हरियाणा: IPS अफसर वाई पूरन कुमार ने लगाया मौत को गले

Untitled 1 copy 25
  • सरकारी आवास में पड़ा मिला शव, पुलिस महकमे में हड़कंप

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। आम आदमी तो दूर अधिकारी भी विभागीय तनाव या फिर कोई और वजह को लेकर जान देने दे रहे हैं। हरियाणा राज्य के IPS  अफसर वाई पूरन कुमार का शव मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित अपने आवास में पड़ा मिलने से इलाके में सनसनी फ़ैल गई। बताया जा रहा है कि उनके शरीर पर गोली के निशान मिले हैं, इससे आंशका जताई जा रही है वह गोली मारकर खुदकुशी कर लिया है। जांच-पड़ताल में जुटे अधिकारियों का कहना है पूरन कुमार द्वारा जान देने की आशंका है।

बताया जा रहा है कि वाई पूरन कुमार की पत्नी अमनीत पी कुमार आईएएस हैं। जब ये घटना घटी तब उनकी पत्नी अमनीत घर पर मौजूद नहीं थीं। दरअसल, अमनीत पी कुमार सीएम के साथ जापान गए अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल में विदेश दौरे पर हैं।

उन्होंने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2001 बैच के अधिकारी रोहतक के सुनारिया स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में महानिरीक्षक पद पर कार्यरत थे। चंडीगढ़ की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कंवरदीप कौर ने संवाददाताओं को बताया, कि अपराह्न करीब 1.30 बजे हमें सेक्टर 11 पुलिस थाना में सूचना मिली। सेक्टर 11 के इंस्पेक्टर और उनकी टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

Spread the love

Lucknow
Crime News Uttar Pradesh

राजधानी में कातिल बेखौफ, अपराध बेकाबू, सितंबर माह रहा हत्यारों के नाम

एक सप्ताह के भीतर आधा दर्जन संगीन वारदात, फिर भी दावा, कंट्रोल में है अपराध ए अहमद सौदागर Lucknow: 12 सितंबर 2026- मड़ियांव थाने से कुछ दूरी पर 70 वर्षीय बुजुर्ग मगन तिवारी की चाकू मारकर हत्या। नौ सितंबर 2026- तालकटोरा क्षेत्र में सैलून में काम करने वाले एक व्यक्ति ने पत्नी को बेरहमी से […]

Spread the love
Read More
Crime News

तीन सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों हिस्ट्री शीट हुई खत्म

मौत के बाद दोनों मृतक हिस्ट्रीशीटर के खाका को पुलिस ने किया नष्ट ए अहमद सौदागर Lucknow : पुलिस कमिश्नर तरूण गाबा के निर्देशन में सूचीबद्ध बदमाशों की निगरानी व मृतक हिस्ट्रीशीटरों के खाका नष्ट करने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत दो मृतक सूचीबद्ध हिस्ट्रीशीटरों का खाका नष्ट किया गया है। नाका […]

Spread the love
Read More
Crime News homeslider

कृष्णानगर: खुद को पुलिसकर्मी बता कारोबारी को अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का राजफाश

छह अपहरणकर्ता गिरफ्तार, फर्जी पुलिस अधिकारी का आईडी कार्ड, दो तमंचा, कारतूस, दो लाख पचास हजार रुपए की नकदी व घटना में इस्तेमाल स्कार्पियो बरामद ए अहमद सौदागर Lucknow : कृष्णानगर क्षेत्र स्थित अपने दफ्तर से निकलते ही खुद को पुलिस अधिकारी बता कारोबारी सुदर्शन घोस को दिनदहाड़े अगवा कर फिरौती मांगने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह […]

Spread the love
Read More