जौनपुर: तीन वर्षीय मासूम को हवश का शिकार बनाने वाले तीन गिरफ्तार

ए अहमद सौदागर

लखनऊ। जौनपुर जिले के बरसठी क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली मासूम बच्ची के साथ रविवार को तीन किशोरों ने रेप कर मिशन शक्ति योजना को चुनौती दे डाली। पुलिस मामले की छानबीन कर तीन नाबालिग आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि मासूम बच्ची घर की दहलीज पर खेल रही थी कि इसी दौरान 12 वर्षीय एक किशोर उसे बहला-फुसलाकर कर थोड़ी दूर पर स्थित बाग में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया, जबकि उसके दोनों चचेरे चाचा बगल में खड़े थे। मासूम को खून आता देख तीनों उसे छोड़कर वहां से भाग गये।

ये भी पढ़े

 ‘लव-जिहाद’ का बदला ट्रैंड…अब मुस्लिम को ‘MARRID’ पसंद हैं!

बताया जा रहा है कि घरवालों को इसकी जानकारी उस समय हुई जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची और आप बीती बताई। जिस पर पीड़िता की मां आरोपित किशोरों से पूछने गयी तो आरोपियों के परिजनों से कहा सुनी होने लगीं और मारपीट की नौबत आ गयी। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने 112 नम्बर पुलिस को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी थानाध्यक्ष को दी।

ये भी पढ़े

लव जिहाद का नया दांव, अब शादी-शुदा महिलाओं को फांस रहे मुसलमान, यह खबर पढ़कर रह जाएंगे दंग

सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मासूम बच्ची को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भिजवाया। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर ने मौके से तीनों आरोपी किशोरों को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि दुश्कर्म का मुदकमा दर्ज किया गया है, तीनों आरोपियों को  न्यायालय में प्रस्तुत कर बाल सुधार गृह भेजा जा रहा है।

Crime News

पति के खिलाफ दहेज हत्या का दर्ज हुआ मुकदमा

मंगलवार की सुबह कमरे के अंदर फंदे से सन्दिग्ध परिस्थियो में लटकता मिला था शव महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी का मामला कुशीनगर जिले के मृतका के पिता की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा आशुतोष मिश्रा संत कबीर नगर। महुली थाना क्षेत्र के ग्राम सांखी में प्रेम विवाह करके पति के साथ रह रही […]

Read More
Crime News

रामपुर: जिला पंचायत परिसर में वरिष्ठ अधिवक्ता की गोली मारकर हत्या, गोलियों की गूंज से फैली सनसनी

जिला पंचायत में तैनात बाबू पर हत्या किए जाने का आरोप अधिवक्ताओं का ग़ुस्सा फूटा, जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग ए अहमद सौदागर लखनऊ। सूबे में संगीन वारदात होने का सिलसिला थम नहीं रहा है। रामपुर जिले के जिला पंचायत परिसर में बुधवार को उस समय अचानक हड़कंप मच गया जब […]

Read More
Crime News

सनसनी: सरोजनीनगर के बाद अब रहीमाबाद में ट्रेन से कटकर दो सहेलियों की संदिग्ध हालात में मौत

क्षत-विक्षत शव रेलवे लाइन पर पड़ा मिला, इलाके में मचा हड़कंप पुलिस जांच-पड़ताल में जुटी, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा ए अहमद सौदागर लखनऊ। बीते 15 जनवरी 2026 को सरोजनीनगर क्षेत्र में पारा निवासी एक 15 वर्षीय किशोरी की हत्या कर रेलवे ट्रैक पर फेंकी गई लाश का मामला थमा भी नहीं थमा कि […]

Read More