चिनहट: नौबस्ता के सूर्य विहार फेस टू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन आयोजन

  • विजयदशमी और शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में किया गया कार्यक्रम

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र के देवा रोड पर नौबस्ता गांव के पास स्थित सूर्य विहार फेस टू में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने गुरुवार को विजयदशमी और संगठन के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन का आयोजन किया। संघ के स्वयंसेवक पारंपरिक गणवेश में अनुशासित पंक्तियों में नगर के मुख्य मार्गों से गुजरे। यह पथ संचलन देवा रोड पर होते प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इस दौरान नागरिकों ने जगह-जगह फूल बरसाकर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। बड़ी संख्या में लोग घरों की छतों और चौराहों पर पथ संचलन देखने के लिए एकत्रित हुए। पुलिस सुरक्षा बल  के साथ यातायात व्यवस्था के लिए अतिरिक्त जवान तैनात किए गए थे। वहीं एसीपी विभूतिखंड और इंस्पेक्टर चिनहट ने पूरे मार्ग पर पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

ये भी पढ़े

मोहसिन नकवी के बिगड़े बोल, टीम इंडिया एशिया कप ले सकता है पर…!

इस मौके पर संघ के पदाधिकारियों ने विजयदशमी के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। पदाधिकारियों ने संघ के उद्देश्यों पर भी बात की, जिसमें समाज में एकता, राष्ट्रभक्ति और सेवा की भावना को मजबूत करना शामिल है। उन्होंने संगठन के शताब्दी वर्ष को ऐतिहासिक बताते हुए इसे सामाजिक जागरूकता और राष्ट्रीय चरित्र निर्माण का संकल्प वर्ष बताया।

Central UP homeslider Raj Dharm UP Uttar Pradesh

एडमिट कार्ड दिखाकर निगम की बसों से निशुल्क यात्रा नहीं कर पाएंगे अभ्यर्थी

उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती परीक्षा-2025 नया लुक संवाददाता लखनऊ। उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों की सीधी भर्ती-2025 की 14 एवं 15 मार्च 2026 को आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा के दौरान परिवहन निगम की बसों में एडमिट कार्ड दिखाकर निःशुल्क यात्रा किये जाने विषयक भ्रामक सूचना सोशल […]

Read More
Central UP

सैनिकों के बीच सजेगा सुरों का अवध मेला, अनूप जलोटा और सुरभि रंजन को मिलेगा नौशाद सम्मान

छावनी में 22 मार्च की शाम सजेगा सुरों का अवध मेला लखनऊ । छावनी स्थित आर्मी खेल परिसर में 22 मार्च की शाम सुरों का खास आयोजन ‘अवध मेला’ सजने जा रहा है। इस मौके पर सैनिकों और सैन्य अधिकारियों के बीच मशहूर भजन गायक अनूप जलोटा  और गायिका सुरभि रंजन को प्रतिष्ठित नौशाद सम्मान […]

Read More
Central UP

बाराबंकी में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय शिविर, स्वच्छता जागरूकता का प्रयास

विजय कुमार बाराबंकी सहयोगी आर BPG कॉलेज खुशहालपुर बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय विशेष शिविर के आज दूसरे दिन की शुरुआत स्वयंसेवकों ने चयनित ग्राम रहीमाबाद व सातवां में प्रभात फेरी निकाल कर की तत्पश्चात कार्यक्रमधिकारी हनुमान ज्ञानी  के नेतृत्व में ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूकता रैली व […]

Read More