मंगलवार के दिन इन राशियों पर बरसेगा हनुमान जी का आशीर्वाद

1 1711051649 todays horoscope 22 march

राजेन्द्र गुप्ता, ज्योतिषी और हस्तरेखाविद

मेष : आज आपको नकारात्मक विचार घेरने की कोशिश करेंगे, इसलिए विचारों में सकारात्मकता बनाए रखें। जल्दबाजी में आज निवेश करने से बचना है। पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। आज परिवार को समय दें। मित्रों के साथ भी आज आपका अच्छा समय बीतने वाला है। आज कुत्ते को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

वृष : कार्यक्षेत्र में आज कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं लेकिन मेहनत से अपने कार्य को पूरा करें सफलता मिलेगी। व्यापारियों को आज अच्छे लाभ के योग दिखाई दे रहे हैं लेकिन ध्यान रहे लालच के चलते किए गए कार्यों में लंबे समय तक लाभ मिलने की उम्मीद नहीं है। इसलिए कोई भी निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह सोच समझ लें।

मिथुन : अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज जीवन साथी से सलाह लें और लंबे समय के लिए निवेश करें। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा आपको आ सकता है गुस्से से बचें अपने व्यवहार में सरलता और वाणी में मधुरता बनाए रखें। मछलियों को खाना देना आज आपके लिए शुभ है।

कर्क : आज किसी पुराने मित्र से आपकी मुलाकात होगी जिससे पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। आज किसी पर भी आंख मूंदकर विश्वास नहीं करना है। मिल रही सूचनाओं को पुष्ट करना जरूरी है। आज जीवन साथी से मामूली बात पर विवाद हो सकता है। आज मछलियों को खाना देना आपके लिए शुभ है।

ये भी पढ़े

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विशेष

सिंह : आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य क्षेत्र में आज सीनियर का सहयोग आपको मिलने वाला है। प्रमोशन के योग भी आपके लिए बने हुए हैं लेकिन लापरवाही उचित नहीं है अपने कार्यों को जिम्मेदारी के साथ पूर्ण करें और दूसरों पर ना छोड़ें आज किसी से भी ईर्ष्या करना आपके लिए अच्छा नहीं है। आज भाग्य आपके साथ है जो भी कार्य आप करेंगे में सफलता मिलेगी।

कन्या : अगर पिछले लंबे समय से कोई योजना या नया कार्य शुरू करने की सोच रहे थे तो आज उचित समय है। निवेश करने से आज थोड़ा बचने की आवश्यकता है। निवेश करते समय सावधान रहिएगा आज कोई भी कदम उठाने से पहले जीवन साथी की सलाह लेना आपके लिए बेहतर है। किसी भूखे व्यक्ति को खाना खिलाना आपके लिए शुभ है।

तुला : आज आप कुछ अलग करने की ऊर्जा अपने मन और तन में पाएंगे। आज किसी प्रिय से आपकी मुलाकात होगी इससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। संतान को लेकर चल रही चिंताएं आज कम होंगी। परिवार को समय दें। कार्य क्षेत्र में आज माहोल आपके पक्ष में रहेगा। आज जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे उतना ही समान आपको भी मिलने वाला है।

वृश्चिक : आज वाहन चलाते समय आपको सावधान रहने की आवश्यकता है। सड़क पार करते समय भी सावधानी बरतनी होगी। दोस्तों का भरपूर सहयोग आज आपको मिलने वाला है। आज किसी भूखे व्यक्ति को अपने हाथ से खाना खिलाना आपके लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके रुके हुए कार्यों में गति आएगी और फंसा हुआ धन वापस लौटेगा।

ये भी पढ़े

बिहार में चुनाव का शंखनाद

धनु : आज का दिन आपके लिए कुछ नया लेकर आने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जिन चिंताओं से आप घिरे हुए थे उनमें आज कमी आएगी। आज से आपका समय अच्छा शुरू होगा। आज आप अपने व्यक्तित्व से दूसरों पर प्रभाव डालेंगे। दूसरे लोग आपकी बात सुनेंगे। आज बेहतर ढंग से आप अपना पक्ष रखने वाले हैं। परिवार को समय दें और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम का स्मरण करें।

