चिनहट: दहेज हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, इस घटना में शामिल अन्य की तलाश

Untitled 3 copy 1
  • मायके वालों का आरोप दहेज के लिए बेटी को मार डाला
  • बुद्ब विहार कॉलोनी में हुई घटना का मामला

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। चिनहट क्षेत्र स्थित बुद्ब विहार कॉलोनी में किराए के मकान में हुई दहेज हत्या के मामले में इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा की टीम ने बुधवार को आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में बस्ती जिले के रुदौली थाना क्षेत्र स्थित रौबा कला गांव निवासी मोहम्मद शरीफ ने दामाद शमीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। सनद रहे कि चिनहट क्षेत्र स्थित बुद्ब विहार कॉलोनी में किराए के मकान में रहने वाले दर्जी काम करने वाले शमीम की 32 वर्षीय पत्नी नजमा खातून की संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी।

इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक इस मामले में बस्ती जिले के रूदौली क्षेत्र स्थित रौबा कला निवासी मोहम्मद शरीफ के खिलाफ तहरीर देकर बताया कि दहेज के उनके दामाद शफीक ने उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी के फंदे पर लटका दिया है। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि वादी मोहम्मद शरीफ की तहरीर पर दहेज एक्ट की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर बुधवार को आरोपी शफीक को उसके घर से गिरफ्तार किया गया है।

Crime News Uttar Pradesh

महराजगंज जिले के ठूठीबारी से अगवा दो माह का मासूम दिल्ली के कश्मीरी गेट से बरामद

दो महिला समेत तीन गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: महराजगंज जनपद के ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत राजाबारी के टोला रमजीता से संदिग्ध परिस्थितियों में गायब हुए दो माह के मासूम बालक विक्की को महराजगंज पुलिस ने देश की राजधानी दिल्ली के कश्मीरी गेट बस स्टैंड से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

लखनऊ के स्कूल में 13 साल के छात्र की अचानक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow: राजधानी लखनऊ में एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है। सहारा स्टेट स्थित एलपीएस (LPS) स्कूल में कक्षा आठ में पढ़ने वाले 13 वर्षीय छात्र अथर्व सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। स्कूल में अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद छात्र बेहोश होकर गिर पड़ा। आनन-फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों […]

Read More
Crime News Uttar Pradesh

भारत-नेपाल सीमा पर ठूठीबारी पुलिस, ATS सिद्धार्थनगर और ATS गोरखपुर की संयुक्त कार्रवाई

स्कॉर्पियो से 1.20 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद, महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार उमेश चन्द्र त्रिपाठी Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में महराजगंज पुलिस और एटीएस की संयुक्त टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। ठूठीबारी थाना क्षेत्र के नौवाबारी के पास की गई कार्रवाई में टीम […]

Read More