सरयू राय के जनसुविधा प्रतिनिधि ने उप नगर आयुक्त को पत्र लिखकर मांगी जानकारियां

Untitled 9 copy 5

जमशेदपुर। जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जन सुविधा प्रतिनिधि मुकुल मिश्रा ने जमशेदपुर अक्षेस एवं मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त को पत्र लिख कर 15वें वित्त आयोग की राशि से हुए विभिन्न परिसंपत्तियों की खरीद करने से संबंधित जानकारी मांगी है। मिश्रा ने दोनों नगर निकायों से जानना चाहा है कि 15वें वित्त आयोग की राशि से जैम पोर्टल के माध्यम से किन किन वर्षों में कितनी परिसम्पत्तियों का क्रय किया गया है?

उन्होंने यह भी जानना चाहा कि क्रय के पश्चात उन परिसम्पत्तियों का रख-रखाव एवं उपयोग कैसे किया जा रहा है। मिश्र ने जानना चाहा कि 15वें वित्त आयोग के मद से तीन पहिया रिक्शा एवं सड़क की सफाई के लिए जो गाड़ियाँ खरीदी गयी थी, उसका क्या उपयोग किया जा रहा है। उन्होंने उप नगर आयुक्त से उक्त जानकारियां शीघ्रता से उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।

Spread the love

Jharkhand

खड़े ट्रक से टकराकर कार के उड़े परखच्चे, ग्रामीण विकास मंत्री की बेटी समेत चार की मौत

जमशेदपुर के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात भीषण हादसा, कार सवार तीन अन्य लोगों ने भी गंवाई जान रंजन कुमार सिंह   JharkhandNews :  झारखंड के जमशेदपुर जिले के दोमुहानी इलाके में बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जोरदार तरीके से टकरा गई। […]

Spread the love
Read More
Ranchi
Jharkhand

हलाला के बाद पति का दुबारा शादी से इन्कार करना अपराध नहीं: HC

नया लुक ब्यूरो Ranchi: झारखंड हाईकोर्ट ने मुस्लिम पर्सनल लॉ और देश के सामान्य आपराधिक कानून के तहत एक महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। हाई कोर्ट ने अपने फैसले में साफ किया है कि तलाक और महिला की किसी अन्य व्यक्ति से शादी हलाला प्रक्रिया के बाद यदि पहला पति उससे दोबारा निकाह करने से इनकार […]

Spread the love
Read More
Patna
Bihar Health Jharkhand

बिहार-झारखंड में बढ़ी टिरज़ेपाटाइड की मांग, युरपीक की बिक्री में 20.8% मासिक उछाल

Patna: मोटापे और उससे जुड़े मेटाबॉलिक स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों को लेकर लोगों की सोच में तेजी से बदलाव देखने को मिल रहा है। अब वजन कम करने के साथ-साथ लोग लंबे समय तक स्वस्थ रहने, ब्लड शुगर और मेटाबॉलिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने पर भी ध्यान दे रहे हैं। इसी बदलाव का असर बिहार […]

Spread the love
Read More