दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बने : खान

Shahrukh Khan

लखनऊ। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। वह पहली बार अरबपतियों की सूची में शामिल हो गए हैं। एम3एम हुरुन इंडिया की टॉप अरबपति 2025 लिस्ट के मुताबिक शाहरुख 1.4 अरब डॉलर (करीब 12,490 करोड़ रुपये) की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर अभिनेता बन गए हैं।

इंटरनेशनल सितारों को पछाड़ा

रिपोर्ट के अनुसार, शाहरुख ने कई अंतर्राष्ट्रीय स्टार्स को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने टेलर स्विफ्ट (1.3 अरब डॉलर), अर्नोल्ड श्वार्जनेगर (1.2 अरब डॉलर) और सेलेना गोमेज (720 मिलियन डॉलर) को मात दे दी है। हुरुन की रिपोर्ट बताती है कि शाहरुख के बाद जूही चावला 7,790 करोड़ रुपये की संपत्ति के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वहीं, ऋतिक रोशन 2,160 करोड़ रुपये के साथ तीसरे नंबर पर हैं। इनके बाद करण जौहर (1,880 करोड़ रुपये) और अमिताभ बच्चन (1,630 करोड़ रुपये) का नाम आता है। पिछले साल भी शाहरुख 87 करोड़ डॉलर की संपत्ति के साथ अभिनेताओं की सूची में शीर्ष पर थे।

रेड चिलीज का बड़ा योगदान

शाहरुख की अपार संपत्ति में सबसे बड़ी भूमिका उनकी प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की है। पिछले दो दशकों में इस कंपनी ने कई हिट फिल्में दी हैं और VFX व डिजिटल उपक्रमों में भी भारी निवेश किया है। कंपनी हर साल हजारों लोगों को रोजगार देती है और आज इसे सबसे मुनाफे वाली कंपनियों में गिना जाता है। गौर करने वाली बात यह भी है कि शाहरुख के बेटे आर्यन खान की वेब सीरीज ‘बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ भी इसी प्रोडक्शन हाउस का हिस्सा है और इसे हाल ही में काफी सराहना मिली है। (हिन्दुस्थान समाचार)

Spread the love

Entertainment

जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ऋचा ने दिया बेटे को जन्म

Jubin Nautiyal: जुबिन नौटियाल के परिवार में इस समय खुशी का माहौल है। घर में नन्हे मेहमान के आने से परिवार के सभी सदस्य बेहद खुश हैं। जुबिन भी फिलहाल अपने परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। अभी तय नहीं किया बेटे का नाम जुबिन नौटियाल ने बॉम्बे टाइम्स से बातचीत में अपने […]

Spread the love
Read More
New Delhi
Entertainment

सीतारमण ने की नेपाल, सऊदी अरब के वित्त मंत्रियों से खास वार्ता

New Delhi:  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कतर की अपनी यात्रा के दौरान नेपाल के वित्त मंत्री स्वर्ण वागले के साथ मुलाकात की है। सीतारमण दोहा में एशियन इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट बैंक (AIIB) की सालाना बैठक के सिलसिले में वहां गयी है। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि इस बैठक के दौरान सीतारमण ने रविवार को […]

Spread the love
Read More
Entertainment

बिना कट के पास हुई ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’

Drishyam: The Conclusion: अजय देवगन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दृश्यम – द कनक्लूजन’ को सेंसर बोर्ड से हरी झंडी मिल गई है। खास बात यह है कि फिल्म को बिना किसी कट या ऑडियो-वीडियो बदलाव के पास किया गया है। फिल्म को U/A 16+ सर्टिफिकेट दिया गया है। बिना कट के पास हुई फिल्म बॉलीवुड हंगामा […]

Spread the love
Read More