चंदौली: माता-पिता से प्यार मुहब्बत छोड़ दूसरों के जाल में फंस रहे सिरफिरे

Untitled 10 copy 1
  • शादी से मना करने पर एक इश्कबाज युवक ने प्रेमिका पर बरसा दी गोली
  • उसे मार खुद भी गोली से उड़ाया , मौत
  • घायल लड़की अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर
  • मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। यूपी के चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र में एक सिरफिरे युवक को शादी करने का बुखार इस कदर हावी हुआ शादी से मना करने पर लड़की के सीने में गोलियों की बौछार कर खुद को गोली से उड़ा लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने लड़के को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल लड़की की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक चंदौली जिले के मुगलसराय थाना क्षेत्र स्थित महमूदपुर नई बस्ती निवासी संजय सोनकर ने गुरुवार को बीस वर्षीय सादिया बानो नाम की लड़की को इस बात से नाराज़ होकर गोली मार दी कि वह शादी करने से मना कर दी।

ये भी पढ़े

DCM ब्रजेश पाठक के स्टाफ पर जानलेवा हमला, युवक ने रॉड से पीटा

लड़की को गोली मारने के बाद संजय सोनकर रामनगर स्थित अपनी बुआ के घर पहुंचा और वहां खुद को भी गोली मार कर खुदकुशी कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस आनन-फानन में घायल युवती को जिला अस्पताल भिजवाया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही एसपी चंदौली आदित्य लांग्हे व एएसपी अनंत चंद्रशेखर मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस अफसरों ने बताया कि संजय फल की दुकान लगता था।

ये भी पढ़े

…अब सुब्रत रॉय सहारा के रिश्तेदारों का भी हुक्का-पानी बंद

लड़की की शादी कुछ दिनों पहले तय हो गई थी। उसके बाद लड़की संजय से दूरी बनाने लगी। फोन करने पर भी मना करती थी। बताया जा रहा है कि युवती गुरुवार की रात अपनी मां के साथ सब्जी लेकर घर जा रही थी। घर के पास पहुंचने पर संजय ने रोक लिया और शादी करने का प्रस्ताव रखा, युवती के मना करते ही उसे अवैध असलहे गोली मार दी। बताया जा रहा है कि लोगों से खुद को घिरता देख संजय सोनकर वहां से भाग निकला और रामनगर में रहने वाली अपनी बुआ के घर पहुंचा। वहां खुद को भी गोली मार ली। इससे युवक की मौत हो गई। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।

Spread the love

Crime News

गे-डेटिंग ऐप से शुरू हुई दोस्ती, मुलाकात पर पहुंचे युवक के साथ हो गया बड़ा खेल

Honey-trap gang : गुजरात के सुरेंद्रनगर में एक युवक के साथ एक गंभीर धोखाधड़ी और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार, युवक ने एक गे-डेटिंग ऐप डाउनलोड किया और कुछ लोगों से बातचीत शुरू की। धीरे-धीरे बातचीत दोस्ती में बदल गई और मिलने का कार्यक्रम तय हुआ। लेकिन जब वह तय जगह […]

Spread the love
Read More
Crime News

खूबसूरत AI दुल्हनों का जाल: कानपुर में मैट्रिमोनियल गैंग का बड़ा पर्दाफाश

Kanpur Matrimonial Fraud : फोन पर एक कॉल आया। दूसरी ओर से एक बेहद मीठी और भरोसा दिलाने वाली आवाज सुनाई दी। कहा गया कि आपकी प्रोफाइल के लिए एकदम उपयुक्त रिश्ता मिल चुका है। इसके बाद कुछ आकर्षक तस्वीरें भेजी गईं, बातचीत आगे बढ़ी, धीरे-धीरे भरोसा गहरा हुआ और फिर पैसे मांगने का सिलसिला […]

Spread the love
Read More
Guru Randhawa Gym Firing
Crime News

Guru Randhawa Gym Firing: दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े दो आरोपी, गैंग कनेक्शन आया सामने

Guru Randhawa Gym Firing : पंजाबी सिंगर और अभिनेता गुरु रंधावा के जिम पर हुई फायरिंग मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच को बड़ी कामयाबी मिली है। जांच एजेंसियों ने इस हाई-प्रोफाइल मामले में लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े दो संदिग्ध आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए आरोपियों की […]

Spread the love
Read More