मकर :  आज का दिन लाभ के योग लेकर आया है। आज आमदनी के नए रास्ते आपके लिए खुलेंगे अगर आप कोई नया कार्य शुरू करने जा रहे हैं तो आज का दिन शुभ है। अपने मुंह से आपको किसी दूसरे व्यक्ति को कोई भी ऐसे वाक्य नहीं बोलने हैं जो बुरे लगते हों। आज जितना सम्मान आप दूसरों को देंगे उतना ही यश और सम्मान आपको समाज में मिलने वाला है। आज गाय को अपने हाथ से रोटी देना आपके लिए शुभ है।

 कुम्भ : आज आपको थोड़ा मजबूत होना पड़ेगा। संयम बनाकर रखिए गुस्से को काबू रखिए लेकिन गलत निर्णयों का विरोध आपको आज करना चाहिए। आज परिवार में भी मामूली बात को लेकर बहस हो सकती है विवाद हो सकते हैं। ऐसे में अपनी बात को मजबूती के साथ रखना आपके लिए आवश्यक है। इससे भविष्य के हालात सुधरेंगे आज कुत्ते को अपने हाथ से दूध देना आपके लिए शुभ है।

 मीन : कार्य क्षेत्र में सहकर्मियों से विवाद आज हो सकता है। इसलिए वाणी में मधुरता बनाए रखें। बहस करने से बचें अपने काम पर ध्यान दें। आज कुछ अपने ही करीबी लोग आपको गलत राह पर ले जाने की कोशिश कर सकते हैं। इसलिए उन से बचें और अपने विवेक से निर्णय करें। कोई भी बड़ा निर्णय लेने से पहले पिता या जीवनसाथी से बात कर सकते हैं उनकी सलाह ले सकते हैं।

मार्निंग वॉक
Health homeslider Life Style Lifestyle

यदि आप इतने देर तक करेंगे मार्निंग वॉक तो रहेंगे चुस्त, दुरुस्त और फिट

लाइफ स्टाइल सुधारने और बीमारियों से बचाने में मार्निंग वॉक करता है मदद अगर बीपी, शुगर या कोई परेशानी है तो डॉक्टरों के निर्देश का करें पालन लखनऊ। आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग फिट रहने के लिए जिम, डाइट प्लान और महंगी फिटनेस मशीनों का सहारा लेते हैं। लेकिन अच्छी सेहत का सबसे […]

Read More
Untitled 15 copy
homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

योगी काबीना का बहुप्रतीक्षित विस्तार आज, ये छह नए मंत्री ले सकते हैं शपथ

सपा से आए इन नेताओं को मिलेगा मौका, मनोज पांडेय का नाम सबसे ऊपर दलित समुदाय से कृष्णा पासवान को मिल सका है यूपी काबीना में मौका जाट समुदाय के भूपेंद्र चौधरी को दोबारा मिल सकता है मंत्रिमंडल में जगह लखनऊ। योगी सरकार के दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर लम्बे समय से चल रही अटकलों […]

Read More
बंगाल
homeslider Raj Dharm UP

दो टूक : बंगाल के बाद UP और 2029 के लोस चुनाव में अब भगवा बनेगा चुनावी हथियार

राजेश श्रीवास्तव बंगाल में ऐतिहासिक जीत, पुडुचेरी में BJP-NDA की सत्ता बरकरार और असम में हिमंता बिस्वा सरमा सरकार की लगातार तीसरी बार भारी सफलता के बाद भारतीय जनता पार्टी अब राष्ट्रीय राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ते हुए अब पूरे भारत के नक्शे में भगवा हथियार बढ़ चढ़ कर प्रचारित कर रही है। सूत्रों […]

Read More