छेड़छाड़ रोकने के साथ सशक्त भी कर रही मिशन शक्ति पाँच योजना

Untitled 5 copy 41
  • दिशा प्रशिक्षण: अब लड़कियां छुड़ाएंगी छेड़ने वालों के छक्के

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। राजधानी लखनऊ सहित यूपी के सभी जिलों से महिलाओं एवं लड़कियों के साथ होने वाली घटनाएं आए दिन आ रहीं थीं। उनके साथ होने वाली वारदातों को लेकर प्रदेश सरकार ने मिशन शक्ति पाँच अभियान शुरू किया। इस मिशन के तहत महिला पुलिसकर्मी स्कूल, कालेज, प्रमुख चौराहों व भीड़भाड़ वाले इलाकों में जाकर साहस दिलाने का काम कर रहीं हैं। उन्हें साइबर अपराध से लेकर सरेराह और सरे शाम टिप्पणी करने या छेड़छाड़ से कैसे निपटा जाए इसके बारे में जानकारियां देकर साहस बढ़ाने का काम कर रहीं। मिशन शक्ति अभियान में तैनात महिला पुलिसकर्मी चौपाल लगाकर उनका हौसला अफजाई करतीं हैं कि आप किसी से कम नहीं हैं।

महिला पुलिसकर्मियों का मनोबल देख स्कूल-कॉलेजों की छात्राएं ठान लिया कि किसी का सहारा नहीं चाहिए उन्हें… यह खौफ भी नहीं कि खुद को कैसे सुरक्षित रखें… अब लड़कियां बढ़ गईं आत्मरक्षा की ओर। साक्षात उदाहरण देखने को मिल रहा राजधानी लखनऊ सहित यूपी के अलग-अलग जिलों के स्कूल-कॉलेजों में। बीते कुछ दिनों से चल रहे मिशन शक्ति पाँच अभियान मानों महिला पुलिसकर्मियों द्वारा महिलाओं एवं लड़कियों को एक प्रशिक्षण दे रहीं हैं कि शोहदों से कैसे बचें। इस अभियान में महिलाएं और लड़कियां बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहीं हैं।

रोज की सोमवार को भी राजधानी लखनऊ के अलावा मेरठ, गाजियाबाद, बुलन्दशहर, सहारनपुर, शामली के अलावा आजमगढ़, अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोंडा-बहराइच व बस्ती जिले मिशन शक्ति पाँच के तहत महिला पुलिसकर्मियों ने महिलाओं एवं लड़कियों को साहस देते हुए कहा कि शोहदों और अन्य अपराधियों से निपटने के लिए पीछे नहीं रहना है, क्योंकि मिशन शक्ति बल आप के साथ है। बीते दिनों और हाल ही में हुई घटनाओं के बाद मिशन शक्ति के तहत लड़कियों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है ताकि इन लड़कियों को बल मिले। हालांकि इससे पहले भी बहू बेटियों की सुरक्षा के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई, लेकिन अब यह देखना होगा कि मिशन शक्ति अभियान कहां तक कारगर साबित होगा।

Fraud
Central UP homeslider

रिश्तेदार बनकर घर में घुसा, बैंक में फर्जी गारंटर बनाकर दिया झटका!

Fraud रिश्तेदारों से भी रहें सावधान! डॉक्टर बोले- अब घर में किसी को नहीं बैठाना चाहिए रिश्तेदारी की आड़ में धोखाधड़ी, डॉक्टर को बैंक ने भेजा गारंटी का नोटिस! विजय श्रीवास्तव लखनऊ। रिश्तेदारी का भरोसा जीतकर घर और परिवार तक पहुंच बनाने वाले एक व्यक्ति पर गंभीर धोखाधड़ी का आरोप लगा है। आरोप है कि […]

Read More
Lucknow Jail
Central UP homeslider Uttar Pradesh

कौन होगा लखनऊ जेल का नया अधीक्षक!

Lucknow Jail वाराणसी जिला जेल, बाराबंकी, बिजनौर, कानपुर नगर और मुख्यालय वरिष्ठ अधीक्षक रेस में कभी भी जारी हो सकता है नए जेल अधीक्षक की तैनाती का आदेश राकेश यादव निडर लखनऊ। राजधानी लखनऊ की जिला जेल का नया अधीक्षक कौन होगा। यह सवाल कारागार मुख्यालय और जेल अधिकारियों के साथ बाबुओं में चर्चा का […]

Read More
UP Panchayat Elections
Central UP homeslider Politics Raj Dharm UP Uttar Pradesh

Big News: यूपी पंचायत चुनाव पर हाईकोर्ट का बड़ा आदेश

सख्ती से तीन महीने में चुनाव कराने के निर्देश चुनाव होने तक ग्राम प्रधान संभालते रहेंगे प्रशासक की जिम्मेदारी राज्य सरकार और निर्वाचन आयोग को मिली अहम जिम्मेदारी नया लुक ब्यूरो  Election 2026  उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश दिया है। हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने राज्य सरकार और […]

Read More