अयोध्या में सिलेंडर धमाका: विस्फोट में घायल एक और महिला की मौत

Untitled 4 copy 21
  • धमाके में मरने वालों की संख्या हुई छह,
  • दूसरे दिन मलबा हटाने के दौरान मिला महिला का शव
  • पूरा कलंदर क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। अयोध्या जिले के पूरा कलंदर क्षेत्र स्थित पगला भारी गांव में गुरुवार को सिलेंडर में हुए विस्फोट में घायल महिला का शव शुक्रवार को मलबे में पड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। मरने वालों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। सनद रहे कि अयोध्या जिले के पूरा कलंदर क्षेत्र स्थित पगला भारी गांव में गुरुवार को सिलेंडर में हुए धमाके में रामकुमार गुप्त उर्फ पारसनाथ का मकान जमींदोज हो गया था। वह मकान में ही आटा चक्की का भी संचालन करते थे।

ये भी पढ़े

करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना उचित है या अनुचित!

धमाका इतना तेज था कि इसकी गूंज बहुत दूर तलक गई थी और आसपास के मकानों की दीवारें भी दरक गई थी। इस हादसे में रामकुमार, उनकी दस वर्षीय बेटी ईशा, सात वर्षीय बेटे लव, पांच वर्षीय यश व रामसजीवन सहित पांच लोगों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़े

स्कूटर पर सरेआम प्रेमी जोड़े का रोमांस…

बताया जा रहा है कि रामकुमार की साली लापता थी। शुक्रवार को बचाव कार्य में जुटे पुलिस और दमकल कर्मियों ने मलबा हटाया तो दंग रह गए। देखा कि एक महिला का शव पड़ा है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को भी पुलिस के आलाधिकारी डॉग स्क्वायड व बम निरोधक दस्ते के साथ घटनास्थल पहुंचकर गहनता से छानबीन की। वहीं छह लोगों की मौत से पूरे गांव में सन्ना पसरा हुआ है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Spread the love

Crime News homeslider

असम में 16 वर्षीय छात्रा से दरिंदगी के बाद हत्या, पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोर गिरफ्तार

Assam Minor Girl Murder : असम के हैलाकांदी जिले में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ कथित तौर पर रेप के बाद उसकी बेरहमी से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है। पुलिस ने मामले में पूर्व प्रेमी समेत तीन किशोरों को गिरफ्तार किया है। […]

Spread the love
Read More
Crime News

पुराने लखनऊ में चेहल्लुम को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम

जुलूस के दौरान हर एक शख्स पर रहेगी कैमरे की पैनी नजर ऊंची इमारतों पर मुस्तैद रहेंगे पुलिस के जवान, चप्पे-चप्पे पर होगी वीडियोग्राफी दस कंपनी पीएसी, अर्धसैनिक बलों के अलावा भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है किसी ने खुराफात करने की कोशिश की तो होगी कड़ी कार्रवाई: संयुक्त पुलिस आयुक्त […]

Spread the love
Read More
Crime News

मां की हत्या का राज छिपाने के लिए मासूम की ली जान, मुजफ्फरपुर में डबल मर्डर से सनसनी

Muzaffarpur double murder case :  बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र में हुए मां-बेटे के दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। जांच में सामने आया कि महिला की हत्या के बाद वारदात का इकलौता गवाह बने उसके छह वर्षीय बेटे की भी निर्मम हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले […]

Spread the love
Read More