आठ साल बाद U-TURN- UP में आज सार्वजनिक अवकाश, धूमधाम से मनेगी वाल्मीकि जयंती

Scorching heat
  • योगी सरकार का फरमान जारी, आज बंद रहेंगे स्कूल, कॉलेज और सरकारी संस्थान

नया लुक संवाददाता

उत्तर प्रदेश की भारतीय जनता पार्टी सरकार के अगुआ योगी आदित्यनाथ ने वाल्मीकि जयंती को एक बार फिर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। तीन दिन पहले यानी शनिवार को अधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया था। यहीं नहीं सरकार ने सरकारी-प्राइवेट बैंक और एक से 12 तक के सभी स्कूल-कॉलेजों को भी बंद करने का फरमान जारी किया है। सरकारी आदेश के अनुसार आज प्रदेश भर के सभी स्कूल, कॉलेज और अन्य कई सरकारी, गैर सरकारी संस्थाएं बंद रहेंगी। साथ ही कई जिलों में धूमधाम से वाल्मीकि जयंती भी मनाई जाएगी। आदेश के मुताबिक़ सात अक्टूबर को प्रदेश भर में सार्वजनिक अवकाश रहेगा। यानी आठ साल बाद सरकार ने यू-टर्न मारते हुए इसे फिर से सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया है।

ये भी पढ़े

गोरखपुर में यहां सजती है ‘गे’ मंडी, रईस और छात्र भी शौकीन, पुलिस बोली- रोक तभी संभव जब शौकीन सोचें

बताते चलें कि यूपी के मुख्यमंत्री महंत आदित्यनाथ ने एक हफ्ते पहले श्रावस्ती जिले से वाल्मीकि जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। इस दिन को राज्य स्तर पर विशेष महत्व देने के लिए सरकारी अवकाश घोषित किया है। गौरतलब है कि भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सार्वजनिक अवकाश की मांग की थी। समाज के पदाधिकारी द्वारा सरकार से सात अक्टूबर को सार्वजनिक छुट्टी घोषित करने को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था। बताते चलें कि साल 2017 में सत्ता में आने के बाद योगी आदित्यनाथ की अगुआई वाली सरकार ने वाल्मीकि जयंती के सार्वजनिक अवकाश को खारिज कर दिया था। राजनीति के जानकारों का कहना है कि बहुजन समाज पार्टी की चीफ मायावती की कमजोर पड़ रही पकड़ को अपने हाथों में थामने की कवायद के चलते योगी सरकार ने ये सार्वजनिक अवकाश दोबारा बहाल किया है।

ये भी पढ़े

सैनिक स्कूल गोरखपुर में शिक्षक नियुक्ति में बड़े पैमाने पर हुई फर्जीवाड़े की शिकायत

यूपी सरकार ने इस साल की छुट्टी कैलेंडर में वाल्मीकि जयंती की अवकाश को शामिल किया था। साथ ही यह स्पष्ट किया था कि ये छुट्टी निगोशिएबल इन्स्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन नहीं होगा। इसका सीधा मतलब होता है कि सार्वजनिक अवकाश है, लेकिन यह आमतौर पर बैंकों और वित्तीय संस्थाओं के लिए अनिवार्य अवकाश की श्रेणी में नहीं है। इसके लिए केंद्र की सरकार अलग से अधिसूचना जारी करती है।

ये भी पढ़े

महर्षि वाल्मीकि जयंती पर विशेष

योगी सरकार महर्षि वाल्मीकि की तपोस्थली लालापुर चित्रकूट में वृहद आयोजन कराएगी। इसकी जिम्मेदारी पर्यटन विभाग के उप निदेशक आरके रावत को सौंपी गई है। वो बतौर नोडल अधिकारी इस कार्यक्रम को सम्पन्न कराएंगे। बकौल रावत, लालापुर में महर्षि वाल्मीकि की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ सुबह 11 बजे कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। दीप प्रज्ज्वलन के बाद विराट महाराज व संस्कृत के अध्ययनरत बच्चों द्वारा रामायण पाठ होगा। दयाराम रैकवाड़ व टीम की तरफ से आध्यात्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। पूजन-हवन, भजन, वाल्मीकि रामायण पाठ, लवकुश प्रसंग समेत अन्य कार्यक्रम भी होंगे। इसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी और जनसहभागिता भी रहेगी। इसके अलावा तुलसीदास आश्रम राजापुर चित्रकूट, वाल्मीकि आश्रम बिठूर कानपुर, वालमीकि आश्रम श्रावस्ती, अयोध्या, प्रयागराज समेत पूरे प्रदेश में आयोजन होगा।

Spread the love

homeslider Uttar Pradesh

अशोक सिंघल के योगदान को CM योगी ने किया याद, बोले- उनकी विचारधारा आज भी प्रेरणा

Lucknow News  : लखनऊ में विश्व हिंदू परिषद के पूर्व अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक सिंघल के जन्म शताब्दी वर्ष के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उनके जीवन, विचारों और श्रीराम जन्मभूमि आंदोलन में उनकी भूमिका को याद किया। कार्यक्रम का आयोजन 27 सितंबर 2026 को गोमती नगर विस्तार […]

Spread the love
Read More
संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी
Crime News homeslider Uttar Pradesh

संभल के श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को मिली बम से उड़ाने की धमकी

पुलिस महकमे में हड़कंप, बब्बर खालसा से जुड़े होने का दावा     -ए अहमद सौदागर लखनऊ । यूपी के संभल जिले में स्थित निर्माणाधीन श्री कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम को जान से मारने की धमकी मिली है। आचार्य ने विदेशी नंबर से आए धमकी भरे कॉल को लेकर संभल एसपी को […]

Spread the love
Read More
UP HEALTH
Analysis homeslider Raj Dharm UP

मातृशक्तियों ने संभाली UP HEALTH की कमान, लगातार सात महिलाओं के जिम्मे महकमा

प्रमुख सचिव से लेकर अहम पदों पर महिला अधिकारियों की तैनाती, DG, MD सब महिलाएं हेकाली झेमोमी की तैनाती के साथ ही बदल गई स्वास्थ्य विभाग की तस्वीर जिले से लेकर शासन स्तर तक हावी है आधी-आबादी, 10 जिलो में डीएम, दो में मंडलायुक्त Up  Health Department : एक साल पहले यानी 18 सितम्बर 2025 […]

Spread the love
Read More