भ्रष्टाचार से तंग आकर देश से भाग रहीं हैं कंपनियां : कांग्रेस

Congress

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार में भ्रष्टाचार इस कदर बढ़ गया है कि रिश्वत देते-देते परेशान हो चुकी बड़ी कंपनियां देश में कारोबार बंद करने पर विवश हो रही हैं। कांग्रेस ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट में शनिवार को एक खबर का हवाला देते हुए कहा है कि एक लॉजेस्टिक कंपनी ने कस्टम अधिकारियों को रिश्वत देने से परेशान होकर भारत में अपना कारोबार बंद करने का एलान किया है। कांग्रेस ने इस खबर की पुष्टि के लिए एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें कंपनी का एक अधिकारी कस्टम अधिकारियों पर रिश्वत लेने और उन्हें प्रताड़ित करने का आरोप लगा रहा है। बताया जा रहा है कि कंपनी के इस एलान को गंभीरता से लेते हुए वित्त मंत्रालय ने इस बारे में जांच भी बिठा दी है।

ये भी पढ़े

कोचिंग सेन्टर में भीषण विस्फोट, दो बच्चों की मौत, छह घायल

पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार की वजह से विंट्रेक कंपनी ने अपना कारोबार भारत में बंद कर दिया है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) का कहना है कि कस्टम विभाग उनसे बड़ी घूस ले रहा था और घूस न देने पर उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा था। कांग्रेस ने सरकारी तंत्र पर भ्रष्टाचार का खेल कर वसूली करने का आरोप लगाया और कहा कि विंट्रेक कंपनी के ताजा आरोपों से साफ है कि मोदी और उनकी सरकार के भ्रष्टाचार ने व्यापार और व्यापारियों को तबाह कर दिया है। पूरे तंत्र में वसूली का खेल चल रहा है और धन की उगाही हो रही है। पार्टी ने यह भी कहा कि ये सिर्फ एक कंपनी की बात नहीं है बल्कि मोदी और उनकी सरकार के इस वसूली तंत्र का शिकार देश का हर नागरिक हो रहा है।

ये भी पढ़े

झूठे विज्ञापन देकर बड़े-बड़े सपने दिखाता दृष्टि IAS!

खबरों के अनुसार तमिलनाडु की लॉजिस्टिक कंपनी विन्ट्रेक इंक ने चेन्नई के कस्टम विभाग पर बार-बार परेशान करने, रिश्वत मांगने जैसे आरोप लगाए हैं और कुछ अधिकारियों के नाम भी लिये हैं। कंपनी ने कहा कि ऐसे हालात में कामकाज करना उसके लिए बेहद मुश्किल हो गया है इसलिए भारत में काम-धंधा बंद करना पड़ेगा। कंपनी की शिकायत सुनने के बाद वित्त मंत्रालय ने संज्ञान लिया है और पूरे मामले पर जांच बिठा दी गई है।(वार्ता)

Spread the love

New Delhi
Delhi homeslider

दिल्ली को दहलाने की धमकी, हाईकोर्ट, एयरपोर्ट और संसद समेत प्रमुख जगहों पर सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

New Delhi: लाल किले के प्राचीर से प्रधानमंत्री देश को सम्बोधित करें, इसके पहले ही दिल्ली में बम की सूचना से हड़कम्प मच गई। एक मेल से मिली धमकियों की वजह से दिल्ली पुलिस समेत देश के कई सुरक्षाबल इस मसले को सुलझाने में जुट गए। दिल्ली हाईकोर्ट समेत राजधानी के छह अलग-अलग स्थानों को […]

Spread the love
Read More
Delhi Uttar Pradesh

CJI-NALSAR विवाद: BCI ने छात्रों पर कार्रवाई का फैसला लिया वापस

CJI-NALSAR विवाद में नया मोड़, बार काउंसिल ने छात्रों के खिलाफ फैसला लिया वापस नई दिल्ली: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया (CJI) सूर्यकांत को NALSAR यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किए जाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों के विरोध और उसके बाद बार काउंसिल […]

Spread the love
Read More
Delhi Politics Uttar Pradesh

संसद का मानसून सत्र हंगामे की भेंट, लोकसभा में सिर्फ 19% काम; राज्यसभा भी रही पीछे

हंगामे की भेंट चढ़ा संसद का मानसून सत्र, लोकसभा में सिर्फ 19% और राज्यसभा में 39% काम Monsoon Session : संसद का मानसून सत्र गुरुवार, 13 अगस्त 2026 को समाप्त हो गया। सत्र के आखिरी दिन भी दोनों सदनों में राजनीतिक गतिरोध देखने को मिला। लोकसभा में कार्यवाही बेहद कम समय चली, जबकि राज्यसभा में […]

Spread the love
Read More