दून, ऋषिकेश और जॉलीग्रांट में मेडिकल स्टोरों में ताबड़तोड़ छापे

Untitled 15 copy 6

नया लुक ब्यूरो

देहरादून। खाद्य संरक्षा एवम औषधि प्रशासन(FDA ) की टीम ने आज औषधि निरीक्षक मानेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व में देहरादून में पलटन बाजार, घंटाघर के आसपास एवं राजकीय एसपीएस चिकित्सालय देहरादून रोड ऋषिकेश , जॉलीग्रांट, अजबपुर और नेहरू कॉलोनी में स्थित मेडिकल स्टोरों व थोक विक्रेता फ़र्मो का का औचक निरीक्षण किया गया।

ये भी पढ़े

दामाद संग सेट हुई सास, बेटी की करवा दी हत्या, ख़बर पढ़कर इंसानियत से उठ जाएगा भरोसा

निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में भंडारित बच्चों को खांसी व सर्दी जुकाम में दिए जाने वाली दवाओं (सिरप) जो फर्मों के प्रतिष्ठानों में अलग करके भंडारित पायी गई को मौके पर सील कर दिया गया। साथ ही उक्त औषधियों का अग्रिम आदेशों तक विक्रय नहीं किए जाने हेतु सख्त निर्देश दिए गए।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर बड़ी मिसाल: पति ने पत्नी को प्रेमी ही कर दिया गिफ्ट

निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि अधिकांश औषधि विक्रेता फर्मों द्वारा प्रतिबंधित कफ सिरप का विक्रय रोक दिया गया है। टीम द्वारा फर्म में भंडारित एवं प्रदर्शित प्रतिबंधित कफ सिरप को पेटियों में डालकर सील कर दिया गया । निरीक्षण के दौरान अनियमितताएं पाए जाने पर एक औषधि विक्रय प्रतिष्ठान के क्रय-विक्रय पर रोक लगाते हुए मौके पर बंद किया गया। कार्रवाई के दौरान 11 औषधियों के नमूने गुणवत्ता जांच हेतु लिए एवं आगे भी ये कार्यवाही जारी रहेगी । निरीक्षण के दौरान उक्त मेडिकल स्टोरों में प्रश्नगत औषधियां जैसे की SYP. COLDRIF., SYP. RESPIFRESH -TR ., SYP. RELIFE . का स्टॉक कहीं भी नहीं पाया गया।

Spread the love

Politics Uttarakhand

हरीश रावत के इस्तीफे पर कांग्रेस का BJP पर बड़ा हमला

New Delhi: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत के पार्टी के अहम पदों से इस्तीफे के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरीश रावत ने अपने करीबी सहयोगी और PA चंदन सिंह जीना के ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) की कार्रवाई के बाद यह फैसला लिया है। कांग्रेस ने […]

Spread the love
Read More
Haldwani Controversy
Politics Uttarakhand

खरगे के ‘शुद्धीकरण’ पर राहुल गांधी का हमला, बोले- ये छुआछूत की मानसिकता

Haldwani Controversy: उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की सभा के बाद कथित तौर पर किए गए ‘शुद्धीकरण’ को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने इस मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि किसी […]

Spread the love
Read More
Business Politics Uttarakhand

CM धामी ने ‘चौपाल-2026’ का किया शुभारंभ, महिला उद्यमियों को किया सम्मानित

‘चौपाल-2026’ में CM धामी का ऐलान Udyamshala Scheme: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में ‘मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना’ के तहत चौपाल-2026 का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने महिला उद्यमियों और लखपति दीदियों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में उद्यमिता को […]

Spread the love
Read More