मुख्यमंत्री धामी से मिले भाजपा विधायक, UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने की मांग

Untitled 7 copy 11

नया लुक ब्यूरो 

देहरादून। भाजपा विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर छात्रहित में UKSSSC की स्नातक स्तरीय परीक्षा निरस्त करने पर विचारा का आग्रह किया। उनके द्वारा अब तक 25 हजार से अधिक नियुक्तियां और सीबीआई जांच पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया गया और इस प्रकरण को लेकर छात्रों की भावनाओं से अवगत कराया गया। सचिवालय स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में सीएम से हुई मुलाकात में भाजपा विधायक खजान दास , दिलीप सिंह रावत , विनोद कंडारी, बृज भूषण गैरोला, दुर्गेश्वर लाल, सुरेश चौहान , मोहन सिंह बिष्ट , रेणु बिष्ट शामिल रहे। विधायकों द्वारा सौंपे ज्ञापन पत्र में हाल में संपन्न स्नातक स्तरीय UKSSSC परीक्षा को छात्रहित में निरस्त करने पर विचार करने का आग्रह किया गया।

ये भी पढ़े

 हेमकुंड साहिब के कपाट शीतकाल के लिए बंद

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए खजान दास ने बताया कि उनके द्वारा मुख्यमंत्री का अब 25,300 लोगों को सरकारी नियुक्ति देने के लिए आभार व्यक्त किया गया। साथ ही कहा कि जब पेपर लीक का मामला सामने आया तो आप बड़ा मन करके छात्रों के बीच गए और उनकी भावनाओं के अनुसार सीबीआई जांच की घोषणा की। उस समय भी मुख्यमंत्री द्वारा विश्वास दिलाया गया था कि यदि छात्रों के भविष्य को देखते हुए आगे जो भी कदम जरूरी होंगे उन्हें उठाया जाएगा।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

इस मौके पर सभी विधायकों ने एक स्वर में छात्रों को प्रदेश और देश का भविष्य बताते हुए अनुरोध किया कि हम सब की इच्छा है कि छात्रों के मन में किसी भी तरह की शंका न रहे इसलिए पूर्व में संपन्न हुई स्नातक स्तरीय परीक्षा को निरस्त किया जाए। इससे पूर्व भी परीक्षा में हुई नकल प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी जांच की संस्तुति की गई हैं ताकि कहां गड़बड़ी हुई और कौन उसका जिम्मेदार है उन्हें सामने लाया जाए। लेकिन एक भी छात्र के मन में परीक्षा की पारदर्शिता को लेकर किसी प्रकार का संदेह न हो इसलिए मुख्यमंत्री द्वारा सीबीआई जांच की संस्तुति की गई है।

ये भी पढ़े

बेशर्मी की हद पार : सड़क, गाड़ी और हाईवे के बाद स्कूटी पर खुलेआम प्रेमी युगल ने उड़ाए गुलछर्रे…

Spread the love

Social Satire
Analysis homeslider

चटक चर्चा: समाज में नहीं दिखाया तो लोग लम्पट कहेंगे

बड़े लोग तरकारी नहीं बोलते, तरकारी बोलने से पोजीशन डाऊन हो जाता है भूलेटन- एकदम भोरे-भोरे खट-खट खट-खट शुरु कर देती हो । भिनसरिया- तो का करें ? गाय माता भाँय-भाँय करने लगती हैं नऽ । भुलेटन- अरे, तो करने दो । भिनसरिया- अजी महराज, एकदम टुकुर-टुकुर ताकते रहतीं हैं, हमसे नहीं नऽ रहा जाता […]

Spread the love
Read More
Pakistan Explosion News
homeslider International

Pakistan Blast News: सड़क किनारे IED ब्लास्ट के बाद दूसरा धमाका, सात लोगों की मौत

Pakistan Explosion News : पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में शनिवार को हुए दो सिलसिलेवार धमाकों ने इलाके में दहशत फैला दी। बन्नू जिले के मार्का बेरा क्षेत्र में हुए इन विस्फोटों में कम से कम सात लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को तत्काल अस्पताल में […]

Spread the love
Read More
homeslider International

बांग्लादेश: ढाका में हजारों हिंदुओं का प्रदर्शन, गूंजे “जय श्री राम” के नारे

Bangladesh News : बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हजारों की संख्या में हिंदू समुदाय के लोगों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने भगवान राम की कथित अवमानना के खिलाफ आवाज उठाई और सड़कों पर उतरकर “जय श्री राम” के नारे लगाए। यह प्रदर्शन देश के विभिन्न हिंदू संगठनों की अगुवाई में किया गया, जिसमें […]

Spread the love
Read More