सावधान! बेटी को छोड़ सास से भी इश्क का बढ़ गया चलन, सास के प्यार में पागल दामाद ने की पत्नी की हत्या

  • दामाद से लड़े नैन तो इश्क में पागल सास ने अपनी ही बेटी को रास्ते से हटाया, जानें पूरा मामला
  • बेटी के खिलाफ दामाद को इतना भड़काया कि बेटी की चली गई जान

कासगंज। ‘समाधिनीया जवान चाही ‘ की कामना रखने वालों के लिए यह बुरी खबर है। आपकी समधन आपसे हंसी मजाक करेगी ये गारंटी तो नहीं है लेकिन आपका बेटा उसके इश्क के जाल में जरूर फंस सकता है। कुछ इसी तरह का मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश में देखने को मिला है। एक सास के प्यार में पागल दामाद ने अपनी जवान पत्नी को मार डाला। पुरानी शराब की बात तो अब तक सुनने को मिली थी लेकिन पुरानी औरत अपने इश्क के जाल में किसी को इस तरह फांस सकती है, यह अब देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़े

अजमेर हाईवे पर 300 गैस सिलेंडरों में विस्फोट, 10 किलोमीटर तक सुनाई दी धमाकों की आवाज

उत्तर प्रदेश के कासगंज से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर हर कोई हैरान है। एक युवा विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों को जैसे ही इसकी खबर मिली, वे तुरंत मौके पर पहुंचे और उन्होंने जोरदार आरोप लगाया कि यह हत्या है। उनका दावा है कि इस जघन्य अपराध के पीछे मृतका की मां और उसके पति का हाथ है। आरोप है कि मृतका की मां और उसके पति के बीच अवैध संबंध थे। पति न केवल अपनी पत्नी के साथ मारपीट करता था, बल्कि उसे मानसिक रूप से भी प्रताड़ित करता था। इस सनसनीखेज मामले ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के अनुसार, कासगंज के गंजडुंडवारा थाना क्षेत्र के गांव अकबरनगर पलिया की रहने वाली शिवानी (21), जो नारायण सिंह की बेटी थी, की शादी 2018 में सिढ़पुरा थाना क्षेत्र के गांव नगला परसी के प्रमोद के साथ हुई थी। रविवार की शाम मायके वालों को सूचना मिली कि शिवानी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। जब मायके वाले मौके पर पहुंचे तो देखा कि शिवानी का शव चारपाई पर पड़ा था, लेकिन ससुराल वाले घर से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस ने जांच शुरू की और पूछताछ के दौरान एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

ये भी पढ़े

कफ सिरप के मामले को लेकर उत्तराखंड में कई जिलों में मारे गए छापे

सास और दामाद का था अवैध रिश्ता

पुलिस पूछताछ में मृतका के चाचा नेम सिंह ने बताया कि शादी के बाद से ही प्रमोद अपनी पत्नी शिवानी के साथ मारपीट करता था और उसे मानसिक रूप से परेशान करता था। मृतका के फुफेरे भाई ने सनसनीखेज आरोप लगाया कि शिवानी की मां प्रेमवती के अपने दामाद प्रमोद के साथ अवैध संबंध थे। इस मामले में शिवानी के पिता नारायण सिंह ने प्रमोद और प्रेमवती के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। शिवानी की मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के बीच तनाव बढ़ गया है। मायके वाले चाहते हैं कि शव को उनके गांव ले जाया जाए, जबकि ससुराल पक्ष नगला परसी में ही दाह संस्कार करने की जिद पर अड़ा है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है और सच्चाई सामने लाने की कोशिश में जुटी है।

Crime News homeslider Uttar Pradesh

जांच करते-करते दिल दे बैठे दरोगा जी, परेशान महिला ने SP से की शिकायत

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। रामनगर थाने में तैनात एक दरोगा पर आरोप है कि वह एक पारिवारिक विवाद की जांच के दौरान पीड़िता से निजी संबंध बनाने की कोशिश करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि दरोगा ने जांच के बहाने फोन […]

Read More
homeslider Odisha

दलित महिला की नियुक्ति के विरोध में तीन महीने से बंद आंगनवाड़ी केंद्र

ओडिशा के केंद्रपाड़ा जिले से आई यह खबर सिर्फ एक प्रशासनिक विवाद नहीं, बल्कि समाज के सामने खड़ा एक आईना है। एक छोटी सी आंगनवाड़ी, जहां बच्चों की किलकारियां गूंजनी चाहिए थीं, वहां पिछले तीन महीनों से सन्नाटा पसरा है। वजह है एक युवती की नियुक्ति, जिसे कुछ लोगों ने जातिगत आधार पर स्वीकार नहीं […]

Read More
homeslider Politics

घूसखोर पंडत’ की रिलीज पर संकट, सुप्रीम कोर्ट ने फिल्ममेकर को लगाई कड़ी फटकार

मनोज बाजपेयी की चर्चित फिल्म ‘घूसखोर पंडत’ अपनी रिलीज से पहले ही विवादों में घिर गई है। फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे विवाद पर अब सुप्रीम कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की है। कोर्ट ने फिल्म निर्माता-निर्देशक नीरज पांडे से सवाल किया कि किसी समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला शीर्षक क्यों चुना गया। […]

Read More