अमेरिका के साथ मुद्दों को सुलझाने में जुटा भारत

Untitled 3 copy 14

शाश्वत तिवारी

नई दिल्ली। भारत और अमेरिका के बीच चल रहे टैरिफ विवाद के बीच विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने अहम बयान दिया है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भारत अमेरिका के साथ कुछ मुद्दों को सुलझाने में जुटा है और इस दिशा में प्रगति हो रही है। हालांकि जयशंकर ने दोनों देशों के बीच व्यापार वार्ताओं में हो रही धीमी प्रगति को एक प्रमुख मुद्दा बताते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापारिक समझौतों पर अभी तक कोई अंतिम सहमति नहीं बन पाई है, जिसके कारण अमेरिका ने भारत पर कुछ टैरिफ लगाए हैं। विदेश मंत्री ने स्पष्ट तौर पर कहा कि भारत ने इन टैरिफ को सार्वजनिक रूप से अनुचित करार दिया है।

जयशंकर ने यहां आयोजित चौथे कौटिल्य आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह टिप्पणी की। इस साल कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव की थीम ‘उथल-पुथल भरे समय में समृद्धि की तलाश’ थी, जिसमें 30 से अधिक देशों के करीब 75 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। विदेश मंत्री ने अपने संबोधन के बाद सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, उत्पादन, आपूर्ति श्रृंखलाओं, व्यापार, कनेक्टिविटी, डेटा और संसाधनों के लाभ से प्रेरित परिवर्तनों के रणनीतिक परिणामों पर प्रकाश डाला। साथ ही विनिर्माण को विकसित करने, जीवन को आसान बनाने और हमारी व्यापक राष्ट्रीय शक्ति को आगे बढ़ाने के लिए वैश्विक बदलावों के प्रति भारत के दृष्टिकोण को रेखांकित किया।

ये भी पढ़े

विभाग के मुखिया ने महिला बाबू का नाम काटकर DIG के मंसूबों पर फेरा पानी

जयशंकर ने सम्मेलन के दौरान कहा आज हथियारों और युद्ध की प्रकृति मूल रूप से बदल चुकी है। हमने कई संघर्षों में ऐसा देखा है, जैसे अजरबैजान-आर्मेनिया, यूक्रेन-रूस और इजरायल-ईरान। युद्ध अब अक्सर कॉन्टैक्टलेस वॉर (संपर्क रहित युद्ध) के रूप में लड़े जा रहे हैं, जिनमें स्टैंड ऑफ वेपंस का इस्तेमाल होता है। इनके नतीजे बेहद प्रभावशाली, कभी-कभी निर्णायक भी हो सकते हैं। दुनिया के कई हिस्सों में वैश्वीकरण के विरोध की प्रवृत्ति लगातार बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि दरअसल अब कई घटनाएं एक ही समय में वैश्विक अर्थव्यवस्था पर प्रभाव डाल रही हैं और इस वजह से आज एक विरोधाभासी स्थिति पैदा हो रही है। एक ओर, ये वही कारक हैं, जो अधिक जोखिम उठाने को प्रोत्साहित करते हैं, लेकिन दूसरी ओर इसके नतीजों को देखते हुए राजनीति और अर्थव्यवस्था के हर पहलू में जोखिम कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

Spread the love

Jerusalem murder case
Crime News International

इजरायल में भारतीय नागरिक की हत्या, कमरे में खून से लथपथ हालत में मिला शव

Jerusalem murder case: यरूशलम में एक भारतीय नागरिका का शव एक अपार्टमेंट से बरामद किया गया है। हत्या के मामले में एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है। पुलिस का कहना है कि संदिग्ध से पूछताछ की जा रही है।  इजरायल के यरूशलम में एक भारतीय नागरिक की हत्या का मामला सामने आया है। […]

Spread the love
Read More
homeslider Technology

Lava का नया धमाका! Virat V1 Series लॉन्च, 5G मॉडल में 6000mAh बैटरी और दमदार फीचर्स

Lava Virat V1 Series : भारतीय स्मार्टफोन कंपनी Lava ने देश में अपनी नई Virat V1 Series लॉन्च कर दी है। इस सीरीज में कंपनी ने दो नए स्मार्टफोन पेश किए हैं, जिनमें Lava Virat V1 5G और Lava Virat V1 4G शामिल हैं। कंपनी ने इन दोनों फोन को बजट सेगमेंट में उतारा है। […]

Spread the love
Read More
Trump on Iran
homeslider International

ईरान की फ्रीज संपत्तियों से होगी जहाजों और कार्गो के नुकसान की भरपाई, ट्रंप का ऐलान

अमेरिका-ईरान तनाव फिर बढ़ा, सैन्य गतिविधियां तेज Trump on Iran : मध्य पूर्व में अमेरिका और ईरान के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ता नजर आ रहा है। दोनों देशों के बीच संघर्षविराम खत्म होने के बाद क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। अमेरिका की ओर से ईरान से जुड़े सैन्य ठिकानों को […]

Spread the love
Read More