स्टेशन से ट्रेन तक चमके शौचालय, स्वच्छोत्सव में झांसी मंडल की विशेष पहल

Untitled 2 copy 58
  • स्वच्छता ही सेवा 2025 के तहत “स्वच्छ शौचालय” अभियान आयोजित

झांसी। स्वच्छता ही सेवा–2025 “स्वच्छोत्सव” अभियान के अंतर्गत झांसी रेल मंडल पर आज स्वच्छ शौचालय अभियान बड़े पैमाने पर संचालित किया गया। मंडल के वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, उरई, खजुराहो, छतरपुर, दतिया समेत सभी स्टेशनों पर यह अभियान चलाया गया। इस विशेष पहल का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक वातावरण प्रदान करना है। अभियान के तहत स्टेशन परिसर स्थित सभी सार्वजनिक शौचालयों की गहन सफाई की गई।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

शौचालयों की दीवारों, फर्श, दरवाजों और वॉश बेसिन की विशेष मशीनों व आधुनिक सफाई उपकरणों से सफाई की गई। साथ ही पे-एंड-यूज़ टॉयलेट्स की भी धुलाई और सैनिटाइजेशन कर उन्हें उपयोग हेतु और अधिक स्वच्छ बनाया गया। इसके अतिरिक्त शौचालयों में सुगंधित डियोडोरेंट्स और डिसइंफेक्टेंट्स का प्रयोग किया गया, ताकि यात्रियों को स्वच्छता और ताजगी का अनुभव हो सके।

मंडल प्रशासन ने इस दौरान ट्रेनों के शौचालयों की स्थिति सुधारने पर भी विशेष ध्यान केंद्रित किया। कोचिंग डिपो और यार्ड में खड़ी ट्रेनों में टॉयलेट्स की सफाई के लिए विशेष टीमों को लगाया गया। इन टीमों ने सीट, वॉश बेसिन, टॉयलेट फ्लोर और टैंक की गहन सफाई की। यह सुनिश्चित किया गया कि यात्रियों को यात्रा के दौरान स्वच्छ और बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध हों। अभियान के दौरान सफाई कर्मचारियों को शौचालयों की नियमित सफाई और रखरखाव संबंधी दिशा-निर्देश भी दिए गए। उन्हें समझाया गया कि साफ-सुथरे शौचालय न केवल यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य और स्वच्छ भारत अभियान की सफलता में भी महत्वपूर्ण योगदान देते हैं।

स्वच्छ शौचालय अभियान में रेलवे अधिकारियों, कर्मचारियों और सफाई कर्मियों के साथ-साथ यात्रियों को भी जागरूक किया गया। यात्रियों से अपील की गई कि वे शौचालयों का जिम्मेदारी से उपयोग करें और उन्हें गंदा न करें। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार ने कहा कि स्वच्छ शौचालय किसी भी स्टेशन और ट्रेन की छवि का दर्पण होते हैं। यात्री सबसे पहले शौचालय की स्थिति देखकर स्वच्छता का आकलन करते हैं। हमारा प्रयास है कि झांसी मंडल पर आने वाले हर यात्री को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिले। इस दिशा में कोई भी समझौता नहीं किया जाएगा।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

Spread the love

Journalist harassment case
Uttar Pradesh

पत्रकार उत्पीड़न पर एसपी को ज्ञापन

एसपी कार्यालय पर पत्रकारों का धरना अपर पुलिस अधीक्षक ने मामला शांत कराया उमेश चन्द्र त्रिपाठी Journalist harassment case :   पत्रकारों के कथित उत्पीड़न और LIU इंस्पेक्टर के अमर्यादित व्यवहार के विरोध में सोमवार को पत्रकार प्रेस क्लब के बैनर तले जिले भर के पत्रकारों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर जोरदार विरोध-प्रदर्शन किया। इस दौरान […]

Spread the love
Read More
Gyanvapi Dispute
National Uttar Pradesh

काशी विश्वनाथ ज्ञानवापी पर 20 मिनट भी नहीं चली वार्ता

शुरू होते ही हिन्दू-मुस्लिम पक्ष की बातचीत खत्म Gyanvapi Dispute : अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद हिन्दू-मुस्लिम पक्ष में कड़वाहट कितनी बढ़ गयी है, यह वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर से सटी ज्ञानवापी मस्जिद पर देखने को मिली। सुप्रीम कोर्ट ने विवाद समझौते से हल करने को कहा था लेकिन कोर्ट की यह […]

Spread the love
Read More
Uttar Pradesh

ताजमहल में विदेशी महिला पर्यटक की साड़ी खुली

महिला सिपाही ने बांधी साड़ी, टूरिस्ट ने कहा- थैंक्यू, यूपी पुलिस Agra News  : आगरा में साड़ी पहनकर ताजमहल देखने पहुंची अर्जेंटीना की महिला टूरिस्ट की साड़ी खुल गई। वह बार-बार साड़ी बांध रही थीं। मगर साड़ी खुल जा रही थी। इससे टूरिस्ट थोड़ी सी असामान्य नजर आ रही थी। यह देख सुरक्षा में तैनात […]

Spread the love
Read More