ने को देखते हुए हर साल पटाखों के इस्तेमाल को लेकर सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों पर नजर रहती है। ‘न पूरी तरह बैन, न 24 घंटे पटाखों की इजाजत’ जस्टिस MM सुंदरेश और जस्टिस PB वराले […]

Spread the love
Read More
homeslider Madhya Pradesh

भोपाल में रिटायर्ड IAS अधिकारी की हत्या, दो दिन पहले रखा नौकर फरार

Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक सेवानिवृत्त IAS अधिकारी की उनके घर में हत्या का मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और घर में हाल ही में काम पर रखे गए एक घरेलू कर्मचारी की तलाश की जा रही है। मामला रातीबड़ थाना क्षेत्र के […]

Spread the love
Read More