दो करोड़ की डकैती करने वाले दुर्दांत नरेश पंडित का एनकाउंटर

gun
  • मुठभेड़ में संभल ब्रांड एएसपी अनुज चौधरी के बुलेटप्रूफ में धंसी गोली
  • यूपी पुलिस ने आठ दिन में तीन बदमाशों का एनकाउंटर किया!

मनोज श्रीवास्तव

लखनऊ। दो करोड़ रुपए के लूटने का आरोपी नरेश पंडित पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। फिरोजाबाद में उसका एनकाउंटर हुआ है। जानकारी के अनुसार रात आठ  बजे पुलिस ने बदमाश नरेश उर्फ पंकज को गोली मारकर ढेर कर दिया। वह 38 साल का था। मुठभेड़ में संभल ब्रांड वाले एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी बाल-बाल बचे। बदमाश नरेश ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी थी। एक गोली अनुज चौधरी के बुलेटप्रूफ जैकेट में धंस गई। थाना रामगढ़ प्रभारी संजीव दुबे गोली लगने से घायल हो गए। करीब 20 मिनट चली मुठभेड़ में नरेश मारा गया। पुलिस ने उसके सीने में गोली मारी है। वह पुलिस कस्टडी में था। पुलिस रविवार दोपहर माल बरामदगी के लिए उसे ले जा रही थी, तभी वह चकमा देकर फरार हो गया। इसके बाद से पुलिस उसकी तलाश में थी। यह मुठभेड़ थाना मक्खनपुर क्षेत्र में हुई है। घायल इंस्पेक्टर को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

ये भी पढ़े

शरद पूर्णिमा : जानें किस मुहूर्त में आज रात रखें चांद की रोशनी में खीर

अलीगढ़ के अरनी का रहने वाले नरेश ने 30 सितंबर को दो  करोड़ रुपए की लूट की थी। उस दिन कानपुर से आगरा जा रही जीके कंपनी की कैश वैन को नरेश ने अपने साथियों के साथ मिल कर लूट लिया था। पुलिस ने शनिवार रात इस मामले का खुलासा करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें नरेश भी था। बदमाशों के पास से लगभग एक करोड़ रुपए और दो कारें बरामद की थीं। रविवार दोपहर रामगढ़ थाने के इंस्पेक्टर चमन शर्मा तीन सिपाहियों के साथ आरोपी नरेश को माल बरामदगी के लिए ले जा रहे थे। थाना मक्खनपुर क्षेत्र के खेड़ा गणेशपुर के पास नरेश ने पेट दर्द का बहाना बनाया। पुलिस ने उसे बाजरे के खेत में हथकड़ी लगाकर बैठाया और सिपाही पानी लेने चले गए। इसी दौरान नरेश खेतों के रास्ते फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी सौरभ दीक्षित ने जिले भर में हाई अलर्ट घोषित कर दिया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। पुलिस ने उसकी तलाश शुरू की।

ये भी पढ़े

अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे किन्नर, रूप ऐसा कि सभी रह गए भौचक्के

रात करीब 8 बजे थाना मक्खनपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने आरोपी नरेश को घेर लिया। खुद को बचाने के लिए नरेश ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान एक गोली थाना प्रभारी संजीव दुबे को लगी और दूसरी एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी की बुलेट प्रूफ जैकेट में फंस गई। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली नरेश के सीने में लगी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ये भी पढ़े

उफ! नौंवी की छात्रा बनी एक बच्ची की मां… जानकर दांतों तले दबा लेंगे उंगली

यूपी पुलिस ने बीते आठ दिन में नरेश को मिलाकर तीन इनामी अपराधी एनकाउंटर में ढेर किया है। नरेश पंडित के एनकाउंटर के पहले तीन  अक्टूबर को मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक लाख रुपए के इनामी बदमाश मेहताब को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया। 28 सितंबर को मुजफ्फरनगर पुलिस ने एक लाख के इनामी अपराधी नईम कुरैशी को एनकाउंटर में मार गिराया था, हालांकि यह घटना सितंबर महीने की थी।

Spread the love

Foreign Ministry India
homeslider International

सुरक्षित प्रवासन के लिए प्रतिबद्ध, 26 देशों के साथ किए समझौते: डॉ. जयशंकर

    शाश्वत तिवारी Foreign Ministry India :  विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 30 जून को नई दिल्ली में आयोजित पहले ‘ह्यूमन रिसोर्स मोबिलिटी पार्टनरशिप फोरम’ के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया। अपने संबोधन में विदेश मंत्री ने वैश्विक अर्थव्यवस्था में कुशल पेशेवरों की आवाजाही को व्यापार और निवेश की तरह ही एक बेहद […]

Spread the love
Read More
Priyanka Kamlakar murder
Crime News homeslider

दहेज प्रताड़ना के बीच स्टाफ नर्स की मौत, पति समेत चार गिरफ्तार

Priyanka Kamlakar murder :  कर्नाटक के धारवाड़ जिले से घरेलू हिंसा और दहेज प्रताड़ना का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 29 वर्षीय स्टाफ नर्स प्रियंका कमलाकर की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में मृतका के पति सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक […]

Spread the love
Read More
Petrol and diesel prices
Business homeslider

कच्चा तेल सस्ता, फिर भी LPG-CNG के दाम क्यों नहीं घटते? जानिए बड़ी वजह

Petrol and diesel prices : अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में हाल के महीनों में बड़ी गिरावट देखने को मिली है। इसके बावजूद भारत में पेट्रोल, डीजल, LPG और  CNG  की कीमतों में अपेक्षित कमी नहीं आई है। ऐसे में आम लोगों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि जब कच्चा […]

Spread the love
Read More