पाकिस्तानी को पछाड़ एशिया कप जीत गई टीम इंडिया

Untitled 4 copy 36
  • पाकिस्तान ने जमकर किया संघर्ष, इस बार बल्ले के बाद गेंद से भी शानदार प्रदर्शन
  • दुबे और तिलक की बेहतरीन बल्लेबाजी से भारत को मिली बेहतरीन जीत

धर्मेंद्र सिंह

लखनऊ। भारतीय ओपनर बैट्समैन अभिषेक शर्मा के जल्द आउट होने का खामियाजा आज भारतीय टीम को काफी देर तक उठाना पड़ा। लेकिन बाद में तिलक वर्मा और संजू सैमसन की बेहतरीन बल्लेबाजी ने भारतीय टीम की नैया पार लगा दी और टीम इंडिया ने एशिया कप पर कब्जा जमा लिया। संजू सैमसन ने दबाव के बीच शानदार क्रिकेटीय शॉट खेला। उन्होंने अपनी पारी की शुरुआत शानदार कवर ड्राइव के साथ किया। लेकिन तिलक वर्मा ने आखिरी ओवर तक खूंटा गाड़कर भारतीय टीम को जीत दिला दी। उन्होंने नाबाद रहते हुए 53 गेदों पर 69 रन बनाए। इस पारी में तिलक ने तीन चौके और चार छक्के जड़े।

पाकिस्तान की ओर से ओपनिंग गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी और फहीम ने जमकर स्लोअर गेंदों का इस्तेमाल किया और भारत के तीन विकेट जल्द से जल्द निकाल लिए। भारतीय स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा जल्द ही आउट हो गए। उनके बाद कप्तान सूर्य कुमार यादव और दूसरे सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल भी गलत शॉट खेलकर पैवेलियन चलते बने। उसके बाद 77 रनों के स्कोर पर संजू सैमसन भी 21 गेंदों पर 24 रन बनाकर चलते बने। लेकिन उसके बाद आए ऑलराउंडर शिवम दुबे शानदार बल्लेबाजी की तिलक वर्मा के साथ शानदार साझेदारी कर भारतीय टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया। दुबे ने 22 गेंदों में 33 रनों की अहम पारी खेली। इस पारी में उन्होंने दो चौके और दो छक्के जड़े।

एशिया कप में पहली बार बल्लेबाजी करने आए रिंकू सिंह ने चौके के साथ टीम को पांच विकेट से जीत दिलाई। रिंकू के विजयी चौका लगाते ही तिलक वर्मा के साथ जमकर सेलिब्रेशन किया। इसके साथ ही वह मिथक जिंदा रह गया कि शिवम दुबे जो मैच खेलते हैं, वो भारतीय टीम जरूर जीतती है। एक गेंद पर चार रन बनाकर रिंकू सिंह भारत के जीत के हीरो रहे।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

वहीं भारतीय कप्तान सूर्य कुमार यादव के निमंत्रण पर पहले बल्लेबाजी आए पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमां और साहिबजाता फरहान से जबरदस्त बैटिंग करते हुए टीम को अच्छे स्कोर की ओर बढ़ाया ही था कि वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर फरहान फंस गए और वहीं से पाकिस्तानी टीम ताश के पत्ते की तरह ढह गई। भारतीय स्पिनरों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाक टीम को 147 रनों के स्कोर पर समेट दिया। पाक टीम की ओर से फरहान ने 57 और फखर जमां ने 46 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। इन दो बल्लेबाजों के अलावा कोई भी टीम के लिए अच्छा योगदान नहीं किया।

पांच मिनट तक पाकिस्तान के किया बर्बाद समय

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज फहीम अशरफ जब अपना आखिर ओवर लेकर आए थे, तब उन्होंने दो बार पैरों में क्रैम्प का बहाना लिया और करीब पांच मिनट तक खेल को डिस्टर्ब करते रहे। इसका उन्हें फायदा मिला और शिवम दुबे को अपने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर आउट करने में सफलता भी हासिल की।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

Spread the love

Sports

शुभमन-राहुल-बुमराह खेलेंगे रणजी? BCCI का खास प्लान

Shubman Gill: भारत को 22 अक्टूबर से न्यूजीलैंड के दौरे पर तीनों फॉर्मेट की सीरीज खेलनी है। दौरे की शुरुआत पांच मैचों की टी20 सीरीज से होगी। इसके बाद चार नवंबर से पांच वनडे मैच खेले जाएंगे, जबकि 19 नवंबर से दो टेस्ट मैचों की सीरीज शुरू होगी। टेस्ट सीरीज को देखते हुए भारतीय क्रिकेट […]

Spread the love
Read More
Delhi Sports Uttar Pradesh

चीन को पछाड़ भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड

Asian Games 2026: चीन को हराकर भारतीय महिलाओं ने जीता गोल्ड, तीरंदाजी में रचा इतिहास New Delhi :  एशियन गेम्स 2026 में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने फाइनल में चीन को हराकर भारत की झोली में सातवां स्वर्ण पदक डाल दिया। चिखिता तनीप्रथी, प्रितिका प्रदीप और ज्योति […]

Spread the love
Read More
Astrology homeslider

पितृ पक्ष: पूर्वजों को याद करने का पर्व

आज से पितृ पक्ष शुरू। पितृ पक्ष के इन 15 दिनों का असली वैज्ञानिक और दार्शनिक महत्व। Ancestors : भाद्रपद पूर्णिमा से लेकर आश्विन अमावस्या तक के इन 16 दिनों को हम ‘पितृ पक्ष’ या ‘श्राद्ध पक्ष’ के रूप में मनाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आधुनिक होती इस दुनिया में इन […]

Spread the love
Read More