वायुसेना दिवस पर विशेष

Untitled 1 copy 26

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद 

भारत में आठ अक्तूबर को वायुसेना दिवस मनाया जाता है, ताकि देश के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले बलों और उसके पायलटों को सम्मानित किया जा सके। इस साल भारत ’93वां वायुसेना दिवस’ मना रहा है। इस दिन हर वर्ष भारतीय वायु सेना के विमानों द्वारा आसमान में हैरतअंगेज करतब किए जाते हैं।

इतिहास : भारतीय वायु सेना (IAF) अमेरिका, चीन और रूस के बाद दुनिया की चौथी सबसे बड़ी वायु सेना है। इसकी आधिकारिक स्थापना आठ अक्तूबर, 1932 को हुई थी। तब से यह दिन पूरे देश में वायुसेना के ठिकानों पर एयर शो और परेड के साथ मनाया जाता है, जिसमें वायुसेना के कैडेट शामिल होते हैं। क्योंकि भारतीय वायुसेना (IAF) की मुख्य जिम्मेदारी भारतीय हवाई क्षेत्र की सुरक्षा के साथ-साथ किसी भी टकराव के दौरान हवाई युद्ध करना है।

ये भी पढ़े

बुधवार के दिन इन राशियों का बदलेगी किस्मत

भारतीय वायुसेना के इतिहास में कुछ प्रमुख उपलब्धियां इस प्रकार हैं,

1947-48 : कश्मीर मुद्दे पर भारत-पाक युद्ध में भागीदारी, भारतीय वायुसेना का पहला हवाई युद्ध मिशन।

1965 और 1971: भारत-पाकिस्तान युद्धों में प्रमुख योगदान, भारतीय वायु सेना ने 1971 के युद्ध में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई, जिसके परिणामस्वरूप बांग्लादेश का निर्माण हुआ।

1999: कारगिल युद्ध में भागीदारी , जहां भारतीय वायुसेना के सटीक हवाई हमलों ने स्थिति को भारत के पक्ष में मोड़ दिया।

ये है भारतीय वायुसेना का ध्येय वाक्य

भारतीय वायु सेना का ध्येय वाक्य है ‘नभः स्पृशं दीप्तम्’। यह वाक्य भगवत गीता के ग्यारहवें अध्याय से लिया गया है। यह महाभारत के युद्ध के दौरान भगवान कृष्ण के अर्जुन को दिए गए उपदेश का एक अंश है। इसी ध्येय वाक्य के साथ भारतीय वायु सेना अपने एक्शन को अंजाम देती है। IAF ने देश के लिए कई महत्वपूर्ण ऑपरेशनों में अपनी अहम भूमिका निभाई है। संयुक्त राष्ट्र के साथ मिलकर भी वायुसेना ने शांति मिशनों में खास रोल निभाया। दुनिया की टॉप 10 सबसे ताकतवर वायु सेनाओं की रैंकिंग में इंडियन एयरफोर्स चौथे स्थान पर है।

Spread the love

homeslider National Uttar Pradesh

बृजभूषण से सुलह के बाद बाबा रामदेव का बड़ा बयान

New Delhi: योग गुरु बाबा रामदेव और भाजपा के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बीच पिछले कुछ दिनों से चल रही जुबानी जंग अब खत्म होती नजर आ रही है। दोनों नेताओं की मुलाकात की तस्वीरें सामने आने के बाद विवाद के सुलझने के संकेत मिले हैं। रामदेव ने भी इस दिशा में स्पष्ट […]

Spread the love
Read More
New Delhi
homeslider National Politics

चंदा चोरी के बाद अब वोट चोरी भी हुई साबित

CEC को निलंबित कर मुकदमा दर्ज करेः प्रमोद कुमार New Delhi: कांग्रेस सांसद और उप नेता राज्यसभा प्रमोद तिवारी ने कहा है कि भगवान श्रीराम के मंदिर में चढ़ावा और चंदा चोरी के बाद ‘‘मोदी सरकार’’ की संविधान तथा लोकतन्त्र की हत्या करके भारतीय जनतापार्टी और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के अपवित्र गठबन्धन से […]

Spread the love
Read More
Pradosh Vrat Today
homeslider Religion

प्रदोष व्रत आज

Pradosh Vrat Today: प्रदोष व्रत हिन्दू धर्म का एक अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण व्रत है, जो भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है। यह व्रत हर महीने के दोनों पक्षों (कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष) की त्रयोदशी तिथि (13वें दिन) रखा जाता है। इस प्रकार एक साल में कुल 24 प्रदोष व्रत आते हैं। […]

Spread the love
Read More